Shushk Bagwani Yojana Online Registration, पात्रता व लाभ | बिहार शुष्क बागवानी योजना ऑनलाइन आवेदन, उद्देश्य व लाभ – राज्य के सभी किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु शुष्क बागवानी योजना का आरंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है। राज्य के ऐसे किसान जिनके द्वारा मेड़ पर पेड़ लगाएं जाएंगे, उन सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के राज्य में आरंभ होने से राज्य के सभी किसानो की आर्थिक स्थिति में बेहतरी होंगी तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Shushk Bagwani Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2023: Download Bihar Ration Card Form]
Bihar Shushk Bagwani Yojana 2023
राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा शुष्क बागवानी योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से 50% तक अनुदान बिहार राज्य के किसानो को आंवला, बेर, जामुन, नींबू आदि के पेड़ लगाने की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 30000 रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान की राशि को रखा गया है, इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली लाभ की राशि को लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा भेजा जाएगा। बिहार राज्य के वह सभी नागरिक जो Shushk Bagwani Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा, उसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। [यह भी पढ़ें- बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2023 रजिस्ट्रेशन, Bihar Startup Policy बिना ब्याज के 10 लाख रूपये लोन]
Overview of Bihar Shushk Bagwani Yojana
योजना का नाम | बिहार शुष्क बागवानी योजना |
आरम्भ की गई | बिहार सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी किसान |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | राज्य के किसानो को मेड़ पर पेड़ लगाने पर सब्सिडी का लाभ प्रदान करना |
लाभ | राज्य के किसानो को मेड़ पर पेड़ लगाने पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा |
श्रेणी | बिहार सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | http://horticulture.bihar.gov.in/ |
बिहार शुष्क बागवानी योजना 2023 का उद्देश्य
बिहार शुष्क बागवानी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को पेड़ लगाने की स्थिति में लाभ प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 50% तक का अनुदान किसानो को मेड़ पर पेड़ लगाने की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। Bihar Shushk Bagwani Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर राज्य के सभी लाभार्थी किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे, इसके साथ ही उनके जीवन स्तर में भी बहुत हद तक सुधार होगा। [यह भी पढ़ें- बिहार रोजगार मेला 2023: Bihar Rojgar Mela Registration, रोजगार मेला, तिथि]
Bihar Shushk Bagwani Yojana के लाभ और विशेषताएं
- राज्य के सभी किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु Bihar Shushk Bagwani Yojana का आरंभ बिहार सरकार द्वारा किया गया है।
- बिहार राज्य के सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से आंवला, बेर, नींबू, जामुन आदि के पेड़ लगाने की स्थिति में 50% तक का अनुदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी लाभार्थियों को प्राप्त होने वाली लाभ की राशि को बिहार सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।
- इसके अतिरिक्त बिहार सरकार द्वारा आरंभ इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी पात्र किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।
- बिहार शुष्क बागवानी योजना 2023 को राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में जारी किया गया है, इससे राज्य के सभी पात्र नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- राज्य के वह सभी किसान जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन सभी किसानो को इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- सभी पात्र किसानो की आय में इस योजना के माध्यम से वृद्धि की जाएगी, इसके साथ ही राज्य के पात्र किसानो को सब्सिडी का लाभ मेड़ पर पेड़ लगाने हेतु प्रदान किया जाएगा।
- इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी पात्र किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
- जिससे इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे, तथा उनके जीवन स्तर में भी बहुत हद तक सुधार होगा।
बिहार शुष्क बागवानी योजना 2023 के तहत बागवानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
राज्य के सभी किसानो के द्वारा नींबू, अनार, मीठा नींबू, जामुन, बेल, बेर, कटहल, आंवला आदि की खेती पर अनुदान हेतु कितने पेड़ो को खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही पौधो के बीच की दूरी बागवानी में कितनी होनी चाहिए, इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी निम्नलिखित है:-
क्रमांक संख्या | पेड़ | पेड़ से पेड़ के बीच की दूरी | पेड़/पौधो की संख्या (प्रति हेक्टेयर) | अंश की राशि |
1. | बेल | 8 गुना 8 | 156 | 0 |
2. | जामुन | 8 गुना 8 | 156 | 0 |
3. | कटहल | 10 गुना 10 | 100 | 0 |
4. | अनार | 5 गुना 5 | 400 | 0 |
5. | नींबू | 5 गुना 5 | 400 | 0 |
6. | बेर | 6 गुना 6 | 278 | 0 |
7. | आंवला | 6 गुना 6 | 278 | 0 |
8. | मीठा नींबू | 5 गुना 5 | 400 | 0 |
शुष्क बागवानी योजना की पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के केवल किसान नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- आवेदक किसान के पास कम से कम 1 हेक्टेयर जमीन होनी आवश्यक है, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- बिहार राज्य के आवेदक किसान के खेत में ड्रिप सिंचाई उपकरण का संस्थापन जरूर होना चाहिए।
- इसके अतिरिक्त आवेदक किसान के खेत में सुष्म सिंचाई भी होनी जरूरी है।
- आवेदक किसान के पास खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है, जोकि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Shushk Bagwani Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- जमीनी दस्तावेज
- मोबाईल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि
बिहार शुष्क बागवानी योजना 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
राज्य के वह सभी नागरिक जो बिहार शुष्क बागवानी योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-
- सबसे पहले आपको बिहार शुष्क बागवानी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपके सामने योजनाओ की सूची प्रदर्शित हो जाएगी, इस सूची में से आपको सूक्ष्म सिंचाई आधारित शुष्क बागवानी योजना के तहत आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा, यहां आपको मै ऊपर दिए गये जानकारी से सहमत हूँ तथा योजना का लाभ लेने हेतु दिए गये शर्तों का पालन करूँगा/करुँगी के तहत बॉक्स पर टिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एग्री एंड कंटीन्यू के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको आवेदन संख्या दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म में अटैच कर देना है, अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Shushk Bagwani Yojana 2023 के तहत सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।