नाम से समग्र आई डी (SSSM ID) कैसे पता करे | Naam Se Samagra ID Kaise Dekhe

Samagra ID Search by Name | नाम से समग्र आई डी कैसे निकाले | SSSM ID Search by Aadhar | समग्र आई डी कैसे पता करे – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए एक प्रकार की आईडी का वितरण किया जाता है,  जिसको Samagra ID के नाम से जाना जाता है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओ का लाभ नागरिक समग्र आई डी के माध्यम से प्राप्त करते है। इसके अंतर्गत अब नागरिक अपने नाम के ज़रिये से भी समग्र आई डी देख सकते है इस कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने के द्रश्य से सरकार द्वारा पोर्टल का भी आरंभ किया गया है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदक अपने नाम के ज़रिये अपनी Samagra ID देख सकते है। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना: Sambal 2.0 Yojana, एमपी नया सवेरा कार्ड]

Naam Se Samagra ID Kaise Dekhe

इस बात को तो हमने अभी आपसे साझा किया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु नागरिको को समग्र आई डी प्रदान की जाती है, यह आईडी आपके पहचान पत्र के रूप में भी कार्य करती है। अब राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार के सभी कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लक्ष्य से समग्र पोर्टल को लागू किया गया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी Samagra ID बनवाने हेतु आवेदन करने के साथ साथ नाम के ज़रिये आईडी का पता कैसे करे और इस प्रकार की अन्य जानकारियों का लाभ प्राप्त कर सकते है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस पोर्टल पर जिस भी व्यक्ति ने अपनी आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया है वह नाम से समग्र आई डी निकाल सकते है। [यह भी पढ़ें- एमपी ऑनलाइन कियोस्क: MPOnline KIOSK & सिटीजन रजिस्ट्रेशन | mponline.gov.in][Read More]

Samagra ID

Narendra Modi Scheme

Overview of Naam Se Samagra ID Kaise Dekhe

नामनाम से समग्र आई डी
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यसभी सरकारी योजनाओं को एक विभाग से जोड़ना
लाभराज्य में चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://samagra.gov.in

SSSM ID (समग्र आईडी) के लाभ 

  • समग्र आई डी का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि राज्य के सभी नागरिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ अपनी पात्रता के अनुसार प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके अलावा आप SSSM ID (समग्र आईडी) का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में भी कर सकते है। हाल ही में समग्र आई डी को निकालने की प्रकिया को सरल बनाते हुए नाम से समग्र आई डी निकालने की सुविधा शुरू की गई है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इस आईडी की ज़रूरत एक दस्तावेज़ के रूप में पड़ेगी। 
  • इसके अतिरिक्त यदि आपको अपने बच्चो का स्कूल में दाखिला कराना हो, छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना हो, या फिर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी हो तो इसके लिए आपके पास Samagra ID होनी ज़रूरी होती है। 
  • समग्र आई डी की ज़रूरत आपको राशन कार्ड बनवाने, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन करने तथा प्रदेश की सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओ का लाभ प्राप्त करने आदि के लिए पड़ती है। 
  • Naam Se Samagra ID Kaise Dekhe इसकी जानकारी यहां इस लेख में दी गयी है आप दिए गए चरणों को फॉलो करके समग्र आईडी निकाल सकते हैं।
  • इस प्रकार मध्य प्रदेश के नागरिको को बहुत सी सरकारी और गैर सरकारी कार्यो का लाभ प्राप्त करने हेतु इस आईडी की ज़रूरत होगी।   

समग्र से संबंधित अन्य पोर्टल

  • पंचायत की जानकारी
  • नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 
  • समग्र आईडी सर्च करें 
  • समग्र राशन कार्ड 

नाम से समग्र आई डी पता करने की प्रक्रिया 

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा SSSM ID (समग्र आईडी) को अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से निकाल सकते है: –

