(NPCSCB) मिशन कर्मयोगी योजना क्या है | Mission Karmayogi लक्ष्य, उद्देश्य व लाभ

Mission Karmayogi Yojana उद्देश्य, लक्ष्य व लाभ | मिशन कर्मयोगी योजना (NPCSCB) के बारे में जाने – Mission Karmayogi Yojana क्या है, इसके उद्देश्य, मिशन कर्मयोगी का कार्यान्वयन व अन्य जानकारी – केंद्र सरकार द्वारा Mission Karmayogi को 2 सितंबर को मंजूरी प्रदान की गई है, इस योजना का लाभ देश के सिविल अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सिविल अधिकारियों की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, इसके अंतर्गत हितग्राहियो को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग तथा ऑनलाइन कंटेंट प्रदान किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मिशन कर्मयोगी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है, तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- किसान सम्मान निधि लिस्ट | pmkisan.gov.in 9th List, PM Kisan Status]

Mission Karmayogi Yojana 2024

केंद्र सरकार द्वारा देश के सिविल अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने हेतु Mission Karmayogi को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा, इस कार्य को भली भांति पूर्ति हेतु सरकारी कर्मचारियों को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और ऑनलाइन कंटेंट प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा ऑन द साइड ट्रेनिंग पर इस योजना के माध्यम से अधिक ध्यान दिया जाएगा, इस योजना के माध्यम से कर्मचारियों का कौशल विकास किया जाएगा। इसके साथ ही देश के सभी सरकारी अधिकारियों के कार्य करने की शैली में मिशन कर्मयोगी योजना के माध्यम से बेहतरी की जाएगी, सभी अधिकारीयो की क्षमता बढ़ाने हेतु इस योजना के अंतर्गत नियुक्ति के बाद उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- रेल कौशल विकास योजना | ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व एप्लीकेशन स्टेटस]

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 का उद्देश्य

मिशन कर्मयोगी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी सरकारी कर्मचारियों की क्षमताओं का विकास करना है। इस योजना का भली भांति संचालन करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा बहुत से संशोधन किए जाएंगे, इन संशोधनों में सभी पात्र कर्मचारियों को सरकार द्वारा ई लर्निंग कंटेंट और ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Mission Karmayogi Yojana 2024 के माध्यम से देश में सरकारी कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि की जाएगी, देश के सभी सिविल कर्मचारियों को भविष्य के लिए रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर इस योजना के माध्यम से तैयार किया जाएगा, इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी के द्वारा प्रदान की गई है। [यह भी पढ़ें- विकलांग पेंशन योजना लिस्ट: (State Wise Payment Status), पेंशन सूची में नाम देखें]

Overview of Mission Karmayogi Yojana

योजना का नाममिशन कर्मयोगी योजना
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सभी सरकारी कर्मचारी
आवेदन की प्रक्रिया
उद्देश्यदेश के सभी कर्मचारियों का कौशल विकास करना
लाभदेश के सभी कर्मचारियों का कौशल विकास किया जाएगा 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करे 

मिशन कर्मयोगी सिविल सेवा में बदलाव किये गए 

केंद्र सरकार द्वारा आरंभ Mission Karmayogi Scheme के माध्यम से प्रदान की जा रही ट्रेनिंग में सिविल सेवा से जुड़े सभी सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी किसी भी समय शामिल हो सकते है। इस योजना के तहत मोबाइल ,लैपटॉप आदि के माध्यम से सरकारी अधिकारियो और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने हेतु ट्रेनिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस ट्रेनिंग के तहत सरकार द्वारा भिन्न भिन्न विभाग के टॉप सलाहकारों को जोड़ा जाएगा, इसके माध्यम से ऑन द साइट सीखने के सिस्टम पर ऑफ साइट सीखने के कॉन्सेप्ट को बेहतर बनाते हुए बल दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा 5 वर्ष के बजट का निर्धारण मिशन कर्मयोगी योजना 2024 के तहत किया गया है, इस बजट में कुल 510.86 करोड़ रुपए का निर्धारण इस योजना के लिए सरकार द्वारा किया गया है।  

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 का संस्थागत ढांचा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में सभी सरकारी कर्मचारियों का कौशल विकास करने हेतु Mission Karmayogi Scheme को आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री को भी जोड़ा जाएगा, इसके अतिरिक्त इसके अंतर्गत स्पेशल परपज व्हीकल, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक मानव संसाधन परिषद, क्षमता निर्माण आयोग, ऑनलाइन परीक्षण के लिए iGOT तकनीकी मंच तथा कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली सामान्य इकाइयों को भी केंद्र सरकार द्वारा जोड़ा जाएगा।  

iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म क्या है?

