मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की हुई शुरुआत, हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये

Mukhyamantri Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कार्यान्वयन प्रकिया | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना उद्देश्य व लाभ – छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के द्वारा सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना को आरंभ करने की घोषणा की  गई है। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को आदिवासी पर्व और त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन के द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के आरंभ होने पर राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा पहली किस्त के रूप में पांच-पांच हजार रुपए को बस्तर संभाग की 1,840 ग्राम पंचायतों को भी जारी किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Chief Minister Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल: Padhai Tuhar Dwar Registration]    

Chhattisgarh Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 13 अप्रैल को राज्य के अनुसूचित जनजाति के नागरिको को लाभ प्रदान करने हेतु सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतो को आदिवासी पर्व तथा त्योहारों को मनाने हेतु अनुदान प्रदान किया जाएगा, इस योजना को राज्य के सभी अनुसूचित क्षेत्रों में जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantari Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana के भली भांति संचालन हेतु वित्तीय वर्ष के बजट में 5 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है। प्रति वर्ष राज्य के गांवो में इस योजना के आरंभ होने से अनुसूचित जनजाति के नागरिको के उत्सवों को अच्छे से मनाया जा सकेगा। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) राजीव गांधी किसान न्याय योजना: CG Nyay Yojana, ऑनलाइन आवेदन]

Chief Minister Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

छत्तीसगढ़ आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का उद्देश्य 

सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति के नागरिको के उत्सवों और परंपरा को सुरक्षित करना है। इससे राज्य के अनुसूचित जनजाति के नागरिको के सभी त्योहारों और उत्सवो को मूल रूप प्राप्त हो सकेगा, इस योजना के माध्यम से आदिवासी संस्कृति का स्थानांतरण और परंपराओ का अभिलेखन आने वाली पीढ़ी को किया जा सकेगा। राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana 2024 के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतो को 10 हजार रुपए की राशि दो किस्तों में अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सौर सुजला योजना: ऑनलाइन आवेदन, Saur Sujala रजिस्ट्रेशन फॉर्म]

Overview of Chhattisgarh Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana

योजना का नामसीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना
आरम्भ की गईछत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाजल्द जारी की जाएगी 
उद्देश्यराज्य के सभी अनुसूचित जनजाति के नागरिको के उत्सवों और परंपरा को सुरक्षित रखना
लाभराज्य के सभी अनुसूचित जनजाति के नागरिको के उत्सवों और परंपरा को सुरक्षित रखा जाएगा 
श्रेणीछत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही आरंभ की जाएगी 

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत शामिल उत्सव 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Chhattisgarh Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana के तहत बहुत से त्योहारों को शामिल किया गया है, यह त्योहार निम्नलिखित है:- 

  • मेला
  • देवगुड़ी
  • नवाखाई
  • छेरछेरा
  • अक्ती
  • मड़ई
  • जात्रा पर्व
  • सरना पूजा
  • हरेली आदि

ग्राम स्तरीय शासी निकाय और अनुभाग स्तरीय शासी निकाय का गठन किया जाएगा 

नोडल एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत होंगे, इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत के सम्बंधित गांव Chhattisgarh Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana के इकाई होंगे। इसके अंतर्गत इस योजना के भली भांति संचालन हेतु सरपंच ग्राम स्तरीय शासी निकाय में सम्बंधित ग्राम पंचायत के अध्यक्ष होंगे, इसमें पुजारी, गुनिया, गायक, बैगा आदि सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही दो बुजुर्ग, दो महिला, ग्राम कोटवार, पटेल तथा ग्राम पंचायत के सदस्य सचिव होंगे, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना 2024 के तहत इस सभी लोगो के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।  

छत्तीसगढ़ आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के लाभ और विशेषताएं 

  • छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 13 अप्रैल को Chief Minister Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana का आरंभ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतो को आदिवासी उत्सव तथा त्योहार मनाने हेतु अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
  • आदिवासी समाज के उत्सव मनाने हेतु इस योजना के अंतर्गत हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करते समय राज्य की 1840 ग्राम पंचायतो को पहली क़िस्त का भुगतान कर दिया गया है। 
  • सभी अनुसूचित क्षेत्र के गांवो में इस सहायता राशि को सभी अनुसूचित जनजाति के लोगो के उत्सवों और त्योहारों को मनाने हेतु खर्च किया जाएगा, इसके माध्यम से सभी आदिवासियों की संस्कृति तथा परंपरा को सुरक्षित किया जाएगा। 
  • सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि योजना 2024 के माध्यम से आदिवासी समाज के त्योहारों को महत्व प्राप्त होगा, इसके अतिरिक्त राज्य में भेदभाव जैसी अवधारणाओं में कमी आएगी। 
  • इसके अतिरिक्त नोडल एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इस योजना के भली भांति क्रियान्वयन हेतु होंगे। 
  • राज्य सरकार द्वारा करीब 5 करोड़ रुपए का निर्धारण वित्तीय वर्ष 2023-24  के बजट में इस योजना के भली भांति संचालन हेतु किया गया है। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी समाज के सभी नागरिक आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपने उत्सवों और त्योहारों को भली भांति रूप से मनाने में सक्षम हो सकेंगे। 
  • आदिवासियों के त्योहारों को देखने हेतु इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को प्रोत्साहित किया जाएगा।   

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 13 अप्रैल को Chief Minister Adivasi Parab Samman Nidhi Yojana 2024 को आरंभ किया गया है, इसके अंतर्गत अभी राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया तथा आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को जारी नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सुचना प्रदान कर देंगे।

Leave a Comment