MP Annadoot Yojana Apply Online | मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड व उद्देश्य जाने – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ का आरंभ समय-समय पर युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु किया जाता है। इसी दिशा में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना नामक नई योजना को आरम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य आपूर्ति निगम के भंडार गृहों से खाद्य सामग्री को राशन की दुकान तक पहुंचाने का कार्य युवाओ को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि आप Annadoot Yojana के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते है तथा आप मध्य प्रदेश के बेरोजगार नागरिक भी है, तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए से इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे- इस योजना का उद्देश्य क्या है तथा लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज क्या है आदि प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- एमपी शिक्षा पोर्टल: shikshaportal.mp.gov.in रजिस्ट्रेशन व एप्लीकेशन स्टेटस]
Table of Contents
MP Annadoot Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 का आरंभ अपने राज्य के युवाओ को स्वरोज़गार से जोड़ने हेतु किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से खाद्य सामग्री को मध्य प्रदेश राज्य की उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों तक पहुंचाने का कार्य युवाओ को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र युवाओ को सरकार द्वारा कलेक्टरों के जरिए से चिन्हित किया जाएगा, इसके पश्चात सरकार द्वारा चिन्हित युवाओ को बैंकों से अपनी गारंटी पर वाहन लोन भी प्रदान कराया जाएगा। [यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री भू–अधिकार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]
इसके साथ ही इस लोन पर राज्य सरकार द्वारा युवाओ को 3% ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा, इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा 6 से 8 टन खाद्यान्न परिवहन की क्षमता वाले 1000 वाहनों की युवाओ के लिए खरीद करवाई जाएगी। इन्ही वाहनों के जरिए से राज्य के सभी हितग्राही युवाओ द्वारा राशन की दुकानों तक आपूर्ति निगम के भंडार गृहों से खाद्य सामग्री को पहुंचाया जाएगा। [यह भी पढ़ें- युवा स्वाभिमान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, MP Yuva Swabhiman Portal]
वर्तमान समय में 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को राज्य की 26 हजार उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों के माध्यम खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, इसके अंतर्गत हर महीने दुकानों तक नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं के जरिए से 3 लाख टन खाद्य सामग्री पहुंचाई जाती है। इस कार्य में बहुत बार घोटाले की शिकायते आती रहती है, इन शिकायतों पर सरकार द्वारा कार्यवाही भी की जाती है। इन सभी घोटालो के मामलो पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Annadoot Scheme को आरंभ किया गया है। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2023: ऑनलाइन फॉर्म पीडीएफ व दिशा-निर्देश]

Overview of Madhya Pradesh Annadoot Scheme
योजना का नाम | मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना |
आरम्भ की गई | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के युवा नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | युवाओं को खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य देकर स्वरोजगार से जोड़ना |
लाभ | युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा |
श्रेणी | मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द आरम्भ की जाएगी |
मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य में मौजूद सभी बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र युवाओ को राज्य में स्थित सभी उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह बात भी सभी जानते है की खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु युवाओ को वाहन की भी ज़रूरत पड़ेगी तो इसके लिए सभी युवाओ को परिवहन खरीदने हेतु राज्य सरकार द्वारा अपनी गारंटी पर बैंकों के जरिए से ऋण दिलवाया जाएगा इसके साथ ही उन्हें 3% का अनुदान भी सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। MP Annadoot Scheme के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा और इसके साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं के द्वारा किए जाने वाले घोटाले पर भी रोक लगेगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के द्वारा राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा इसके साथ ही बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म]
मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना को राज्य में आरम्भ करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य राज्य के युवाओ को प्रदान किया जाएगा।
- इस कार्य के लिए पात्र युवाओ को वाहन की ज़रूरत होती है तो उसके लिए राज्य सरकार द्वारा कलेक्टरों के जरिए से सभी योग्य युवाओ का चुनाव किया जाएगा तथा चयनित युवाओ को सरकार द्वारा अपनी गारंटी पर वाहन ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इसके साथ ही उपलब्ध करवाएं गए ऋण पर सरकार द्वारा युवाओ को 3% ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
- Madhya Pradesh Annadoot Yojana 2023 के माध्यम से 1000 वाहन 6 से 8 टन खाद्यान्न परिवहन की क्षमता वाले युवाओ को सरकार द्वारा खरीदवाएं जाएंगे।
- 65 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इस योजना के अंतर्गत नागरिक आपूर्ति निगम खाद्यान्न परिवहन हेतु भुगतान किया जाएगा जिसमे से डीजल, ड्राइवर सहित अन्य खर्चे भी परिवहनकर्ता को निकालने होंगे।
- राज्य सरकार द्वारा ही 65 प्रति क्विंटल की दर को निर्धारित किया गया है, इसमें से 50% की राशि को तो राज्य सरकार द्वारा तथा अन्य 50% राशि को केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
- वर्तमान समय में 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को 26 हजार उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों के द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
- जिसमे से नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं के जरिए से 3 लाख टन खाद्य सामग्री प्रति माह दुकानों तक पहुंचाई जाती है। इसमें बहुत दफा घोटाले की शिकायत आती है।
- अब मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के सभी युवाओ को रोजगार की प्राप्ति के साथ साथ नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं के द्वारा होने वाले घोटालो को भी खत्म किया जाएगा।
- फ़िलहाल 120 परिवहनकर्ता द्वारा 223 केंद्रों से खाद्यान्न को राज्य में उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य के अधिकांश जिलों में एक ही परिवहनकर्ता मौजूद है।
MP Annadoot Yojana पात्रता मानदंड व आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अभी केवल मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 की घोषणा की गई है। जब राज्य में सरकार द्वारा इस योजना को आरम्भ किया जाएगा तभी इस योजना की पात्रता व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी नागरिको को प्रदान की जाएगी। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए से सूचित कर देंगे। [यह भी पढ़ें- (₹500000) मुख्यमंत्री कोविड 19 विशेष अनुग्रह योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]
मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा MP Annadoot Scheme को आरम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है, जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य में लागू कर दिया जाएगा। अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है इसी वजह से इस योजना से सम्बंधित आवेदन प्रक्रिया को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जब राज्य सरकार द्वारा इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा तभी इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी राज्य के नागरिको को प्रदान की जाएगी, जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक की जाती है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। [यह भी पढ़ें- MpOnline: MP Online पोर्टल Login at mponline.gov.in | सभी सरकारी सेवाओं का लाभ]