श्री अन्न योजना क्या है? | मोटा अनाज की खेती करने वाले किसानो को दिया जायेगा प्रोत्साहन

Shree Anna Yojana क्या है, पीएम श्री अन्न योजना का लाभ कैसे ले, इसके उद्देश्य व पात्रता मानदंडों की जानकारी – केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी किसानो को आने वाले समय मोटे अनाज को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु श्री अन्न योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। देश के सभी किसानो को अधिक से अधिक मोटे अनाज की खेती करने हेतु इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा, श्री अन्न मोटे अनाज को कहा जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का निर्णय मोटे अनाज की पैदावार और खपत को देश में बढ़ाने हेतु लिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Shree Anna Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है, तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना: PM Cares for Children ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]

Shree Anna Yojana 2023

देश के सभी किसानों को मोटे अनाज को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु श्री अन्न योजना को आरंभ करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023 के बजट के दौरान की गई है। देश के सभी किसानो की आय में इस योजना के माध्यम से वृद्धि होंगी, इसके साथ ही मोटा अनाज की खेती करने के लिए भी देश के सभी किसानो को प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। देश के वह सभी किसान जिनके द्वारा मोटा अनाज उत्पादित किया जाता है, उन सभी किसानो को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

मोटा अनाज बेचकर सभी किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सक्षम होंगे तथा देश में मोटे अनाज के उत्पादन में भी वृद्धि होगी, हिमाचल प्रदेश राज्य को मोटे अन्न के लिए पहली किस्त केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा Shree Anna Yojana के अंतर्गत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत पहली क़िस्त के रूप में करीब 6.50 करोड़ रुपए की राशि को केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को जारी किया गया है, इस योजना में शामिल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन राज्य सरकार द्वारा इस राशि के माध्यम से किया जाएगा, इसके साथ ही किसान मेलों का आयोजन भी सभी किसानो के लिए किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- (PMJJBY) प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

Shree Anna Yojana

श्री अन्न क्या होता है 

बाजरा, कुट्टू, सामा, चीनी, राखी, जई, कुटकी, ज्वार आदि मोटा अनाज के अंतर्गत आते है, इन सभी अनाजों को श्री अन्न कहा जाता है। देश में दिन ब दिन मोटे अनाज की खपत में कमी हो रही है तथा गेंहू और चावल की खेती में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में ही सबसे ज्यादा श्री अन्न की खपत होती है। श्री अन्न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते है, देश के सभी छोटे किसानों को इस योजना के आरंभ होने से बहुत हद तक लाभ प्राप्त होगा तथा देश में मोटे अनाज को नवीन पहचान प्राप्त होगी। [यह भी पढ़ें- पंचायत वोटर लिस्ट 2023: State Wise उ प न्यू पंचायत मतदाता सूची, Panchayat Voter List]

Overview of Shree Anna Yojana

योजना का नामश्री अन्न योजना
आरम्भ की गईवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा  
वर्ष2023
लाभार्थीदेश के सभी किसान 
आवेदन की प्रक्रियाजल्द आरंभ की जाएगी 
उद्देश्यदेश के किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित करना
लाभदेश के किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी 

श्री अन्न योजना 2023 का उद्देश्य 

श्री अन्न योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित करना है, इससे देश के सभी नागरिको को मोटे अनाज को खाने में उपयोग करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त देश में इस योजना के आरंभ होने से देश में मोटे अनाज की कमी नहीं होगी तथा मोटा अनाज बेचकर देश के सभी किसानो को बहुत मुनाफा भी प्राप्त हो सकेगा। Shree Anna Yojana 2023 का आरंभ केंद्र सरकार द्वारा मुख्य रूप से देश में मोटे अनाज की पैदावार में बढ़ोत्तरी करने हेतु किया गया है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) ई श्रमिक कार्ड क्या है | E-Shram Card Registration, CSC लॉगिन, eshram.gov.in]

श्री अन्न योजना 2023 के माध्यम से किसानों को कैसे और क्या प्रोत्साहन मिलेगा

केंद्र सरकार द्वारा Shree Anna Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा देश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने हेतु की गई है। देश के सभी किसानो को मोटे अनाज की उपज हेतु सरकार द्वारा इस योजना के तहत आर्थिक सहायता और कृषि संबंधित सहायता प्रदान की जाएगी, इससे हमारा देश दुनिया के ग्लोबल लीडर के रूप में इस योजना के माध्यम से उभरेगा। इसके विपरीत मोटे अनाज के उत्पादन के लिए देश के सभी किसानो को आर्थिक सहायता के रूप में कितने रुपए की राशि प्रदान की जाएगी, इससे जुड़ी किसी भी जानकारी को केंद्र सरकार द्वारा अभी साझा नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय बाजार अनुसंधान संस्थान को श्री अन्न रिसर्च करने हेतु हैदराबाद के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। किसानो को इस अन्न की पैदावार में कम लागत और कम पानी की आवश्यकता होती है,  यही इस अन्न की ख़ास बात है इसके साथ ही सभी किसानो को बहुत सा रिटर्न भी इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

Shree Anna Yojana के लाभ और विशेषताएं 

  • देश के मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु Shree Anna Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई है। 
  • इस योजना के माध्यम से देश में मोटा अनाज उगाने के लिए सभी किसानो को प्रोत्साहित किया जाएगा, इससे उनकी आय में भी बहुत हद तक वृद्धि होगी। 
  • इसके अतिरिक्त सभी किसानो को आर्थिक सहायता भी इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा मोटा अनाज उगाने के लिए प्रदान की जाएगी। 
  • मोटे अनाज उत्पादन करने के कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ देश के सभी किसानो को प्रदान किया जाएगा, इससे देश के सभी किसानो के जीवन स्तर में बेहतरी होगी। 
  • श्री अन्न योजना 2023 के माध्यम से देश में मोटे अनाज की खेती होने से अधिक लोगों द्वारा मोटा अनाज का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बाजार में भी मोटे अनाज की मांग में वृद्धि हो सकेगी। 
  • इस योजना का लाभ देश के किसानो के साथ आम नागरिको को भी प्रदान किया जाएगा, क्योकि मोटे अनाज से लोगो को अधिक से अधिक पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी।  

श्री अन्न योजना में किन अनाजों को शामिल किया गया है 

  • साबूदाना
  • रागी 
  • ज्वार 
  • कोदो 
  • चीना 
  • सांवा 
  • कुटकी 
  • चना 
  • जौ 
  • कुट्टू के दाने 
  • कंगनी 
  • चिवड़ा 
  • बाजरा 
  • मक्का आदि 

श्री अन्न योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • देश के केवल किसान नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • वह सभी किसान जिनके द्वारा केवल मोटा अनाज उगाया जाता है, उन्ही किसानो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।  

Shree Anna Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आयु प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि 

श्री अन्न योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें 

देश के वह सभी नागरिक जो Shree Anna Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इस योजना को अभी सरकार द्वारा आरंभ नहीं किया गया है और ना ही इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को आरंभ किया गया है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा श्री अन्न योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सुचना प्रदान कर देंगे।

Leave a Comment