मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन: Death Certificate अप्लाई फॉर्म, सर्टिफिकेट डाउनलोड

Death Certificate एप्लीकेशन फॉर्म, मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे | मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन एप्लीकेशन कैसे भरे, दस्तावेज जाने – केंद्र सरकार द्वारा देश में मृत्‍यु प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु जरूरी कर दिया गया है, किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में उस व्यक्ति के परिवार वालो को यह प्रमाण पत्र बनवाना होता है। ऐसे परिवार जो यह मृत्‍यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है, उन्हे इसके लिए आवेदन करना होगा, यह प्रमाण पत्र नागरिको के द्वारा ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों तरीको से बनवाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Death Certificate से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस प्रमाण पत्र का उद्देश्य क्या है, तथा इसके लाभ और विशेषताएं क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) सरल जीवन बीमा योजना: Saral Jeevan Bima, एप्लीकेशन फॉर्म व लाभ]

Death Certificate 2024

मृत्‍यु प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जो मृतक व्यक्ति के परिवार वालो के द्वारा बनवाया जाता है। इस प्रमाण पत्र में मृतक व्यक्ति से जुड़ी सभी जानकारी को दर्ज किया जाता है, जैसे- मृत्यु का कारण, तारीख आदि। देश में मौजूद सभी धर्म के नागरिको को यह प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक होता है, इस पत्र की सहायता से नामांकित व्यक्ति को मृतक की संपत्ति प्रदान की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बीमा का क्लेम करने हेतु भी यह प्रमाण पत्र आवश्यक होता है, मृतक की मृत्यु के 21 दिन के भीतर परिवार वालो को यह प्रमाण पत्र बनवाना होता है। यदि मृतक के परिवार के द्वारा Death Certificate को 21 दिन के भीतर नहीं बनवाया जाता है, तो इस स्थिति में उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। यह प्रमाण पत्र बनवाने हेतु नागरिको को एक निर्धारित शुल्क भी प्रदान करना होगा, इस शुल्क का निर्धारण सभी राज्यों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। [यह भी पढ़ें- (RSBY) राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]  

Death Certificate

मृत्‍यु प्रमाण पत्र आवेदन 

मृतक के परिवार वालो को मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2024 प्राप्त करने हेतु आवेदन करना होता है, नागरिको के द्वारा इसके अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। कोई व्यक्ति यदि इसके अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है, तो इसके लिए उसे  कार्यालय में जाना होगा। इसके विपरीत यदि वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते है तो इस स्थिति में उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा, वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Death Certificate बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। [यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना: PMSYM Registration, ऑनलाइन आवेदन]

Overview of the Death Certificate

आर्टिकल का नाममृत्‍यु प्रमाण पत्र
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यमृत्‍यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन करना
लाभमृत्‍यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन किया जाएगा 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट—–

मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2024 का उद्देश्य 

मृत्‍यु प्रमाण पत्र का मुख्य उद्देश्य देश के सभी मृतक नागरिको का ऑनलाइन आवेदन कराना है, नागरिको के द्वारा घर बैठे ही इस प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया जा सकता है। इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु नागरिको को किसी भी सरकारी कार्यालयों में जाने की जरुरत नहीं होती है, इससे उनके समय और पैसे की भी बचत हो जाती है। जब किसी परिवार में व्यक्ति की मृत्यु होती है तो इस स्थिति में परिवार के सदस्यों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को नष्ट करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा Death Certificate 2024 को बनवाने हेतु अनिवार्य कर दिया गया है, अब यह प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में देश के नागरिको के द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- SBI Stree Shakti Yojana: स्त्री शक्ति पैकेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता मानदंड]  

Death Certificate के लाभ और विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी नागरिको के लिए Death Certificate 2024 को बनवाने हेतु अनिवार्य कर दिया गया है। 
  • देश के सभी नागरिको के लिए यह एक बहुत ही आवश्यक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसका इस्तेमाल बहुत से कार्यो को पूर्ण करने हेतु किया जाता है। 
  • सरकार द्वारा यह प्रमाण पत्र उस परिवार के नागरिको को प्रदान किया जाता है, जिनके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है। 
  • इस प्रमाण पत्र में मृतक व्यक्ति के मृत्यु का कारण, तारीख तथा अन्य प्रकार की सभी आवश्यक जानकारी दर्ज होती है। 
  • सभी धर्म के नागरिको को यह प्रमाण पत्र बनवाना होता है, मृतक की संपत्ति नामांकित व्यक्ति को इस प्रमाण पत्र की सहायता से प्रदान की जाती है। 
  • इसके अतिरिक्त इसके द्वारा बीमे का क्लेम भी किया जाता है, और इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी इस प्रमाण पत्र की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए नागरिको को 21 दिन के भीतर  पंजीकरण करवाना होता है, यदि 21 दिन के भीतर नागरिको के द्वारा पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो इस स्थिति में उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। 
  •  मृतक के परिवार को मृत्यु पंजीकरण कराने हेतु एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है, जोकि सभी राज्यों में भिन्न भिन्न निर्धारित किया गया है। 
  • देश के सभी नागरिको के द्वारा इस प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमो से आवेदन किया जा सकता है।  

मृत्‍यु प्रमाण पत्र की 2024 की पात्रता मानदंड

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति को मृतक के परिवार का होना चाहिए। 
  • इसके अतिरिक्त इसके अंतर्गत आवेदन देश के मूल निवासी द्वारा ही किया जा सकता है।    

Death Certificate 2024 आवश्यक दस्तावेज 

  • मृतक का राशन कार्ड
  • आवेदन पत्र
  • शपथ पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मृतक के पासपोर्ट साइज फोटो आदि 

मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

देश के वह सभी नागरिक जो Death Certificate 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Death Certificate
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूजर लॉगिन के अनुभाग में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज करके लॉगिन कर लेना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, यहां आपको डेथ के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको एड रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने मृत्यु पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके सेव के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसमें आपको मृतक के निवास का गांव, मृतक सूचना और अन्य जानकारी दर्ज कर देनी है, उसके बाद आपको मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Death Certificate बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको अपने पास के जिला कार्यालय में जाना है, अब आपको वहां से मृत्यु पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना है। 
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर देना है, अब आपको फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर देना है। 
  • अब आपको यह फॉर्म जिला कार्यालय में जमा कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। 

फिर आपको कार्यालय के अधिकारी के द्वारा एक रेफरेंस नंबर प्रदान किया जाएगा, इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप पंजीकरण की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

Leave a Comment