यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024 | UP Dhan Kharid Registration, Token & Payment Status

UP Dhan Kharid Registration @ eproc.up.gov.in यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024 | UP Dhan Kharid Payment Status & Token Download – बढ़ रही डिजिटाइजेशन के चलते उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी धान खरीद को ऑनलाइन कर दिया है, जिसके अंतर्गत सभी किसान अपनी धान की फसल को ऑनलाइन ही खरीद और बेच पाएंगे। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है, जिसमे सभी आवेदनकर्ता किसान अपना यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कर सकते है। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से सभी किसानो को बहुत लाभ प्राप्त होगा, जैसे कि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वह उचित मूल्य पर घर बैठे ही अपनी फसल को बेच सकेंगे। [यह भी पढ़ें- यूपी फ्री टेबलेट/ स्मार्ट फोन योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के किसानों को फसले बेचते समय आने वाली दिक्क्तों से बचाने के लिए UP Dhan Kharid स्कीम को शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान अपना UP Dhan Kharid Registration करके अपनी फसल को घर बैठे ऑनलाइन ही बेच पाएंगे। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से सभी किसान अपनी फसल को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर बेच पाएंगे और इस उनकी फसलों की खरीद सीधा सरकार द्वारा की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार सभी किसानों को उनकी फसल का लगा मूल्य उनके बैंक खाते में उपलब्ध करा देगी। अब किसानों को अपनी फसल बेचने के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, और इससे उनके समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी।[Read More]

यूपी धान खरीद

नरेंद्र मोदी स्कीम

Overview of UP Dhan Kharid

योजना का नामयूपी धान खरीद 
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यकृषि को डिजिटाइजेशन के साथ जोड़ना
लाभअपनी फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/Uparjan/MangAccount/login.aspx

यूपी धान खरीद पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

इस योजना के तहत किसान पंजीकरण करने के इच्छुक व्यक्ति को 6 चरणों में पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है। इस अनुभाग में आपको किसान पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की जा रही है, किसान पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी इस प्रकार है:- 

  • सबसे पहले किसान पंजीकरण करने के लिए आपको पंजीकरण प्रारूप डाउनलोड करना होगा तथा उसके बाद आपको उसका प्रिंट निकाल लेना है। 
  • इसके अंतर्गत फसल के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय आपको इस्तेमाल की जाने वाली जमीन का विवरण प्रदान करना आवश्यक होता है। 
  • इसके अतिरिक्त जब आप किसान रजिस्ट्रेशन करते है तो उस समय आपको आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना अनिवार्य होता है। 
  • अब आपको ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरना होता है उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लेना है। इसके बाद आपको पंजीकरण में दर्ज की गयी सूचनाओं की जाँच करनी ज़रूरी है। 
  • इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से तथा मोबाइल नंबर की मदद से आपके द्वारा पंजीकरण ड्राफ्ट का प्रिंट भी निकाला जा सकता है। 
  • इसके लिए आपको पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर जाना होगा इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए से आप पंजीकरण में किसी भी प्रकार का संशोधन कर सकते है। 
  • अगर जाँच के दौरान आप पाते है कि पंजीकरण में कोई संशोधन नहीं किया जाना है तो आप अपने आवेदन को लॉक कर दें, एक बार जब आप आवेदन को लॉक कर देते है तो उसके बाद आपके द्वारा आवेदन मे किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। 
  • आवेदन को लॉक करने के बाद आपको आवेदन को फ़ाइनल सबमिट कर देना है तथा आवेदन के अंतिम प्रिंट को निकाल लेना है और इसे सुरक्षित रख लेना है। 
  • यहां इस बात की पुष्टि करते है कि जब तक किसान पंजीकरण को फाइनल लॉक नहीं किया जाता है तब तक आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाता है।  

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के किसानो को सहूलियत प्रदान करने के प्रयोजन से UP Dhan Kharid स्कीम को शुरू किया है।  
  • इस सुविधा से सभी किसान अपनी फसल को ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करके बेच पाएंगे। 
  • ऑनलाइन सुविधा हो जाने से सभी किसानों के समय की साथ साथ पैसे की भी बचत होगी। 
  • UP Dhan Kharid Registration हो जाने के बाद राज्य सरकार खुद किसानों की फसलों को प्रत्यक्ष रूप से खरीदेगी। 
  • इसके साथ ही उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य भी प्रदान किया जाएगा, जो आवेदनकर्ता किसान के बैंक खाते में जमा करा दिया जाएगा। 
  • यूपी धान खरीद की सुविधा ऑनलाइन हो जाने से किसानों को अपनी धान की फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • सभी इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है, पर ध्यान रखे आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। 

UP Dhan Kharid Registration पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले किसान जो अपनी धान की फसल को बेचने के लिए अपना UP Dhan Kharid Registration कराना चाहते है। उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कोई खास पात्रता मानदंड नहीं रखा गया है, पर उन्हें नीचे बताई हुई कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना होगा जो इस प्रकार है:-

  • इच्छुक आवेदनकर्ता किसान उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चहिए, बाहर से आया हुआ प्रवासी किसान इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकता है। 
  • पंजीकरण करते समय किसान को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि उसका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो। 

आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • खाता नंबर अंकित कमप्यूटराइज़्ड खतौनी
  • बैंक पासबुक
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश के ऐसे सभी इच्छुक किसान नागरिक जो राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UP Dhan Kharid के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण करवाना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:-  

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको पंजीकरण करने हेतु निशा-निर्देश दिए गए होंगे, जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ लेना होगा एवं पंजीकरण आवेदन पत्र कुल 6 चरणों में पूर्ण करना होगा। 
  • पहले चरण में आपको होमपेज के पर दिए गए “स्टेप 1. पंजीकरण प्रारूप” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक आवेदन पत्र पीडीएफ प्रारूप में खुल कर आ जायेगा। 
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना होगा। अब आप इस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर आवेदन के प्रारूप को समझ सकते है। 
  • दूसरे चरण में आपको “स्टेप 2. पंजीकरण प्रपत्र” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज में आपको अपने मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको “आगे बढ़ें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर एक पंजीकरण आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इस आवेदन पत्र में आपको पूछे गए सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • तीसरे चरण में आप अपने द्वारा भरी गयी सभी जानकारी को “पंजीकरण ड्राफ्ट” में देख सकते हैं। 
  • चौथे चरण में यदि आपको आवेदन पत्र में दर्ज किये गए किसी भी जानकारी को सही करना है अथवा सासंपादित करना है तो आप “पंजीकरण संशोधन” कर सकते है। 
  • पाँचवें चरण में आपको अपनी पंजीकृत जानकारी को लॉक करना होगा, जिसके पश्चात आपका पंजीकरण मान्य होगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के सन्दर्भ हेतु सुरक्षित  रख लेना होगा, जिसमें आपको आपके पंजीकरण संख्या के विवरण भी प्राप्त होंगे। 
  • छठें एवं अंतिम चरण में आपको आपके फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज करने होंगे। 
  • अब आपको आवेदन पत्र को सबमिट करने हेतु फाइनल लॉक करना होगा, जिसके बाद आपका पंजीकरण हो जायेगा एवं आप अपना टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको UP Dhan Kharid की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
यूपी धान खरीद
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सामने ही लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इसमें  शाखा का चयन करके यूजर टाइप सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना है, और Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार सरल प्रक्रिया का पालन करके आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन कर पाएंगे।

Leave a Comment