(रजिस्ट्रेशन) महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व विशेषताएं

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता जाने | महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना आवेदन करे, उद्देश्य व लाभ – राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को आरंभ किया गया है। 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई थी, राज्य के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के भली भांति संचालन हेतु सरकार द्वारा 523 करोड़ रुपए महिला बचत गट या महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किए जाएंगे, राज्य की महिलाओं के विकास पर इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा ध्यान दिया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maharashtra Nav Tejaswini Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बांधकाम कामगार कल्याण योजना: Bandhkam Kamgar Kalyan Registration]

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana 2024

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को आरंभ किया गया है, इस योजना को महिला आर्थिक विकास महामंडल (MAVIM) द्वारा लागू किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त और उन्हें रोजगार प्रदान करना ही महिला आर्थिक विकास महामंडल का मुख्य लक्ष्य है, यह एक राज्य महिला विकास निगम है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 लाख परिवारों को राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा, राज्य सरकार द्वारा करीब 523 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण इस योजना के भली भांति संचालन हेतु किया गया है। Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के तहत राज्य की उन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हतु ऋण प्रदान किया जाएगा, जो महिलाएं खुद का व्यवसाय आरंभ करना चाहती है।[Read More]

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana

Overview of Maharashtra Nav Tejaswini Yojana

योजना का नाममहाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य  की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाजल्द आरंभ की जाएगी 
उद्देश्यराज्य पात्र और योग्य महिलाओं को सशक्त बनाना और रोजगार प्रदान करना
लाभराज्य पात्र और योग्य महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा और रोजगार प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीमहाराष्ट्र सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी 

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2024 का उद्देश्य 

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना और रोजगार प्रदान करना है। इसके माध्यम से राज्य की सभी पात्र और योग्य महिलाओं को कम ब्याज वाले ऋण की सुविधा भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी, इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। Maharashtra Nav Tejaswini Yojana 2024 के भली भांति संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा शिविरों और जागरूकता अभियानो का आयोजन किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- Aaple Sarkar Registration, Login at aaplesarkar.mahaonline.gov.in]

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maharashtra Nav Tejaswini Yojana को आरंभ किया गया है। 
  • महाराष्ट्र राज्य के महिला एवं बाल विकास महामंडल के द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा, करीब 10 लाख परिवारों को राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता गरीबी रेखा से बाहर निकलने हेतु प्रदान की जाएगी।
  • सभी पात्र और योग्य महिलाओं को कम ब्याज दर पर  इस योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, इससे राज्य में ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय कोष (IFAD) 333 करोड़ रुपए का अनुदान इस योजना के तहत प्रदान किया जाएगा, तथा करीब 190 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 
  • महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2024 के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभ की राशि का इस्तेमाल ग्रामीण महिला उद्यमिता की स्थापना और समर्थन के लिए किया जाएगा। 
  • ग्रामीण इलाको की वह सभी महिलाएं जो खुद का कारोबार करना चाहती है, उन सभी महिलाओ को इस योजना के माध्यम से आसानी से ऋण प्राप्त हो सकेगा।
  • इसके साथ ही इस योजना के द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा, कि गरीब ग्रामीण महिलाओं को अवसरों और सहायता की अधिक से अधिक प्राप्ति हो सके।  

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • महाराष्ट्र राज्य की केवल महिलाओं के द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
  • राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण महिलाओ के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है। 
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।  

Nav Tejaswini Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज 

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण आदि 

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के तहत आवेदन कैसे करें? 

राज्य के वह सभी नागरिक जो Maharashtra Nav Tejaswini Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है, उन सभी नगरिकों को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को अभी केवल आरंभ किया गया है, इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को आरंभ किया जाएगा, इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा। तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।

Leave a Comment