Diupmsme: उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल Registration and Login | diupmsme.upsdc.gov.in

UP E Sewa Portal रजिस्ट्रेशन, लॉगिन करे @ diupmsme.upsdc.gov.in | Uttar Pradesh Diupmsme Registration – राज्य के सभी नागरिकों का विकास और उन्हें सुविधा प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ का आरंभ किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के सभी ज़रूरतमंद नागरिको को आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है, इसी दिशा में Diupmsme उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का आरंभ राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार किया गया है। सरकार द्वारा आरंभ की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ राज्य के सभी नागरिको के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी ई-सेवा पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म: UP Caste SC/ST OBC Certificate Apply]

diupmsme.upsdc.gov.in

राज्य के नागरिको को सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओ का लाभ प्रदान करने हेतु Diupmsme का विकास उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। राज्य सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है, राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार का सृजन करने हेतु ही राज्य में इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरकार द्वारा इस पोर्टल पर प्रदान की गई है। यूपी ई-सेवा पोर्टल के तहत आवेदन करके राज्य के सभी नागरिको के द्वारा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त किया जा सकता है, देश के सभी इच्छुक नागरिको के द्वारा घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।[Read More]

Diupmsme

Overview of Diupmsme

पोर्टल का नामयूपी ई-सेवा पोर्टल
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यविभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
लाभविभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की जाएगी 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://diupmsme.upsdc.gov.in/

उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल का उद्देश्य 

यूपी ई-सेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा आरंभ योजनाओ का लाभ राज्य के नागरिको को एक ही स्थान पर ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा राज्य के नागरिकों को रोजगार देने एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु प्रदान की जाती है। राज्य में Diupmsme Portal के आरंभ होने से राज्य के नागरिको को किसी भी प्रकार की योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी नागरिको के द्वारा रोजगार एवं उद्योग स्थापित करने हेतु इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- Jagananna Videshi Vidya Deevena: Application Form, Eligibility & Payment Status]

UP E Sewa Portal पर मौजूद योजनाएं 

उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा राज्य के नागरिकों को Diupmsme Portal पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जाती है, जोकि निम्नलिखित है:- 

  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेना
  • शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना
  • उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजनाअखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का मनाया जाना
  • विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार
  • लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना
  • ओडीओपी विपणन विकास सहायता (एम.डी.ए.) योजना
  • हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना, उ०प्र०
  • अनु० जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • एक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उ०प्र०
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उ०प्र०
  • स्टाम्प ड्यूटी एक्सेम्पशन
  • औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं का उच्चीकरण
  • जिला उद्योग बन्धु एवं जिला स्तर पर सिंगल विण्डों का कार्यान्वयन (जिला योजना)
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत ब्याज उपादान
  • हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना आदि। 

diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

  • राज्य के नागरिको को सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओ का लाभ प्रदान करने हेतु Diupmsme Portal का आरंभ किया गया है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिको के द्वारा घर बैठे ही अपना ऑनलाइन पंजीकरण सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओ में कराया जा सकता है। 
  • वह सभी नागरिक जिनके द्वारा इस पोर्टल के तहत पंजीकरण कराया जाता है, केवल उन्ही नागरिको के द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त राज्य में इस पोर्टल के आरंभ होने से राज्य के सभी नागरिको के द्वारा एक ही स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। 
  • आम नागरिकों को किसी भी योजना की जानकारी प्राप्त करने हेतु UP E Sewa Portal के तहत बार बार सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे उनके समय और पैसो की भी बचत होगी। 
  • इसके साथ ही इस पोर्टल पर स्वरोजगार या किसी उद्योग के लिए इच्छुक नागरिको के द्वारा प्रशिक्षण हेतु भी सेवाओं एवं योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। 
  • सभी नागरिको के द्वारा इस पोर्टल पर घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त नागरिको के द्वारा इससे जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि नए उद्योगों को कैसे स्थापित किया जाए। 

Diupmsme Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

वह सभी नागरिक जो diupmsme.upsdc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Diupmsme
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
Diupmsme
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, यहां आपको न्यू यूज़र रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- योजना का नाम, आवेदक का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, जिला, राज्य आदि को दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल के तहत पंजीकृत हो जाएंगे

उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, यहां आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- आपका नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि को दर्ज कर देना  है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप UP E Sewa Portal के तहत आसानी से लॉगिन  कर सकते है।

Contact Information 

प्रिय पाठको हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश ई-सेवा पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण  जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। इसके विपरीत यदि आप इस पोर्टल से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इसके तहत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। 

हेल्पलाइन नंबर:- 18001800888

Leave a Comment