PM Kisan Land Seeding Problem: Complete Solution, Download Form PDF

PM Kisan Yojana Land Seeding No To Yes Kaise Kare, Meaning in Hindi | Download PM Kisan Land Seeding Form PDF – देश के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से केंन्द्र सरकार द्वारा सभी पात्र किसानो को हर साल 6000 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, लेकिन कभी कभी कुछ कारणों की वजह से किसानो को यह राशि प्राप्त नहीं हो पाती है। इस समस्या को ही PM Kisan Land Seeding Problem कहा जाता है, इस समस्या को किस तरह ठीक किया जा सकता है और यह क्या होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएम किसान भूमि सीडिंग समस्या से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।[यह भी पढ़े – पीएम किसान सम्मान निधि योजना रिजेक्ट लिस्ट: ऑनलाइन जांचे, PM Kisan Rejected List]

PM Kisan Land Seeding

देश के अधिकांश किसानो को PM Kisan Land Seeding Problem का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या के कारण पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आवेदक किसानो को लाभ की राशि नहीं मिल पा रही है। दरअसल देश के ऐसे किसान नागरिक जिनके द्वारा इस योजना के लिए आवेदन किया जाता है, तो सभी आवेदक किसानो को अपनी स्थिति सत्यापित करने हेतु अपना भूमि रिकॉर्ड प्रदान करना होता है। किसानो को पीएम किसान भूमि सीडिंग समस्या का सामना ही इसलिए करना पड़ता है, क्योंकि उनकी भूमि पीएम किसान योजना द्वारा सत्यापित नहीं होती है। सभी पात्र और इच्छुक किसानो को अपनी भूमि का सत्यापन करने हेतु अपने भूमि रिकॉर्ड को खुद के पीएम किसान खाते से जोड़ना होगा, इसके बाद ही आवेदक किसानो को इस समस्या से राहत मिल सकेंगी।[यह भी पढ़ें – पीएम किसान सुधार ऑनलाइन | आधार, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर @pmkisan.gov.in]

PM Kisan Land Seeding

Overview of PM Kisan Land Seeding Problem

आर्टिकल का नामपीएम किसान भूमि सीडिंग समस्या
आरम्भ की गईदेश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के किसान नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यदेश के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना 
लाभदेश के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान लैंड सीडिंग मुद्दे के मुख्य कारण

  • पुराने भूमि रिकॉर्ड
  • भूमि अभिलेखों में त्रुटियाँ
  • पीएम किसान पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें होना 
  • किसानों के भूमि रिकॉर्ड उनके पीएम किसान खाते से भली भांति जुड़े नहीं होना आदि 

PM Kisan Land Seeding क्या है? 

भू-आलेखों के सत्यापन को भूमि/लैंड सीडिंग कहा जाता है, देश के वह सभी किसान नागरिक जो प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है। उन सभी नागरिको को लैंड सीडिंग करवाना आवश्यक है, तभी उन्हें पीएम किसान लैंड सीडिंग समस्या से राहत मिल सकेगी। देश के ऐसे किसान नागरिक जिनकी जमीन 2 एकड़ या उससे कम है, केवल उन्ही नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा, लैंड सीडिंग में नागरिको को अपनी खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन और लिंक करवाना होता है।[यह भी पढ़े – पीएम किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर: PM Kisan Helpline, टोल फ्री नंबर

पीएम किसान लैंड सीडिंग स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया 

वह सभी नागरिक जो PM Kisan Land Seeding स्थिति की जांच करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके स्थिति की जांच कर सकते है:- 

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
PM Kisan Correction Online
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपनी स्थिति जानें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया टैब खुल जाएगा। 
  • यहां आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको डेटा प्राप्त करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपकी स्थिति को एक नए टैब में प्रदर्शित किया जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से भूमि सीडिंग स्थिति की जांच कर सकते है।  

पीएम किसान Land Seeding कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के लिए जारी किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
PM Kisan Land Seeding Problem
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- अपना नाम, पिता का नाम, ग्राम, जिला, तहसील, बैंक खाता संख्या, रजिस्ट्रेशन आईडी आदि को दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को भूमि सत्यापन हेतु सम्बंधित कार्यालय में जमा कर देना है, फिर लेखपाल के द्वारा आपकी भूमि का सत्यापन कर दिया जाएगा। 
  • फिर आपका लैंड सीडिंग नहीं की जगह हाँ दिखने लगेगा, लैंड सीडिंग की समस्या सही होने के बाद आपको इस योजना के तहत जारी की जाने वाली सभी किस्तों का लाभ प्राप्त होने लगेगा।  

पीएम किसान भूमि सीडिंग समस्या का समाधान कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपनी डिवाइस में pgportal.gov.in वेबसाइट को खोल लेना है, इसके बाद आपको रजिस्टर या लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • आपके पास यदि लॉगिन विवरण मौजूद नहीं है, तो आपको साइन इन कर लेना है, इसमें आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- नाम, जिला, ईमेल, पिन कोड,  मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी को दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करके फॉर्म को जमा कर देना है, इसके बाद आपको अपने ईमेल में स्पैम फ़ोल्डर में एक लिंक प्राप्त होगा। 
  • फिर आपको इस लिंक को कॉपी करके इसे नवीन टैब में खोल लेना है, अब आपको इस लिंक पर एक नया रजिस्टर या लॉगिन खाता बना लेना है। 
  • इसके बाद आपको pgportal.gov.in के होम पेज पर वापस जाना है, अब आपको उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर देना है। 
  • लॉग इन करने के बाद आपको एक शिकायत डैशबोर्ड दिखाई दे जाएगा, यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। इस शिकायत डैशबोर्ड पर साइडबार में आपको लॉजिक पब्लिक ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अगर आप सभी नियमों और शर्तों से सहमत है, तो आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको अपनी शिकायत से संबंधित  मंत्रालय और विभाग का चयन कर लेना है। 
  • अब आपको कृषि और किसान कल्याण का चुनाव करना है, मंत्रालय और विभाग का चयन करने के बाद आपको  मुख्य श्रेणी और उप स्तरीय श्रेणी का चयन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपको अपनी समस्या जैसे लैंड सीडिंग, नो को कमेंट बॉक्स में लिखना होगा, अंत में आपको पात्रता स्थिति, आधार कार्ड और भूमि रिकॉर्ड जैसे अपने दस्तावेजों की एक पीडीएफ फाइल जमा कर देनी है।

Leave a Comment