UP Pankh Portal: uppankh.in Registration 2023, यूपी पंख पोर्टल लॉगिन

UP Pankh Portal Kya Hai, Login @ uppankh.in Registration | यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन करे, Uttar Pradesh Career Portal App Download – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर नागरिको को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान करने हेतु बहुत से पोर्टल व योजनाओं का आरम्भ किया जाता है। इन योजनाओ और पोर्टलों की सहायता से नागरिको का विकास करने हेतु सरकार द्वारा प्रयास किए जाते है, इसी दिशा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा UP Pankh Portal का आरंभ किया गया है। राज्य के सभी छात्रों को लाभ प्रदान करने हेतु इस पोर्टल का विकास किया गया है, इस पोर्टल के तहत राज्य के सभी यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा। uppankh.in Registration करके राज्य के सभी 9 से 12 वीं पास करने वाले छात्रों के द्वारा अपने करियर से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इससे छात्रों का मार्गदर्शन होगा, उत्तर प्रदेश के छात्रों के द्वारा ही इस पोर्टल का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- (caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 | UP Ganna Parchi Calendar]

UP Pankh Portal

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु UP Pankh Portal का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनके करियर से संबंधी सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के तहत करियर के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी छात्र छात्राओं को प्रदान की जाएगी, साथ ही उन्हें उनके करियर से संबंधित अपनी किसी भी परेशानी अथवा सवालों के जवाब भी इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन]

यूपी पंख पोर्टल का लाभ राज्य के सभी विद्यार्थियों के द्वारा घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, इसके लिए सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल के तहत uppankh.in Registration कराना होगा। पेशेवर काउंसलिंग भी सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी, सभी छात्र इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करके अपनी रूचि के हिसाब से अपने करियर का चुनाव कर सकते है। इसके साथ ही सभी छात्र छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से पेशेवर काउंसलिंग किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी के बारे में प्राप्त कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

UP Pankh Portal

Narendra Modi Schemes List

Overview of UP Pankh Portal

पोर्टल का नामयूपी पंख पोर्टल
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2023
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यकक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना 
लाभकक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाएगी 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppankh.in/

यूपी पंख पोर्टल का उद्देश्य 

यूपी पंख पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्र छात्राओं को करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल का लाभ राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाएगा, इस पोर्टल का विकास राज्य सरकार द्वारा छात्र छत्राओ का मार्गदर्शन करने हेतु किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी छात्रों को इस पोर्टल के माध्यम से उनके करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से सम्बंधित जानकारी आदि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के द्वारा किसी भी अच्छे कोर्स के तहत योग्यता अनुसार अपना करियर भी बनाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति का भविष्य उसके अच्छे मार्गदर्शन पर निर्भर करता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यूपी पंख पोर्टल का आरंभ किया गया है, इससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। [यह भी पढ़ें- UP Panchayat Chunav 2023: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2024 कब होगा? पात्रता, योग्यता पूरी जानकारी]

यूपी पंख पोर्टल की नवीन अपडेट 

यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ को अपने करियर हेतु उचित विकल्प का चुनाव करने में परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Pankh Portal को आरंभ किया गया है, इस पोर्टल का लाभ मुख्य रूप से कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। माध्यमिक स्कूलों के सभी प्रधानाचार्य के द्वारा विद्यार्थियों को इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के माध्यम से करियर काउंसलिंग की सुविधा सभी छात्रों को प्रदान की जाएगी। (यह भी पढ़ें- UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ व कार्यान्वयन)

राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 5 सितम्बर को इस पोर्टल का आरम्भ किया गया है, इसके साथ ही अन्य पोर्टलों का भी आरंभ मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया गया है। इस पोर्टल को राज्य सरकार द्वारा यूनिसेफ की सहायता से विकसित किया गया है, इसके लाभ प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को इसमें यूपी बोर्ड का पंजीकरण नंबर और विषय डालना होगा इसके बाद सभी छात्रों को उनके करियर से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाती है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाको के छात्रों को भी इसके माध्यम से उचित करियर की जानकारी प्राप्त हो सकेगी इसके अतिरिक्त किस प्रकार के कोर्स का चुनाव किया जा सकता है तथा आने वाले समय में इसके माध्यम से किसी प्रकार आगे बढ़ा जा सकता है आदि जानकारी भी सभी छात्रो को इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होंगी। (यह भी पढ़ें- झटपट बिजली कनेक्शन योजना: UPPCL Jhatpat Connection @uppcl.org/jhatpatconn)

यूपी पंख पोर्टल पर मौजूद सेवाएं 

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Pankh Portal का आरंभ राज्य के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने हेतु किया गया है। 
  • इस पोर्टल पर राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी छात्रों को उनके करियर से संबंधी सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा किसी भी छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, इसके लिए सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पात्रता पूर्ण करनी होगी। 
  • इसके अतिरिक्त छात्रों के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से कॉलेजों का चुनाव भी किया जा सकता है, इसके साथ ही किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला प्राप्त किया जा सकता है। 
  • यूपी पंख पोर्टल के तहत सरकार द्वारा छात्रों को परीक्षा की सुविधा भी प्रदान की जाती है सभी विद्यार्थी किसी भी परीक्षा की तैयारी करके परीक्षा दे सकते है। 
  • इसके साथ ही छात्रों के द्वारा अपने करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से सम्बंधित जानकारी आदि भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रदान की गई है, इन सुविधाओं में सरकार द्वारा कौशल विकास से संबंधित सुविधा को भी शामिल किया गया है। 

यूपी पंख पोर्टल की पात्रता 

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • ऐसे विद्यार्थी जिनके द्वारा सरकारी स्कूल से अध्ययन किया जा रहा है, वह सभी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। 
  • यूपी बोर्ड में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी इस पोर्टल के तहत आवेदन कर सकते है। 
  • इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के अंतर्गत कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के द्वारा पंजीकरण करना अनिवार्य है।  

यूपी पंख पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश के वह सभी विद्यार्थी जो इस पोर्टल के तहत uppankh.in Registration करना चाहते है उन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस पोर्टल के तहत पंजीकरण करना होगा:- 

  • सबसे पहले आपको UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
UP Pankh Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रवेश के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन अनुभाग में यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब आपको विभिन्न प्रकार के करियर संबंधी विकल्प दिखाई दे जाएंगे, इनमे से आपको अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने उस विकल्प से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, इसके साथ ही आप आगे की शिक्षा हेतु बेहतर कॉलेज और एडमिशन संबंधी जानकारी भी  प्राप्त कर सकते है। 
  • इस प्रकार आप यूपी पंख पोर्टल के तहत लॉगिन करके, इसमें मौजूद सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।  

नोट- यदि आपके पास UP Pankh Portal के तहत लॉगिन करने हेतु आईडी नंबर एवं पासवर्ड उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने स्कूल/ कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क करके आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर सकते है। 

यूपी पंख पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रवेश के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
लॉगिन
  • इस पेज पर आपको यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप UP Pankh Portal के तहत लॉगिन कर सकते है।  

Leave a Comment