Chhattisgarh FGR Portal | CG एफजीआर किसान शिकायत पंजीकरण, स्टेटस चेक करें

CG FGR Portal Complaint Registration, एफजीआर पोर्टल किसान शिकायत पंजीकरण | Chhattisgarh FGR Portal टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जानकारी – देश के किसानों की समस्याओं का निवारण करने हेतु इस समय केंद्र सरकार द्वारा बहुत से महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है, इसी दिशा में सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं, अभियान, पोर्टल आदि का आरंभ किया जाता है। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा किसानो की शिकायतो के निवारण के लिए CG FGR Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल को राज्य सरकार द्वारा ऐसे किसानो के लिए शुरू किया गया है जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम आधारित फसल के नुकसान पर बीमा का लाभ लेने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। Chhattisgarh FGR Portal को किसानो के लिए लॉन्च किया गया है, यदि आप किसान है और इस पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पोर्टल से सम्बंधित सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। [Also Read- CG E District Registration: छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगइन]

Chhattisgarh FGR Portal 2024

किसानों के हित के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 21 जुलाई को CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल बीमा दावा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन निवारण प्रदान किया जायेगा। वैसे तो राज्य सरकार द्वारा CG FGR Portal को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में आरंभ किया गया है, इसके विपरीत यदि इसके सकरात्मक परिणाम प्राप्त होते है तो इसका मूल्यांकन करने के पश्चात इस पोर्टल को सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य के सभी किसान भाई अब अपनी बीमा संबंधी परेशानियों को घर बैठे ही Chhattisgarh FGR Portal के माध्यम से दर्ज कर सकते है। एफजीआर पोर्टल की मदद से उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी, यदि देखा जाये तो भविष्य में देश के किसानो की शिकायतों का निवारण करने हेतु यह पोर्टल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। [Also Read- |रजिस्ट्रेशन| छत्तीसगढ़ पेंशन योजना | CG Pension ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]

CG FGR Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाएं

Overview of Chhattisgarh FGR Portal

पोर्टल का नामCG FGR Portal
आरम्भ की गईकेंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीछत्तीसगढ़ के किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यबीमा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान प्रदान करना
लाभकिसानों का बीमा संबंधी समस्याओं को घर पर बैठे ही ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है 
श्रेणीछत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट———————-

एफजीआर पोर्टल का उद्देश्य 

एफजीआर पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के किसानो की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा से सम्बंधित शिकायतों आदि का ऑनलाइन निवारण प्रदान करना है। पहले राज्य के किसानो को अपनी बीमा की राशि प्राप्त करने में आने वाली शिकायतों तथा बीमा से जुड़ी सभी प्रकार की शिकायतों का निवारण प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, और उसके बावजूद कई दफा उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया जाता था। अब राज्य के किसान Chhattisgarh FGR Portal 2024 के माध्यम से अपनी सभी प्रकार की शिकायतों को दर्ज कर सकते है और उनका समाधान भी प्राप्त कर सकते है। इस प्रक्रिया से किसानो के समय तथा पैसे दोनों की बचत हो सकेगी, व इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। इस पोर्टल के ज़रिये से किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सकेगा। [Also Read- छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट: CG Ration Card List | नई सूची डाउनलोड]

एफजीआर पोर्टल को सबसे पहले छत्तीसगढ़ में क्यों किया गया लॉन्च

CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल का बीटा वर्ज़न, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश चौहान, केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.एस.सी. डॉ. दिनेश कुमार त्यागी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिये से छत्तीसगढ़ में प्रोजेक्ट पायलट के रूप में लॉन्च किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस पोर्टल का आरंभ सबसे पहले  प्रधानमंत्री फसल बीमा की उपलब्धि व बेहतरीन संचालन को देखते हुए किया गया है। इसके अतिरिक्त छतीसगढ़ राज्य बीमा दावा राशि का भुगतान करने में देश के अग्रणी राज्यों में से रहा है जिस वजह से भी इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस पोर्टल के ज़रिये से अब राज्य के सभी किसान नागरिक अपनी सभी बीमा दावा से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राप्त कर सकते है, इससे उनके समय और पैसे दोनों की ही बचत होगी।

