Birth Certificate Correction Online, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें पूरी जानकारी | Birth Certificate Correction Form PDF डाउनलोड करे ऑनलाइन/ ऑफलाइन प्रक्रिया – बहुत से सरकारी कार्यों एवं निजी संस्थानों में जन्म प्रमाण पत्र की बहुत आवश्यकता होती है, जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। बहुत बार ऐसा होता है कि जन्म प्रमाण पत्र नाम माता पिता का नाम पता जन्म तिथि एवं अन्य प्रकार की गलतियां पाई जाती है, जिस वजह से नागरिको को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब देश के किसी भी नागरिक को इससे सम्बंधित समस्या के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योकि देश में Birth Certificate Correction की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्रदान करने जा रहे है, जैसे सरकार द्वारा इसको किस उद्देश्य से जारी किया गया है तथा इसके लाभ और पात्रता किया है आदि। (यह भी पढ़ें- National Cyber Crime Reporting Portal | Report Complaint, Track Status)
Birth Certificate Correction
देश के किसी भी नागरिक का प्रथम सरकारी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र होता है, जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से अन्य सरकारी दस्तावेजो को बनाया जाता है। जन्म प्रमाण पात्र बच्चे के जन्म के कुछ समय में ही बनवाया जाता है, इस प्रमाण पत्र में शिशु का नाम, शिशु का लिंग, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, जन्मदिन एवं अन्य जानकारियां दर्ज होती है। किसी वजह से यदि जन्म प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की कमी हो जाती है, तो नागरिको को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अब सभी नागरिको को जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन कराने की सुविधा प्रदान की गई है। (यह भी पढ़ें- LIC Jeevan Umang Plan: जीवन उमंग योजना मैचुरिटी कैल्कुलेटर, रिव्यू, विशेषताऐं )
इसके माध्यम से सभी नागरिक अपने जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार कर सकते है, यदि इस प्रमाण पत्र में सुधार नहीं कराया जाता है तो नागरिको को आवेदन करने, सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, छात्रवृत्ति लेने, एडमिशन लेने, योजना में आवेदन करने, पासपोर्ट बनवाने एवं अन्य कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी लिए देश के सभी नागरिको को Birth Certificate Correction Online या फिर ऑफलाइन सुधार कराना अनिवार्य हो गया है। (यह भी पढ़ें- CBSE Training Portal Free Registration 2023: Teachers Login, Certificate Download)
Overview of Birth Certificate Correction
योजना का नाम | जन्म प्रमाण पत्र में सुधार |
आरम्भ की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना |
लाभ | सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा |
श्रेणी | केंद्रीय सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | ——- |
Birth Certificate Correction का उद्देश्य
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिको को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। किसी भी सरकारी कार्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करके इस पत्र का इस्तेमाल बिना की परेशानी के किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इस प्रमाण पत्र के माध्यम से नागरिको को विभिन्न प्रकार का लाभ जैसे- स्कूल में एडमिशन लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, दस्तावेजों को बनवाने एवं विभिन्न प्रकार के कार्यों में प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरुरी यह है कि किसी भी व्यक्ति के प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए, यदि किसी व्यक्ति के प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो उन्हें इन सुविधाओं का लाभ नहीं प्रदान किया जाता है। देश के वह सभी नागरिक जो सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओ का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन सभी नागरिको के लिए यह जरूरी होता है कि उनके द्वारा Birth Certificate Correction Online या फिर ऑफलाइन कराया जाएं। (यह भी पढ़ें- LIC Jeevan Saral Policy (165): अब खत्म होगी इनकम की टेंशन, लाभ, कैलकुलेटर, रिव्यू)
जन्म प्रमाण पत्र में लिखित विवरण
सभी नागरिको के जन्म प्रमाण पत्र में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती है, इन जानकारियों में विशेष सूचना इस प्रकार है:-
- शिशु का नाम
- शिशु का लिंग
- माता का नाम पिता का नाम
- पूरा पता
- शिशु की जन्म तिथि
- जन्म का दिन आदि
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभ
देश के सभी नागरिको को जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, इसके अतिरिक्त जन्म प्रमाण पत्र के और भी बहुत से लाभ होते है। जन्म प्रमाण पत्र के कुछ लाभ इस प्रकार है:-
- वोटर कार्ड में नाम जोड़ने के लिए
- विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- आधार कार्ड बनाने के लिए
- आय प्रमाण बनवाने के लिए
- शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने के लिए
- पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए
- सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए
- आयु मानक की पहचान के लिए
- विविध संस्थानों में आयु प्रमाणपत्र के लिए
- राशन कार्ड बनाने के लिए
- सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले विभिन दस्तावेजों को बनाने हेतु आदि।
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑफलाइन कैसे करे?
देश के वह सभी नागरिक जो Birth Certificate Correction ऑफलाइन करना चाहते है, वह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकते है:-
- सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रीय नागरिकों को ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रीय नागरिकों को नगर निगम जाना होगा। वहां जाकर आपको वहां के अधिकारी से जन्म प्रमाण पत्र सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
- उनके पास यदि करेक्शन फॉर्म ना हो तो आप एक सफेद कागज पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैं, इसके बाद आपको नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो भी संशोधन करवाना है, इसके लिए आपको एफिडेविट तैयार कर लेना है।
- एफिडेविट बन जाने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अटैच कर देना है, इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने जरूरी है।
- अब आपको शपथ पत्र भी फॉर्म में अटैच करना होगा, इसके बाद आपको इस फॉर्म को उसी विभाग में जाकर जमा कर देना है।
- जब करेक्शन फॉर्म प्राधिकारी द्वारा सत्यापित कर दिया जाएगा, उसके बाद आपको अपना नाम कानूनी तौर पर बदलने की घोषणा का विज्ञापन अखबार में देना होगा।
- आपको विज्ञापन कुछ इस तरह देना है, मैं एक्सवाईजेड ने निवास किया, मेरा नाम एबीसी के रूप में बदल दिया गया है और अब एबीसी के रूप में जाना जाएगा। मैंने इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत किया है जिस पर हस्ताक्षर कर दिए गए है।
- फिर आपको किसी राजपत्र में संबंधित विज्ञप्ति को प्रकाशित करवाना होगा, इस प्रकार आप अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करने हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया को पूर्ण कर लेते है।
जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन कैसे करे?
जन्म प्रमाण पत्र में Birth Certificate Correction ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को विशेष रूप से राजस्थान के निवासियों के लिए प्रदान किया गया है, राजस्थान के सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित त्रुटियों का निवारण ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है:-
- सबसे पहले आपको राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। अब आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने प्रोफाइल संबंधित होम पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपको प्रशासकीय के विकल्प पर क्लिक करके संशोधन के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपके सामने चार ऑप्शन दिखाई दे जाएंगे, ”जन्म, मृत्यु, मृतजन्म, विवाह” आपको जन्म के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपनी ग्राम पंचायत का चुनाव, वर्ष का चुनाव तथा जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन का कारण आदि दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने संशोधन करने से संबंधित विभिन्न विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे।
- आपको जिस भी चीज में संशोधन करना है उन विकल्पो के तहत संशोधित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप जन्म प्रमाण पत्र में सुधार ऑनलाइन कर सकते है, इसके बाद आपके संशोधन फॉर्म को सफलतापूर्वक संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।