  • सबसे पहले आपको समग्र आई डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
समग्र आई डी की आधिकारिक वेबसाइट
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”समग्र आईडी जानें” के सेक्शन में से “समग्र परिवार और सदस्य आईडी जानें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
समग्र परिवार और सदस्य आईडी
परिवार के किसी सदस्य के नाम से समग्र आईडी सर्च करने के लिए
  • अब आपको इस पेज में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे – जिला, लिंग, स्थानीय निकाय, नाम, सरनेम,  ग्राम पंचायत, जोन, ग्राम, वार्ड का चुनाव आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने समग्र आई डी से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रकार आप नाम से समग्र आई डी पता कर सकते है। 

पंजीकृत मोबाइल नंबर से समग्र आईडी देखे

पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भी आप अपनी समग्र आईडी प्राप्त कर सकते है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से समग्र आईडी प्राप्त करने की पूर्ण प्रक्रिया हम आपको इस अनुभाग के माध्यम से प्रदान करेंगे। 

  • सबसे पहले आपको समग्र आई डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको समग्र आईडी जानें के सेक्शन में से मोबाइल नंबर के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे – पंजीकृत मोबाइल नंबर, आयु, नाम के शुरू के दो अक्षर, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप पंजीकृत मोबाइल नंबर से समग्र आईडी देख सकते है।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको समग्र आई डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे -यूज़रनेम व पासवर्ड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

संपर्क विवरण 

प्रिय पाठकों हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Samagra ID से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है, यदि आप अभी भी इससे जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप कमेंट करके अपनी परेशानी का समाधान प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त अगर आपको समग्र आई डी से सम्बंधित कोई और प्रकार की परेशानी या शिकायत है तो आप इसके तहत प्रदान किये गए हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क करके अपनी शिकायत व परेशानी का निवारण प्राप्त कर सकते है। 

हेल्पलाइन नंबर –  0755- 2558391

समग्र पोर्टल से संपर्क करने के लिए कार्यालय का पता – समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन, तुलसी टावर, तुलसी नगर , भोपाल (मध्यप्रदेश)ईमेल आईडी –  mdcmsssm@admin

FAQ’s

समग्र आईडी कहां से देख सकते है?

इसके लिए आपको समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है, जोकि यह samagra.gov.in है। इस वेबसाइट पर आपको अपनी समग्र आईडी देखने के लिए बहुत से विकल्प प्राप्त हो जाते है। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक हमने इस आर्टिकल में भी प्रदर्शित किया है। 

समग्र आईडी बनाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

इसके लिए आप को इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। आधार कार्ड,स्थायी निवास प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि की आवश्यकता होती है। 

नाम से समग्र आई डी कैसे पता करें?

नाम से समग्र आई डी प्राप्त करने की पूर्ण प्रक्रिया को हमने अपने इस आर्टिकल में ”नाम से समग्र आई डी पता करने की प्रक्रिया” के अनुभाग में प्रदान की है। आप इस अनुभाग में जाकर पूर्ण प्रक्रिया प्राप्त कर सकते है।

समग्र आईडी क्या होती है?

मध्य प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों व उनके परिवारों को सरकार द्वारा एक यूनिक आईडी प्रदान की जाती है जिसको समग्र आईडी कहा जाता है। राज्य के सभी नागरिक इसका प्रयोग बहुत सी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कर सकते है। इसके अतिरिक्त बहुत सारे अन्य कार्यो के लिए भी इस समग्र आईडी की आवश्यकता होती है। 

मोबाइल के माध्यम से समग्र आईडी कैसे देखें?

इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा यहां पर आपको मोबाइल के माध्यम से समग्र आईडी देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद  सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

समग्र आई डी से जानकारी कैसे जाने?

इसके लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जायेगा। आपको होम पेज पर समग्र आईडी जाने के सेक्शन में से सदस्य आईडी से जानकारी देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको समग्र सदस्य आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज कर देना है इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प आ जाते है इसमें से आपको अपनी ज़रूरत के मुताबिक विकल्प का चुनाव कर लेना है। इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी।  

समग्र आईडी का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

समग्र आई डी का हेल्पलाइन नंबर – 0755- 2558391 है। 

क्या समग्र पोर्टल में किसी सदस्य को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जा सकता है?

जी हाँ समग्र पोर्टल में आप किसी भी सदस्य का नाम ऑनलाइन माध्यम से जोड़ सकते है।

Leave a Comment