डिजिटल लर्निंग सामग्री को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा विश्व स्तरीय बाजार बनाने का प्रयास भी iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म को एक ई लर्निंग सामग्री हेतु किया जा रहा है। देश के सभी कर्मचारियों का क्षमता निर्माण ई लर्निंग कांटेक्ट के जरिए से iGOT कर्मयोगी के तहत किया जाएगा, इसके साथ ही सभी पात्र कर्मचारियों को बहुत सी अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदान किए जाने वाले लाभों में परिवीक्षा अवधि के बाद की पुष्टि, तैनाती, कार्य निर्धारण, रिक्तियों की अधिसूचना आदि शामिल है।

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 के तहत किन कौशल को विकसित किया जाएगा

सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास करने पर Mission Karmayogi Scheme के तहत ध्यान दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के जरिए से केंद्र सरकार द्वारा बहुत से कौशलों का विकास किया जाएगा। यह कौशल निम्नलिखित है:- 

  • क्रिएटिविटी
  • कल्पनाशीलता
  • इनोवेटिव
  • सक्षम
  • पारदर्शी
  • प्रोएक्टिव
  • प्रगतिशील
  •  ऊर्जावान
  • तकनीकी तौर पर दक्ष आदि।

ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म

  • कार्य निर्धारण
  • रिक्तियों की अधिसूचना
  • परिवीक्षा अवधि के बाद की पुष्टि
  • तैनाती
  • अन्य सेवा मायने रखती है 

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • सभी कर्मचारियों का कौशल विकास करने हेतु Mission Karmayogi Yojana 2024 का शुभारंभ 2 सितंबर को किया गया है।
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना का संचालन किया जाएगा, तथा इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि इस योजना का लाभ देश के पात्र नागरिको को प्राप्त हो सकें। 
  • इसके अंतर्गत देश के सभी सिविल अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत अधिक से अधिक ध्यान ऑन द साइड ट्रेनिंग पर दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत सर्व चलित तथा निर्देशित नामक दो मार्ग होंगे। 
  • देश की प्रणाली में इस योजना की सहायता से पारदर्शिता आएगी, इसके साथ ही अधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले कार्य की शैली में भी बहुत हद तक बेहतरी होगी। 
  • एक नई एचआर परिषद, चयनित केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री इस योजना के अंतर्गत पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे। 
  •  iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म का गठन भी मिशन कर्मयोगी योजना 2024 के भली भांति संचालन हेतु किया गया है, जिसके द्वारा ऑनलाइन कांटेक्ट प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा 5 वर्षों के लिए इस योजना के माध्यम से 510.86 करोड़ रुपए का बजट का निर्धारण आवंटन हेतु किया गया है। 
  • लगभग 46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त iGOT कर्मयोगी की प्लेटफार्म का स्वामित्व और प्रावधान करने हेतु एक स्वामित्व वाली विशेष परियोजना वाहन कंपनी का गठन भी किया जाएगा। 
  • बहुत सी स्किल को इस योजना के माध्यम से डेवलप किया जाएगा, इन स्किल में क्रिएटिविटी, कल्पनाशीलता, इनोवेटिव,  प्रगतिशील, ऊर्जावान, पारदर्शिता आदि शामिल है।  

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 का बजट 

करीब 510.86 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मिशन कर्मयोगी योजना के लिए किया गया है, इस बजट में से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए करीब 46000 रुपए को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त एक ऐसी परियोजना का गठन भी इस योजना के माध्यम से किया जाएगा, जिसके जरिए से धारा 8 के तहत स्वामित्व कंपनी अधिनियम को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष प्रयोजन वाहन कंपनी का गठन भी Mission Karmayogi Scheme के माध्यम से किया जाएगा, एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन के रूप में इस योजना के तहत कार्य किया जाएगा, जिसके द्वारा iGot कर्म योगी प्लेटफार्म का प्रबंधन किया जाएगा। 

मिशन कर्मयोगी योजना 2024 से जुड़ी संस्थाएं 

सरकार द्वारा Mission Karmayogi Scheme के भली भांति संचालन हेतु इसके अंतर्गत विभिन्न संस्थाओ और परिषदों को शामिल किया जाएगा, यह संस्थाएं और परिषद निम्नलिखित है:- 

  • केंद्रीय मंत्री परिषद
  • राज्य मंत्री परिषद
  • सार्वजनिक मानव संसाधन परिषद
  • स्पेशल व्हीकल
  • कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता
  • क्षमता निर्माण आयोग
  • iGot तकनीकी मंच आदि 

Conclusion

प्रिय पाठको आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मिशन कर्मयोगी योजना 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। इसके विपरीत यदि आप अभी भी इस योजना से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप कमेंट के माध्यम से अपने सवाल पूछ सकते है।

Leave a Comment