RSCIT Free Course for Female 2024: Apply Online, आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स

RSCIT Free Course for Female Online Registration, Last Date | राजस्थान आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स ऑनलाइन आवेदन, Selection List – राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए RSCIT Free Course for Female को आरंभ किया गया है, इसके अंतर्गत केवल राजस्थान की महिलाओ और बालिकाओ के द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है। राज्य में बहुत बार गरीब परिवार से आने वाली महिलाएं और बालिकाएं कंप्यूटर कोर्स करने में असमर्थ होती है, जिस वजह से वह सभी डिजिटल प्रक्रियाओ की सुविधाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर पाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स को आरंभ किया गया है। इस योजना को इंदिरा गांधी शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के माध्यम से संचलित किया जा रहा है। [यह भी पढ़ें- श्रमिक पंजीकरण क्या है | मजदूर पंजीकरण के लाभ और बनाये UP Labour Card Online]

RSCIT Free Course for Female 2024

इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा RSCIT Free Course for Female 2024 का आरंभ राज्य की महिला और बालिकाओं को लाभ प्रदान करने हेतु किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य की सभी बालिकाओ और महिलाओ को कंप्यूटर कोर्स के तहत बेसिक कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की सभी वर्गों की महिलाओ जैसे- बीपीएल, अल्पसंख्यक वर्ग की महिला, ग्रहणी, किशोरी बालिकाए, स्वयं सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं आदि को राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका लाभ प्राप्त करने की इच्छुक महिलाएं और बालिकाएं ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकती है, इस कार्य में खर्च होने वाले सभी राशि को राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- UDISE Plus: ऑनलाइन स्कूल लॉगिन/कोड और udiseplus.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण]

आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स

पीएम मोदी स्कीम्स

RSCIT फ्री कंप्यूटर कोर्स 2024 का उद्देश्य

आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओ और महिलाओ को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी प्रदान करना है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान सभी को होना आवश्यक है क्योकि कंप्यूटर के माध्यम से समक्ष सभी जरूरी कार्यो को जल्दी और आसानी से पूर्ण किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा Rajasthan Free RSCIT Course 2024 को आरंभ किया गया है, इसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओ और महिलाओ को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कार्यशैली की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की महिलाएं और बालिकाएं भी कंप्यूटर की जानकारी प्राप्त करके डिजिटल प्रणाली से जुड़ सके, और अपने जरूरी कार्यो को स्वंय ही पूर्ण कर सके। [यह भी पढ़ें- यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट | Uttar Pradesh Gram Panchayat Chunav List]

Overview of RSCIT Free Course for Female

आर्टिकल का नामआरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यराज्य की बालिकाओं और महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराना
लाभराज्य की बालिकाओं और महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराया जाएगा 
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट—–

आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स की अवधि

राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Free RSCIT Course 2024 की अवधि 132 घंटे यानी 3 माह होगी। इसके अंतर्गत ट्रेनिंग पूर्ण होंने के पश्चात सभी हितग्राहियो को परीक्षा में हिस्सा होगा, यह परीक्षा 100 अंको की होती है। इसके अंतर्गत 40% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले नागरिक उत्तीर्ण होते है, इस परीक्षा के तहत दो भागो का आयोजन किया जाता है, पहला प्रायोगिक परीक्षा तथा दूसरा लिखित परीक्षा का भाग होता है। इसके अतिरिक्त इसमें लिखित परीक्षा 70 अंको की होगी जिसमे हितग्राहियो के 28 अंक आने आवश्यक से तथा प्रायोगिक परीक्षा 30 अंको की होगी जिसमे आपको 12 अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। परीक्षा का समय 1 घंटे का होगा तथा लिखित परीक्षा में केवल 35 प्रश्न होते है सभी प्रश्न 2 अंको के होते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

RSCIT फ्री कंप्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि

राजस्थान सरकार द्वारा आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स को अपने राज्य की महिलाओ और बालिकाओ के लिए शुरू किया गया है, इसके माध्यम से महिलाओ को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इसकी अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित की गई है। [यह भी पढ़ें- यूपी राशन कार्ड लिस्ट: UP Ration Card New List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची]

राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2024 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • जिला स्तरीय समिति द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनके चिन्हित आईटीजीके पर चयनित कोर्स के अनुसार राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अतिरक्त इसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा की जाएगी। 
  • राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Free RSCIT Course 2024 के तहत ITGK पर प्रशिक्षण निश्चित समय पर ही RKCL विभाग द्वारा कराया जाएगा। 
  • विद्यार्थियों को 3 महीने की अवधि पूरी होने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में भाग लेना आवश्यक होता है। 
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय एवं कोटा द्वारा इन परीक्षाओ का आयोजन किया जाएगा। 
  • इसके अंतर्गत आरएससीआईटी रिजल्ट विद्यार्थियों को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय एवं कोटा द्वारा ही प्रदान किया जाता है।

राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स 2024 की पात्रता

  • आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य की केवल महिलाएं और बालिकाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। 
  • आवेदक की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी उन्हें इस कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया जाएगा। 
  • इसके तहत आवेदक को कम से कम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • तलाक के प्रकरण में तलाकनामा
  • परिपक्वता की स्थिति में प्रमाण पत्र
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पहचान पत्र दस्तावेज
  • अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • जन आधार
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • अगर आपके पास डिग्री है तो उसकी मार्कशीट
  • विधवा प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इंदिरा गांधी शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना जन आधार नंबर कैप्चा कोड करके सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करके कन्फर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने आरएससीआईटी फ्री कंप्यूटर कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसके बाद आपको प्रोसेस्ड ट्यूशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको अपनी पसंद के अनुसार कोर्स का चुनाव कर लेना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- डिस्ट्रिक्ट, तहसील और सेंट्रल प्रिफरेंस आदि दर्ज कर देना है। अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको एप्लीकेशन डीटेल्स, कास्ट कैटेगरी, क्वालीफिकेशन डीटेल्स आदि दर्ज कर देनी है इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड कर देने है। 
  • अब आपको वेलिडेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप RSCIT फ्री कंप्यूटर कोर्स 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment