Rajiv Gandhi Career Portal Registration & Login @ rajcareerportal.com | राजीव गांधी करियर पोर्टल लाभ, रजिस्ट्रेशन पात्रता व लाभ – हमारे देश की शिक्षा प्रणाली तथा छात्रों को उन्नति एवं प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वक्त-वक्त विभिन्न सुविधाएं और सेवाएं संचालित की जाती है। इस दिशा में, राजस्थान सरकार ने भी Rajiv Gandhi Career Portal का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से राज्य के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। राजीव गांधी करियर पोर्टल को राज्य शिक्षा मंत्री माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा 10 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था, जो भारत की पहली कैरियर गाइड लाइन पोर्टल बनी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से राजस्थान करियर पोर्टल से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी साँझा करेंगे, तो हमारे लेख के साथ अंत तक अवश्य बने रहें।
Rajiv Gandhi Career Portal 2022
प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए गाइडेंस और काउंसलिंग की सुविधा देने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा rajcareerportal.com पोर्टल की शुरुआत की गयी है। राजस्थान करियर पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक में पढ़ने वाले छात्रों को उनकी रुचिअनुसार विषयों, करियर, परीक्षा, छात्रवृत्ति अथवा किसी भी अन्य शिक्षा क्षेत्र से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार ने इस पोर्टल को संयुक्त राष्ट्रीय बाल कोष “यूनिसेफ” के सहयोग से तैयार किया है, जिसे 10 अप्रैल 2020 को आरंभ किया गया। राजीव गांधी करियर पोर्टल पर छात्रों को 237 से भी अधिक पेशेवर करियर एवं 200 से अधिक व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की जाती है। इसके साथ ही, छात्र-छात्राएँ इस पोर्टल के माध्यम से लगभग दस हजार कॉलेज, 960 स्कॉलरशिप, 955 प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं दो लाख से भी अधिक शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च की गयी Rajiv Gandhi Career Portal 2022 के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न भाषाओँ में एवं विडिओ कॉल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गयी है।
- राज्य के ऐसे सभी इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी जो इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले लाभों का प्रयोग करना चाहते है, उन्हें पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।
- केवल पंजीकृत छात्र-छात्राएँ ही लॉगिन के पश्चात इस पोर्टल के लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें एक यूनिक आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
- पंजीकृत छात्र-छात्राएँ अपने इस यूनिक आईडी एवं पासवर्ड को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्राप्त कर सकते है।

राजीव गांधी करियर पोर्टल का उद्देश्य
राजस्थान करियर पोर्टल राज्य शिक्षा मंत्री माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन पोर्टल सुविधा है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को उचित करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों को उनकी आकांक्षाओं और योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित करियर विकल्पों के बारे में सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराये जायेंगे। कई बार छात्रों को सही जानकारियाँ तथा मार्गदर्शन प्राप्त नहीं हो पाते हैं, जिसकी वजह से छात्रों को उनकी रूचि एवं योग्यता अनुसार सही शैक्षणिक पाठ्यकर्मों में प्रवेश नहीं मिल पाता है एवं साथ ही उनके शैक्षणिक वर्ष भी बर्बाद हो जाते है। इन्ही बातों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अब राज्य सरकार ने Rajiv Gandhi Career Portal 2022 का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से छात्रों को उनके लिए सही करियर चुनने में मदद की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
Overview of Rajiv Gandhi Career Portal
पोर्टल का नाम | राजीव गांधी करियर पोर्टल |
आरम्भ की गई | राज्य शिक्षा मंत्री माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
उद्देश्य | विद्यार्थियों को कॉउंसलिंग और करियर गाइडेंस प्रदान करना |
लाभ | करियर एवं रोजगार से संबंधित उचित मार्गदर्शन की सुविधा |
श्रेणी | राजस्थान सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rajcareerportal.com |
Rajiv Gandhi Career Portal 2022 के लाभ एवं विषेशताएँ
राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षा स्तर में वृद्धि लाने एवं विद्यार्थियों की सहायता करने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनायें एवं पहल भी शुरू किये है। इसी दिशा में, अब राजस्थान सरकार ने rajcareerportal.com पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिसके लाभ एवं विशेषताएं निम्न प्रकार से है:-
