मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2024: Sambal 2.0 Yojana, एमपी नया सवेरा कार्ड

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना ऑनलाइन आवेदन, Naya Savera Yojana MP Online Registration व एप्लीकेशन स्टेटस – मध्य प्रदेश सरकार हमेशा से ही अपने राज्य के नागरिको के लिए जन हितेषी कार्यों को करने के लिए चर्चा में रहती हैं, इसी पथ पर सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ मुहैया कराए जाएंगे। Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana को जून 2019 में शुरू किया गया था, जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले सभी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिकों को लाभान्वित किया जाता है। [यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना: MP Free Laptop Yojana, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]

Table of Contents

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2024

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2024 की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले गरीब एवं असंगठित श्रमिकों को शामिल करके विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश के पूर्व कमलनाथ जी द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी, पर अब इसका कार्यभार वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा वहन किया जा रहा है। तत्कालीन सरकार ने इसमें कुछ बदलाव किए है, अब इस योजना को नए रूप में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना के रूप में शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों के नए कार्ड बनाए जाएंगे, जिसे नया सवेरा कार्ड कहा जाएगा। इसी कार्ड को पहले संबल कार्ड के नाम से जाना जाता था।[Read More]

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana

Narendra Modi Scheme

Overview of Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
आरम्भ की गईमध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य में रहने वाले सभी असंगठित श्रमिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यBPL श्रेणी के लोगों को सुविधाएं प्रदान करना 
लाभविभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://shramiksewa.mp.gov.in

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का मुख्य उद्देश्य 

एमपी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरूआत करने के पीछे मध्य प्रदेश की सरकार एक मात्र उद्देश्य राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मुहैया कराना है, जिसकी मदद से वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सके। राज्य में ऐसे बहुत से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक रहते है, जिनकी आर्थिक हालत बहुत दयनीय है। ऐसे नागरिक सरकार द्वारा जारी की जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी सक्षम नहीं होते है। इसीलिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2024 की शुरुआत की है। इस योजना को सिर्फ इन्ही असंगठित श्रमिकों एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह करने वाले नागरिको के लिए ही बनाया गया है, ताकि वह इस योजना के अंतर्गत बनने वाले कार्ड की सहायता से सरकार द्वारा जारी की जाने वाली सुविधाओं का लाभ ले सके।[Read More]

मध्य प्रदेश नया सवेरा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • सभी योग्य श्रमिक एमपी नया सवेरा योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली का लाभ हासिल कर पाएगे। 
  • मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक जो पिछड़े एवं निम्न वर्ग से संभंधित है, इस योजना के माध्यम से उनका कल्याण और विकास किया जाएगा। 
  • राज्य में रहने वाले परिवार जो BPL श्रेणी के अंतर्गत आते है, उनके बच्चो को छात्रवृति का लाभ मुहैया कराया जाएगा। 
  • नया सवेरा योजना के माध्यम से किसानों को खेती करने के लिए उपकरण प्रदान किए जाएगे, जिसकी मदद से वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार पाएगे। 
  • गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय इस योजना के लाभ स्वरूप वित्तीय राशि, और अन्य प्रकार की सुविधाए प्रदान की जाएगी। 
  • Naya Savera Yojana MP का लाभ आवेदनकर्ता को जन्म के समय से लेकर मरने के बाद भी मिलता है, पर इसके लिए उसके पास जनकल्याण संबल कार्ड का होना आवश्यक है। 
  • जनकल्याण संबल कार्ड होने से आवेदनकर्ता आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना का भी लाभ भी ले सकेंगा।
  • अगर आवेदक के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, या उसे बहुत ज्यादा चोट लगती है तो इस स्थिति में उसे स्वास्थ्य बीमा कवर के तहत लाभ मिलेगा। 
  • लाभार्थियों को हर प्रकार की मुफ्त हेल्थ फैसिलिटी इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

MP Naya Savera Yojana पात्रता मानदंड 

मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले आवेदक जो इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहते है, उन्हें नीचे दिए गए पात्रता मानदंडो का पालन करना होगा: –

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजो का होना आवश्यक है। 
  • Naya Savera Yojana MP के अंतर्गत आवेदन करने वाला आवेदक असंगठित श्रमिक होना चाहिए। 
  • मध्य प्रदेश राज्य के मूलनिवासी ही इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। 
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2024 के तहत असंगठित श्रमिक की आयु 18 से 60 साल के बीच की होनी चाहिए। 
  • इसके साथ ही आवेदनकर्ता श्रमिक नौकरी, स्वरोजगार, वेतन के लिए कार्य कर रहा होना चाहिए।
  • राज्य में रहने वाले पात्र आवेदक अपने परिवार के साथ प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली खपत करने वाला होना चाहिए। 
  • आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता कॉपी का होना आवश्यक है, और यह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Naya Savera Yojana MP आवश्यक दस्तावेज