अब किसानों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान किया जाएगा 

इस बात को तो सभी जानते है कि Chhattisgarh FGR Portal 2024 का आरंभ छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों की बीमा दावा संबंधित शिकायतो का ऑनलाइन निवारण प्रदान करने के लक्ष्य से किया गया है। राज्य के सभी किसान भाई अब अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते है जो इस प्रकार है- (14447), इसके पश्चात इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसानो की शिकायतों का समाधान ऑनलाइन प्रदान कर दिया जायेगा। इस ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से अब राज्य के किसानो को शिकायत दर्ज करवाने हेतु बार बार सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। वह अब घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और समाधान भी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के लॉन्च होने से पहले किसानो को अपनी शिकायते सरकारी दफ्तरों में जाकर दर्ज करनी पड़ती थी, अब इस पोर्टल की सहायता से किसानो के समय की बचत भी होगी साथ ही उन्हें अपनी शिकायतों का बेहतर समाधान भी प्राप्त हो सकेगा। [Also Read- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना: Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana Form]

CG FIR किसान शिकायत निवारण पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ के किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा CG FGR Portal एक किसान शिकायत निवारण प्रणाली को विकसित किया गया है।
  • राज्य के किसानो को फसल बीमा दावा संबंधी समस्याओं का निवारण इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। 
  • इसके अतिरिक्त राज्य के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी सभी प्रकार की शिकायत को दर्ज कर सकते है, जिस वजह से उन्हें सम्बन्धित सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होती है। 
  • सरकार द्वारा राज्य के किसानो को अधिक लाभ प्रदान करने के द्रश्य से टोल फ्री नंबर को भी जारी किया गया है। जिसके ज़रिये भी किसान अपनी समस्याओ को दर्ज करा सकते है। (टोल फ्री नंबर- 14447)
  • इस पोर्टल को अभी राज्य सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आरंभ किया गया है, यदि बाद में इसकी सकारात्मक सफलता को देखा जाता है तो इसके मूल्यांकन के पश्चात सम्पूर्ण देश में इस पोर्टल को लागू कर दिया जायेगा। 
  • Chhattisgarh FGR Portal 2024 द्वारा किसानो को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जायेगा, जिससे किसानो को भी अन्य नागरिको की तरह डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनाया जा सकेगा। 
  • इस पोर्टल का मुख्य कार्य किसानो की सभी शिकायतों का निवारण करना है तथा उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न करना है जिससे वह भविष्य में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकते है। 

छत्तीसगढ़ किसान शिकायत निवारण पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु

  • किसानों की बीमा दावे से जुड़ी शिकायतों का निवारण प्रदान करने के लक्ष्य से भारत के केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा CG FGR Portal की स्थापना की गई है। 
  • इस पोर्टल को प्रोजेक्ट पायलट के रूप में केंद्र सरकार द्वारा अभी सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य में आरंभ किया गया है यदि इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है तो इसे देश के अन्य सभी राज्यों में लागू कर दिया जायेगा। 
  • छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफलतापूर्वक संचालन व उपलब्धियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में Chhattisgarh FGR Portal को सबसे पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 
  • इसके अतिरिक्त किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए आरम्भ किये गए राजीव गांधी न्याय योजना, एकीकृत किसान पोर्टल, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि के सकारात्मक परिणाम व संचालन को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ राज्य में CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल के बीटा संस्करण को लॉन्च किया गया है। 
  • केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा किसान प्रतिनिधियों, किसानों एवं पंचायतों के पदाधिकारियों, छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त को कृषि विभाग के अधिकारियों आदि की ऑनलाइन भागीदारी निश्चित कराने व टोल फ्री नंबर से जुड़ी जानकारी मुहैया करने के लिए निर्देश दिए गए है।  
  • किसानो को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लक्ष्य से ही केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू किया गया है।

छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल किसान शिकायत निवारण पोर्टल की पात्रता 

  • CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने वाले व्यक्ति को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है। 
  • इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा आरंभ किये गए इस पोर्टल पर आवेदन करने वाला व्यक्ति किसान होना चाहिए।  

CG FGR Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया 

आप नीचे दिए गए आसान से चरणों को फॉलो करके CG एफजीआर पोर्टल पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर शिकायत फॉर्म खुलकर आ जायेगा। 
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण बहुत ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप CG FGR किसान शिकायत निवारण पोर्टल शिकायत दर्ज कर सकते है।

Leave a Comment