- राजीव गांधी करियर पोर्टल का शुभारंभ राजस्थान के शिक्षा मंत्री माननीय गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा 10 अप्रैल 2022 को किया गया है, जो भारत की पहली कैरियर गाइड लाइन पोर्टल भी है।
- राजस्थान सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत प्रदेश के कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की सहायता के उद्देश्य से किया है।
- इस पोर्टल की सहायता से सरकार राज्य के छात्रों को शिक्षा एवं करियर संबंधित जानकारियों का सही ज्ञान प्राप्त करने के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन की सुविधा दे रही है।
- राजीव गांधी करियर पोर्टल 2022 को राज्य सरकार ने संयुक्त राष्ट्रीय बाल कोष “यूनिसेफ” के सहयोग से विकसित किया है।
- राज्य सरकार की इस पोर्टल का लाभ केवल राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रदान किया जायेग।
- इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को आगे की शिक्षा से सम्बंधित सही मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा, जिससे छात्रगण अपनी रूचि अनुसार उपयुक्त पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे।
- सही पाठ्यक्रम का चयन करने से विद्यार्थी अपनी रूचि एवं काबिलियत के अनुरूप रोजगार भी प्राप्त कर सकेगें, जिसकी सहायता से वे आर्थिक तौर पर सक्षम बन सकेंगे।
- राजस्थान करियर पोर्टल पर छात्रों के सुविधा हेतु विभिन्न रोचक करियर समाचार, सूचना एवं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से संपर्क करने के विभिन्न तरीके भी उपलब्ध किये गए हैं।
- प्रदेश के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से 237 से अधिक पेशेवर करियर एवं 200 से भी अधिक व्यावसायिक करियर से संबंधित उचित जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
- इसके साथ ही, छात्र इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कॉलेज, छात्रवृत्ति, प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं लगभग दो लाख से भी अधिक शैक्षणिक पाठ्यकर्मों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
- इसके अतिरिक्त इस पोर्टल की सहायता से छात्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
- राज्य के इच्छुक एवं पात्र छात्र इस पोर्टल पर विभिन्न भाषाओँ एवं वीडियों कॉल के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
- लाभार्थी छात्रों को एक विशिष्ट आईडी प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग वे जानकारी प्राप्त करने, प्रश्न पोस्ट करने एवं Rajiv Gandhi Career Portal के डैशबोर्ड में लॉग इन करके आवेदन करने के लिए कर सकते हैं।
राजस्थान करियर पोर्टल हेतु पात्रता मापदंड
किसी भी सरकारी सेवाओं या सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए, आवेदकों को उस पहल से संबंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। इसी तरह, राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए rajcareerportal.com पोर्टल के लाभों को प्राप्त करने के लिए, आवेदकों को निम्न पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा:-
- राजीव गांधी करियर पोर्टल 2022 के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं का उपयोग करने हेतु आवेदक विद्यार्थियों को 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक में से किसी भी एक कक्षा में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नामांकित होना चाहिए।
- राज्य सरकार की इस पोर्टल के लाभ प्राप्त करने हेतु छात्र एवं छात्राएँ दोनों ही बिना किसी भेद-भाव के पात्र माने जायेंगे।
- इसके साथ ही इस पोर्टल पर लॉगिन करने हेतु सभी छात्र-छात्राओं के पास एक यूनिक आईडी नंबर एवं पासवर्ड होना आवश्यक होगा, जो प्रत्येक विद्यार्थियों के लिए भिन्न-भिन्न होगा।
Rajiv Gandhi Career Portal रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करने की प्रक्रिया
राजस्थान राज्य के ऐसे पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी जो राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गयी Rajiv Gandhi Career Portal 2022 पर उपलब्ध विभिन्न लाभों का उपयोग करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करके पोर्टल पर पंजीकरण अथवा लॉगिन करने की आवश्यकता होगी:-
- सबसे पहले आपको Rajiv Gandhi Career Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “लॉगिन” अनुभाग के अंतर्गत पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- छात्र यूनिक आईडी एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
- इसके बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आप करियर, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति, कॉलेज आदि से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।