मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2024: MP Shramik Card रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

MP Shramik Card Registration, श्रमिक कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करे | एमपी श्रमिक कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरे, उद्देश्य व पात्रता जाने – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों को लाभ प्रदान करने हेतु समय समय पर विभिन्न योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाने को अनिवार्य कर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से राज्य के असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ भी राज्य के श्रमिक नागरिको के द्वारा इस कार्ड के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको MP Shramik Card से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) सरल जीवन बीमा योजना: Saral Jeevan Bima, एप्लीकेशन फॉर्म व लाभ

MP Shramik Card Registration

राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड प्रदान प्रदान किए जाते है। राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र श्रमिको तक इस कार्ड के माध्यम से राज्य में संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, इसके साथ ही सभी श्रमिकों को इस कार्ड के माध्यम से मजदूरी भी प्रदान की जाती है। MP Shramik Card के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में बेहतरी होगी, इस कार्ड का लाभ राज्य के अधिक से अधिक नागरिको को प्राप्त हो, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा श्रम सेवा पोर्टल को आरंभ किया गया है। मध्य प्रदेश के किसी भी असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के द्वारा इस पोर्टल के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- (RSBY) राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म

MP Shramik Card

एमपी मजदूर कार्ड का उद्देश्य 

एमपी मजदूर कार्ड का मुख्य उद्देश्य राज्य में संचालित हो रही सभी योजनाओ का लाभ राज्य के सभी श्रमिकों को प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त इन कार्डो के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे। [यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना: PMSYM Registration, ऑनलाइन आवेदन]

Overview of Madhya Pradesh Shramik Card

आर्टिकल का नाममध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के श्रमिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यराज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना
लाभराज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराया जाएगा 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटshramsewa.mp.gov.in

एमपी श्रमिक कार्ड पर मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

एमपी श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण करने पर राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ राज्य के सभी श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा, इसके अंतर्गत ऐसे श्रमिक जिनके द्वारा पंजीकरण कराया जाता है, उन सभी श्रमिकों को निम्न योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाएगा:-

  • श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
  • स्टेशनरी अनुदान योजना
  • विवाह सहायता योजना
  • अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
  • शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • चिकित्सा सहायता
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
  • विवाह हेतु सहायता
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार
  • प्रसूति सहायता
  • उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
  • शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
  • कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
  • कल्याणी सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना आदि

MP Shramik Card के अंतर्गत आने वाले मजदूर

  • भवन निर्माण में संलग्न कारीगर व मजदूर
  • टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री
  • बढ़ई, लोहार व पेंटर
  • रोलर चलाने वाले मजदूर
  • सेंटरिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर 
  • ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
  • राजमिस्त्री व उनके सहायक
  • इलेक्ट्रीशियन
  • सड़क निर्माण में लगे कारीगर व मजदूर
  • कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्त्री
  • मनरेगा में काम करने वाले मजदूर

एमपी मजदूर कार्ड के लाभ और विशेषताएं 

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ Madhya Pradesh Shramik Card के माध्यम से नागरिको को प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य के मजदूरों और श्रमिकों के बच्चों को भी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, इन योजनाओ में छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओ को शामिल किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त  ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी राज्य के नागरिको को यह कार्ड बनवाने की स्थिति में प्रदान किए जाएंगे। 
  • सरकार द्वारा श्रमिकों की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात मिलने वाली पेंशन हेतु योजनाओ का भी आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त इसके माध्यम से बेटियों की शादी के समय 55 हजार रुपए तक की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। 
  • श्रमिकों की दुर्घटना में होने वाली मौत या पूर्ण विकलांगता या आकस्मिक मौत के चलते मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  श्रमिकों को 2 लाख रुपए प्रदान किए जाते है। 
  • इसके अलावा सरकार द्वारा 1 लाख रुपए आंशिक विकलांगता की स्थिति में सभी पात्र श्रमिकों को प्रदान किए जाते है। 
  • केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत इस कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता पक्का मकान बनाने हेतु श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
  • प्रति माह राज्य के श्रमिकों को राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्य सामग्री का लाभ भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदान किया जाएगा। 
  • ऐसे श्रमिक जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन सभी  नागरिको को MP Majdur Card बनवाना आवश्यक होता है।  

एमपी मजदूर कार्ड बनवाने हेतु पात्रता मानदंड

  • यह कार्ड बनवाने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक को श्रमिक वर्ग से होना चाहिए, तभी उनके द्वारा यह कार्ड बनवाया जा सकता है। 
  • इच्छुक श्रमिक के द्वारा कम से कम 90 दिनों का कार्य किया जा चुका हो। 
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • श्रमिक व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • ऐसे श्रमिक जो मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीकृत है केवल उनके द्वारा ही इस कार्ड के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।  

MP Majdur Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जॉब कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के वह सभी नागरिक जो Madhya Pradesh Shramik Card को बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके यह कार्ड बनवाया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको फॉर्म्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • अब आपको Registration Form Size (1.042MB) के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • यहां आपको विव अटैचमेंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने श्रमिक पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • फिर आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है, इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर देनी है। 
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हस्ताक्षर के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ अटैच कर देना है। 
  • अब आपको श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर पंजीकरण फॉर्म को जमा कर देना है, इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। 
  • आवेदन का सत्यापन होने के बाद आपका Madhya Pradesh Shramik Card बन जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते है।  

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। 
  • यहां आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इसके बाद आपको श्रमिक कार्ड प्रिंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, फिर आपको श्रमिक कार्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Madhya Pradesh Shramik Card डाउनलोड कर देना है।   

Contact Information 

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल

आर-23 जोन -01, एम.पी नगर,  भोपाल

मध्यप्रदेश

फोन नंबर-  0755-2552663

ईमेल आईडी: –  [email protected]

Leave a Comment