Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand Form PDF: मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड फॉर्म

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024 Application Form PDF | मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड एप्लीकेशन फॉर्म, आवेदन पात्रता व आवश्यक दस्तावेज जाने – झारखंड राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2024 को आरम्भ किया गया है। यह योजना राज्य के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से शुरू की गई है, इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक परिवार व SECC-2011 मे शामिल परिवारों की बालिकाओ को चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में जन्म से 18 साल तक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। [यह भी पढ़ें- झारखंड वैकल्पिक खेती योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व कार्यान्वयन प्रक्रिया]

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024

इस योजना का आरंभ सन 2019 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा किया गया था। अब वर्तमान में  कैबिनेट के द्वारा 24 अगस्त को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के नाम में संशोधन के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस संशोधन के पश्चात इस योजना का नाम सावित्री बाई फूले किशोरी संवृद्धि योजना कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब राज्य सरकार द्वारा ऐसी बालिकाएं जो अपना नामांकन कक्षा 8 व कक्षा 9 में कराती है तो उन्हें 2500 रुपए, तथा कक्षा 10, 11, 12 में नामांकन पर 5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बालिका की उम्र 18 से 19 साल पूर्ण होने पर Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के माध्यम से उसे एक मुश्त 20000 रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- (नई सूची) झारखंड राशन कार्ड लिस्ट: E Ration Card Jharkhand Beneficiary List][Read More]

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022

PM Modi Scheme

Overview of Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand

योजना का नाममुख्यमंत्री सुकन्या योजना
आरम्भ की गईझारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीSecc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं 
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन 
उद्देश्यआर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
लाभSecc-2011 तथा अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओ को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट————————-

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में हो रहे बाल विवाह को रोकना है तथा उन्हें आर्थिक सहायता राशि शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रदान करना है। इस योजना का लाभ SECC- 2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा झारखंड राज्य में  अभी भी ऐसे गरीब परिवार मौजूद है जोकि अपनी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने में असमर्थ होते है, और उनका बाल विवाह कर देते है इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024 को आरंभ किया गया है। इस योजना के जरिए से राज्य की सभी बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगी, और भविष्य में वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी, जिससे उनका जीवन यापन भी बेहतर तरीके से होगा। [यह भी पढ़ें- Jharsewa | झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र (Income, Caste Certificate) ऑनलाइन आवेदन]

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना क्यों है ज़रूरी

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2024 बालिकाओ के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योकि वर्तमान समय मे भी झारखंड राज्य में ऐसे जिले मौजूद है जहां पर आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से बालिकाओ का बाल विवाह कर दिया जाता है जिसके परिणामस्वरूप बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हो जाती है। इसके अतिरिक्त भारत देश में भी अभी तक लिंग अनुपात में बहुत अंतर किया जाता है, देश में लड़कियों के मुकाबले में बालको की संख्या अधिक है, इसका सीधा प्रभाव समाज पर पड़ता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश की सभी बालिकाओ के लिए इस प्रकार की  योजनाओ की अत्यंत ज़रूरत होती है इससे बालिकाओ का मनोबल बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024 बालिकाओ की शिक्षा प्राप्त करने में, शादी व दैनिक जीवन आदि में भी मदद करेगी। [यह भी पढ़ें- झारखण्ड लाइट हाउस परियोजना:ऑनलाइन अप्लाई 1008 आवास, एप्लीकेशन फॉर्म]

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के लाभ तथा विशेषताएं 

  • सन 2019 मे झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा अपने राज्य में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2024 को आरम्भ किया गया था। 
  • वर्तमान में इस योजना के नाम में संशोधन कर 24 अगस्त को इसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना कर दिया गया है। 
  • वह बालिकाएं जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र है उन्हें इस योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में कक्षा 8 से लेकर 18 तक की आयु होने तक प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024 का लाभ राज्य के करीब 37 लाख परिवारों की बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा 10 लाख अंत्योदय परिवारों की बेटियों को इस योजना के लिए लाभार्थी बनाया जाएगा तथा SECC-2011 सामाजिक- आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल करीब 27‌ लाख परिवारों की बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अंतर्गत जब हितग्राही बालिका की उम्र 18 साल हो जाती है तो राज्य सरकार द्वारा सभी बालिकाओ को उच्च शिक्षा या शादी करने हेतु 20000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। 
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2024 के जरिए से हितग्राही बालिका के बैंक खातों में सीधे ही आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बालिका का स्वंय बैंक खाता होना आवश्यक है। 
  • झारखण्ड राज्य में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू आदि ऐसे जिले है जहां पर अपनी बालिकाओ की शादी 18 साल की आयु पूर्ण होने से पूर्व कर दी जाती है, उन जिलों में बाल विवाह पर लगाने के लिए ही इस योजना को शुरू किया गया है। 
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन किया गया है, जो भी बालिकाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह अपने  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तथा स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करके सफलतापूर्वक आवेदन कर सकती है।  

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2024 पात्रता मानदंड 

  • इस योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक बालिका झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • इसके अंतर्गत secc-2011 सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की बालिकाओ को ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का पात्र माना जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिकाएं भी पात्र होंगी। 
  • ऐसी बालिकाएं जिनका विवाह 18 साल की उम्र पूर्ण होने से पहले कर दिया जाता है वह इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगी, और उनको प्रदान किया जाने वाला लाभ बीच में ही रोक दिया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त 20000 की एकमुश्त राशि बालिका को सिर्फ 18 साल की उम्र पूर्ण होने के बाद ही प्रदान की जाएगी इसके विपरीत यदि किसी बालिका का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले हो जाता है तो ऐसी स्थिति में बालिका को 20000 रुपए की एकमुश्त राशि नहीं प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ उन्ही बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा जिनका खुद का बैंक खाता होगा।  

आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • बालिका का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

आप दिए गए आसान से चरणों के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इस योजना के आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है। 
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, तथा इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज अटैच कर देने है। 
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है। इस प्रकार आप Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत अपना ऑफलाइन आवेदन सफलतापूर्वक कर सकते है।  

Leave a Comment