नया सवेरा योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्न बताए दस्तावेजों के होना आवश्यक है, जो इस प्रकार है:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूलनिवास प्रमाणपत्र
  • BPL राशन कार्ड
  • समग्र ID कार्ड
  • बैंक खाता नंबर एवं IFSC कोड
  • आवेदक का इनकम सर्टिफिकेट

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 

राज्य के जो नागरिक इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराना चाहते है, वह नीचे बताई गई सरल प्रक्रिया का पालन कर सकते है:-

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • अब इस पेज पर आपको अपनी “यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड” दर्ज करना है। इसके बाद आपको “लॉगिन” के बटन पर क्लिक कर देंना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान पुष्टि आधार E-KYC से करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, आपको इस फॉर्म में अपनी समग्र ID और कैप्चा कोड भरना है।
  • जानकारी भरने के बाद आपको “समग्र से आवेदक का विवरण (डिटेल्स) प्राप्त करें” के लिंक पर क्लिक कर देंना है, और इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

जिला डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “जिला डैशबोर्ड” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने जिलों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • आप अपने “जिले” के विकल्प पर क्लिक करके संबंधित जानकारी देख सकते है। 

निकाय डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “निकाय डैशबोर्ड” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने जिले एवं स्थानीय निकाय का चयन करना है। 
  • चयन करने के बाद आपको “डैशबोर्ड देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है, और निकाय डैशबोर्ड से सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

पोर्टल पर लॉगइन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “लॉगइन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
लॉगइन
  • इस पेज पर अपना “यूजरनेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड” दर्ज करना है, और “लॉगिन” बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अंत इस प्रक्रिया का पालन करके आप सरलता से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण स्तिथि देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पंजीयन” के सेक्शन में से “पंजीयन की स्थिति जांचें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण
  • इस नए पेज पर आपको अपनी “9 अंकों की समग्र आईडी” दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको “सदस्य की जानकारी देखे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप पंजीकरण की स्थिति अपने सामने स्क्रीन पर देख पाएंगे।

नया सवेरा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

राज्य के नागरिक जो अपना पुराना संबल कार्ड बदलकर नया कार्ड बनवाना चाहते है, उन्हें नीचे बताई सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको अपना पुराना संबल कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर अपने नजदीक के जन सेवा केंद्र अथवा मध्यप्रदेश ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वहां सम्बंधित अधिकारी को अपना संबल कार्ड और आधार कार्ड जमा करना होगा। वह आधिकारी आपके आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जाँच करेंगे। 
  • फिर आपके आधार कार्ड एवं संबल कार्ड की जानकरी एक दूसरे से मैच करेंगे।अगर जानकरी मैच नहीं होती है, तो आपको यह नया सवेरा कार्ड नहीं मिल पाएगा। 
  • अगर जानकरी मैच हो जाती है, तो आपको पुराने कार्ड की जगह नया कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा। 

पोर्टल के माध्यम से अपना लॉगइन यूजरनेम पता करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता करें
  • इस पेज पर आपको अपने “जिले तथा निकाय” का चयन करना है, और “रिपोर्ट देखें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस सरल प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर अपना यूजरनेम पता कर पाएंगे।

ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ग्राम पंचायत/जोन डैशबोर्ड” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत या जोन का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको “डैशबोर्ड देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है, और सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

हितग्राही डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको संबल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “हितग्राही डैशबोर्ड” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करनी है, और “डैशबोर्ड देखे”के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

पोर्टल के माध्यम से लॉगइन यूजर की जानकारी कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको जन कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखे” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना नाम भरकर “गेट यूजर लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है, और आप पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देख पाएंगे।

संपर्क विवरण 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2024 के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के बारे में बताए।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना राज्य में रहने वाले असंगठित श्रमिक मजदूरो को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के प्रयोजन से जारी की गई है। इस योजना के  माध्यम से मिलने वाला लाभ आवेदनकर्ता को शुरू से लेकर मृत्यु तक प्राप्त होगा। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को दुबारा से किसने और कब शुरू किया ?

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना को दुबारा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 5 मई को शुरू किया है।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट के बारे में बताएं।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in है।  

नया सवेरा योजना में अपने पंजीयन स्थिति कैसे देख सकते है? 

नया सवेरा योजना में अपने पंजीयन स्थिति देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है। 

MP Naya Savera Scheme 2024 में अपना आवेदन करने की योग्यता क्या है?

MP Naya Savera Scheme 2024 में अपना आवेदन करने की योग्यता यह है, कि आवेदक के पास अपना मजदूर कार्ड या बीपीएल कार्ड होना आवश्यक चाहिए।

नया संबल कार्ड बनवाने की क्या प्रक्रिया है ?

नया संबल कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए है।  इसकी जानकारी मिलते ही आपको यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।  

Leave a Comment