राजस्थान महिला निधि योजना 2024: Mahila Nidhi Yojana रोजगार ऋण आवेदन व पात्रता

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana Apply Online, Eligibility & Documents | राजस्थान महिला निधि योजना क्या है, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रकिया जाने – राजस्थान राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ को शुरू किया जाता है। इन योजनाओ के माध्यम से राज्य की महिलाओ को प्रशिक्षण, समाज में सम्मान दिलाने, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने से लेकर उद्योग करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा आरम्भ की गई राजस्थान महिला निधि योजना के बारे में बताने जा रहे है, इस योजना को महिला समानता दिवस पर राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को उद्योगों से जोड़ने हेतु 26 अगस्त को आरंभ किया गया है। [यह भी पढ़ें- (फॉर्म) राजस्थान जाति प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन, Rajasthan Caste Certificate Form]

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024

26 अगस्त को शुक्रवार के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा महिला निधि योजना राजस्थान 2024 का लोकार्पण किया गया है, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के जरिए से इस योजना को आरम्भ करने की घोषणा बजट के दौरान की गई थी। भारत देश के तेलंगाना राज्य के बाद राजस्थान दूसरा ऐसा राज्य है जहां इस योजना को आरम्भ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को उद्योग करने हेतु तथा उस उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए  ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024 के अंतर्गत 40000 से अधिक रुपए का ऋण 15 दिन में तथा 40000 रुपए तक का ऋण  48 घंटों में आवेदक नागरिको के बैंक खातों में प्रदान कर दिया जाएगा। [यह भी पढ़ें- Rajasthan Gramin Olympic Khel: Start Date, Player/ Khel List & Rules][Read More]

राजस्थान महिला निधि योजना 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना

Overview of Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

योजना का नामराजस्थान महिला निधि योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवारों को उद्योग के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट———————-

राजस्थान महिला निधि योजना का उद्देश्य 

राजस्थान महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य की महिला स्वयं सहायता समूह को सुलभ ऋण उद्यमिता हेतु तथा व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए प्रदान करना है। इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे राजस्थान राज्य में रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024 के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहो में मज़बूती आएगी, क्योकि उन्हें इसके माध्यम से बैंको के जरिए से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके विपरीत इस योजना के माध्यम से ऐसी महिलाएं जो गरीब है, संपत्ति हीन है तथा सीमांत महिलाएं है उन सभी महिलाओ की आय में बढ़ोत्तरी होगी इससे उनकी आर्थिक उन्नति भी हो सकेगी। [यह भी पढ़ें- (E Dharti) अपना खाता राजस्थान: apnakhata.raj.nic.in जमाबंदी नकल, भू नक्शा और खसरा मैप][Read More]

उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री हेतु एमओयू

राजस्थान महिला निधि योजना की घोषणा कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान सरकार ने विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्मस में से एक अमेजॉन के साथ उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय हेतु एमओयू अनुबंधन किया गया था। इस अनुबंधन के तहत राज्य की 15 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को अमेजॉन के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे उत्पादों को पुरे देश के लाखों अमेजॉन ग्राहकों तक पहुँचाया जा सकेगा। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर राज्य मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्क फ्रोम होम जॉब वर्क योजना एवं इससे संबंधित आधिकारिक पोर्टल की भी शुरुआत की गयी। [यह भी पढ़ें- (फॉर्म) राजस्थान जाति प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन, Rajasthan Caste Certificate Form]

राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु बजट में किये गए 52 घोषणाएँ 

राज्य के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत ही द्वारा Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के घोषणा कार्यक्रम के अवसर पर इस बात की जानकारी प्रदान की गयी है राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीय विकास एवं उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी एवं महिला केंद्रित योजनायें संचालित की जा रहीं है। राज्य सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षो में प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं के परहित हेतु बजट में कुल 52 योजनाओं एवं कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने, आत्मरक्षा हेतु सशक्त करने एवं उन्हें उनके अधिकारों तथा कानूनों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है। [यह भी पढ़ें- राजस्थान जन सूचना पोर्टल योजनाओं की सूची, jansoochna.rajasthan.gov.in][Read More]

राजीविका कम्यूनिटी कैडर की 8 महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर राज्य मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 6 जिलों के 386 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को महिला निधि योजना राजस्थान से 1 करोड़ 42 लाख रुपए की धनराशि ऋण स्वरुप उपलब्ध की गयी। इसके साथ ही सीएम द्वारा राजीविका कम्यूनिटी कैडर की 8 महिलाओं को सामुदायिक स्तर पर उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। [यह भी पढ़ें- (IMSUPY) इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना | एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व कार्यान्वयन]

राजस्थान महिला निधि योजना 2024 का लाभ तथा विशेषताएं 

  • महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त को इस योजना का लोकार्पण किया गया है।
  • Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2024 को आरंभ करने की घोषणा राजस्थान राज्य में बजट के भीतर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के जरिए से की गई थी। 
  • स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता हेतु तथा व्यवसाय को बढ़ाने के लिए इस योजना के माध्यम से सुलभ ऋण प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत 48 घंटों में 40000 तक का ऋण तथा 15 दिन की समय सीमा में 40000 से अधिक तक का ऋण आवेदक नागरिक के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। 
  • वर्तमान समय में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन राजस्थान के 33 जिलों में किया जा चुका है इसके अंतर्गत 30 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। 
  • अब 50000 और नए स्वयं सहायता समूह का गठन वित्तीय वर्ष में किया जाएगा इसके तहत 6 लाख परिवारों को शामिल करने की बात कही गई है। 
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के तहत कुल मिलाकर 36 लाख परिवारों को चरणबद्ध तरीके से उनकी ज़रूरत के मुताबिक उद्यमिता हेतु ऋण प्रदान किया जायेगा।
  • यह योजना आर्थिक उन्नति हेतु मील का पत्थर साबित हो सकेगी इस बात को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा कहा गया है। 
  • भारत देश के तेलंगाना राज्य के बाद राजस्थान दूसरा राज्य है जहां पर Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 2024 को आरम्भ किया गया है। 
  • इस योजना के माध्यम से राजस्थान की सभी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तथा सशक्त बन सकेगी जिसके जरिए से वह भविष्य में राज्य के चहुंमुखी विकास मे भागीदारी लेने में सक्षम हो सकेगी।   

राजस्थान महिला निधि योजना की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज 

  • राजस्थान राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह, राजस्थान महिला निधि योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र है। 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान महिला निधि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 

राजस्थान राज्य के महिला स्वयं सहायता समूह जो Rajasthan Mahila Nidhi Yojana के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के इच्छुक है, तो उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि इस योजना को अभी सिर्फ आरंभ किया गया है, अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया जाएगा। जैसे ही राजस्थान राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजानिक की जाती है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। [यह भी पढ़ें- राजस्थान नवजात सुरक्षा योजना: Navjaat Suraksha Yojana ऑनलाइन आवेदन]

Leave a Comment