मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Nari Samman Yojana Form

MP Nari Samman Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म पीडीएफ, पात्रता जांचे | मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभ व विशेषताएं – कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी पात्र महिलाओ को पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की महिले आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Madhya Pradesh Nari Samman Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है, तथा इसके लाभ और विशेषताएं क्या है आदि। (यह भी पढ़ें-  Vimarsh Portal MP: एमपी विमर्श पोर्टल लॉगिन, 9वी 11वी रिजल्ट at at vimarsh.mp.gov.in)  

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2024

मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। राज्य के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में इस योजना का आरंभ 9 मई को सरकार द्वारा किया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की सभी पात्र महिलाओ को 15,00 रुपए की वित्तीय सहायता हर महीने प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अलग से 500 रुपए की राशि सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी, इस हिसाब से सरकार द्वारा करीब 2000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में राज्य की पात्र महिलाओ को प्रदान की जाएगी। राज्य की सभी हितग्राही महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को सरकार द्वारा भेजा जाएगा। (यह भी पढ़ें- RCMS MP लॉगिन, पे/अनपेड डाउनलोड खसरा प्रतिलिपि व m-RCMS मोबाइल ऐप)

एमपी नारी सम्मान योजना के तहत 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर हेतु मिलेगी 

कांग्रेस सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के अलग 500 रुपए की राशि सिलेंडर के लिए मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024 के माध्यम से पंजीकृत महिलाओं को प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की किसी भी महिला को अपने घर की जरूरतों की पूर्ति हेतु आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा राज्य की करीब 50000 महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। (यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: MP Kanya Vivah Yojana Apply, समग्र विवाह पोर्टल)

Overview of Madhya Pradesh Nari Samman Yojana

योजना का नाममध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन 
उद्देश्यमध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभमध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द आरंभ की जाएगी

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024 का उद्देश्य

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को जीवन यापन करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रति माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता के अलावा पात्र महिलाओ को 500 रुपए की राशि सिलेंडर हेतु प्रदान की जाएगी, इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की सभी महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति आसानी से कर सकेंगी। MP Nari Samman Yojana का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ के द्वारा इस के तहत 9 मई से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है, राज्य की सभी लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करके आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। (यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म)

MP Nari Samman Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2024 को आरंभ करने की घोषणा की गई है। 
  • इस योजना का आरंभ सरकार द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किया जा रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को 9 मई को शुरू किया जाएगा। 
  • हर महीने 2000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य की पात्र महिलाओ को इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी। 
  • इस राशि में से गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए तथा दैनिक जरूरतों की पूर्ति हेतु 1500 रुपए की राशि लाभार्थी महिलाओ को प्रदान की जाएगी। 
  • सभी पात्र महिलाओ को इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी, जोकि राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी। 
  • सभी इच्छुक महिलाओ के द्वारा 9 मई से इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत सभी महिलाओ को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके अतिरिक्त करीब 50,000 महिलाओं के द्वारा मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत एक विधानसभा क्षेत्र में आवेदन फॉर्म को भरवाया जाएगा। 
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य को राज्य की महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर बढ़ाने वाला पहला राज्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 
  • राज्य की सभी महिलाओ के जीवन स्तर में इस योजना के आरंभ होने से बेहतरी होगी, तथा सभी लाभार्थी महिलाऐं इस योजना का लाभ प्राप्त करके आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।  

एमपी नारी सम्मान योजना की पात्रता मानदंड 

  • इस  योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाओ को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य की केवल महिलाओ के द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 
  • इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्ग, जाति की महिलाओ के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। 
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।  

MP Nari Samman Yojana आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु  प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर आदि 

एमपी नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 

राज्य के वह सभी नागरिक जो Madhya Pradesh Nari Samman Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु इसके अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको सम्बंधित कार्यालय से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अटैच कर देना है। 
  • अब आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना है, आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। 
  • सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सरकार द्वारा लाभ की राशि को आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment