लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2024 | Government Scheme For Girl Child

Best Government Scheme For Girls Download Full List | लड़कियों के लिए सरकारी योजना राज्य्वार कैसे देखे – देश की बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है, इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना को समय समय पर आरंभ किया जाता है। देश की बालिकाओ के कल्याण एवं विकास हेतु भारत के सभी राज्यों में विभिन्न प्रकार की योजनाओ को लागू किया जा रहा है, इन योजनाओ के माध्यम से देश की बालिकाएं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ सशक्त भी बनेगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वर्तमान समय में देश की बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा का जितना भी खर्च होता है उस सभी को वहन किया जा रहा है। [यह भी पढ़ें- PPF Account for Minor: बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट में कैसे खोले?, पात्रता देखें]

Table of Contents

Best Government Scheme For Girls 2024

देश में बहुत से ऐसे परिवार है, जिनके द्वारा लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु स्कूल नहीं भेजा जाता, इसके साथ ही उनके द्वारा बालक और बालिकाओ में भी अंतर किया जाता है। इसके विपरीत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे परिवार भी मौजूद है, जो अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा तो प्रदान कराना चाहते है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह बालिकाओ को शिक्षा प्रदान कराने हेतु असमर्थ होते है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना को आरंभ किया जा रहा है, इन योजनाओ के माध्यम से देश की बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तथा उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इसके अतिरिक्त Government Scheme For Girls के माध्यम से देश की बालिकाओ के जीवन स्तर में भी सुधार होगा, तथा वह सशक्त भी बनेगी। [यह भी पढ़ें- CAPF eAwas Portal: लॉगिन, रजिस्ट्रेशन@ eawas.capf.gov.in पोर्टल व लाभ]

Best Government Scheme For Girls

Overview of Best Government Scheme For Girls

योजना का नामलड़कियों के लिए सरकारी योजना
आरम्भ की गईकेंद्र और राज्य सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीदेश की बालिकाएं 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यदेश की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना
लाभदेश की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाया जाएगा 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट——

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2024 का उद्देश्य 

लड़कियों के लिए सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की बालिकाओ का विकास करना है, इन योजनाओं के माध्यम से देश की बालिकाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। इनके माध्यम से देश की बालिकाओ की शिक्षा में वृद्धि की जा सकेगी, तथा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Best Government Scheme For Girls 2024 के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं भी सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी, इसके साथ ही बालिकाओ को छात्रवृत्ति से सम्बंधित लाभ भी प्रदान किया जाएगा, इन योजनाओ के माध्यम से भ्रूण हत्या और लिंग भेद भी समाप्त हो सकेगा। देश में बालिकाओ को स्थिति भी इन योजनाओ के माध्यम से मज़बूत हो सकेगी, तथा सरकार द्वारा बालिकाओ को विवाह संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी। [यह भी पढ़ें- LIC Jeevan Umang Plan: जीवन उमंग योजना मैचुरिटी कैल्कुलेटर, रिव्यू, विशेषताऐं]

Best Government Scheme For Girls की सूची 

केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में बालिकाओं के विकास और उनके उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आरंभ Best Government Scheme For Girls 2024 की सूची इस प्रकार है:-

  • बालिका समृद्धि योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • CBSE उड़ान योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को देश में बाल लिंगानुपात के मुद्दे को दूर करने हेतु आरंभ किया गया है, इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में लागू किया गया है। देश की बालिकाओ को इस योजना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा, देश में 2 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पानीपत हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को आरंभ किया गया था। देश के ऐसे जिले जहां कम महिला बच्चों को मान्यता दी गई थी, उन सभी जिलों में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ में लागू किया गया था। कुछ समय के पश्चात इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया गया था, देश की बालिकाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने में इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा सहायता करने के लिए यह एक शिक्षा आधारित योजना है। इस योजना का संचालन देश के तीन मंत्रालय द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से किया जा रहा है।  

Beti Bachao Beti Padhao Yojana का उद्देश्य

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य देश में लिंक पक्षपाती चयनात्मक गर्भपात को रोकना है। 
  • इसके माध्यम से बचपन में बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त शिक्षा में देश की बालिकाओ की भागीदारी को भी इस योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। 
  • इस योजना का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि इसके माध्यम से बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा।  

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार द्वारा देश की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षक बनाने हेतु 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना को आरंभ किया गया था, यह एक प्रकार की बचत योजना है। करीब 10 वर्ष की आयु की बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, यदि किसी माता पिता के द्वारा अपनी 10 साल से कम आयु की बालिका का बैंक खाता खुलवाया जाता है तो इस स्थिति में प्रत्येक वर्ष कुछ धनराशि जमा करने पर बालिका को अच्छा ब्याज प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत बालिका के अभिभावकों के द्वारा उसके खाते में अगले 18 साल तक राशि को जमा करना होता है, इसके अंतर्गत बालिका की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने की स्थिति में जमा राशि को आसानी से निकाला जा सकेगा। इस योजना के तहत जमा राशि का इस्तेमाल नागरिको के द्वारा बालिका की शादी या शिक्षा जैसे जरूरी कार्यो को पूर्ण करने हेतु किया जा सकेगा। 

Sukanya Samriddhi Yojana के लाभ और उद्देश्य  

  • सभी नागरिको के द्वारा इस योजना के माध्यम से अपनी बालिका का बैंक खाता कम से कम 250 रुपए में खुलवाया जा सकता है। 
  • इसके अंतर्गत नागरिको के द्वारा एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि को ही जमा किया जा सकता है। 
  • सभी खाताधारकों को इस योजना के माध्यम से सभी जमा राशि पर ब्याज का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
  • आपके द्वारा जमा की गई राशि का 50% पैसा बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा हेतु निकाला जा सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त देश के एक बैंक से दूसरे बैंक में इस योजना के तहत बालिका के खाते को ट्रांसफर किया जा सकता है। 
  • बैंक खाते से सारी धनराशि को बालिका की आयु 21 वर्ष पूरी होने पर निकाला जा सकता है। 
  • इसके साथ ही यह पूरी तरह से टैक्स फ्री निवेश के रूप में प्रमुख निवेश, मैच्योरिटी राशि और प्राप्त ब्याज सभी पर टैक्स छूट है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा ब्याज दर सालाना लगभग 7.6 रखी जाती है।

CBSE उड़ान योजना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा देश की बालिकाओ हेतु CBSE उड़ान योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। देश की सभी बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है, देश की बालिकाओं को साइंस और मेथ से अपनी पढ़ाई पूरी करने पर सीबीएसई उड़ान योजना के तहत उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत देश की उन बालिकाओ के द्वारा स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया जा सकता है, जो बालिकाएं 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती है।  

सीबीएसई उड़ान योजना के लाभ एवं उद्देश्य

  • इस योजना के माध्यम से मुफ्त पाठ्यक्रम सामग्री और ऑनलाइन जैसे शिक्षा या विषय से संबंधित अध्ययन सामग्री वीडियो देश की 11वीं और 12वीं कक्षा की बालिकाओं को प्रदान की जाएगी। 
  • इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से देश की मेधावी छात्राओं को सीखने और सलाह देने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। 
  • तकनीकी कॉलेज में सभी योग्यता छात्राओं को इस योजना के माध्यम से एडमिशन की प्राप्ति हो सकेंगी। 
  • इसके अतिरिक्त वीकेंड पर ऑनलाइन क्लास देश की गरीब छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शिक्षा हेतु तैयार किया जा सकेगा। 
  • छात्रों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन सेवाओं का प्रबंध भी इस योजना के माध्यम से किया जाएगा। 

बालिका समृद्धि योजना

देश की बालिकाओ को छात्रवृत्ति संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा बालिका समृद्धि योजना को आरंभ किया गया है, इस योजना के माध्यम से देश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा। एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा, शहरी और ग्रामीण परिवार की बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। ऐसी बालिकाएं जिनका जन्म 15 अगस्त 1947 के बाद हुआ है, और 

गरीबी रेखा से नीचे वाली युवा लड़की और उनकी माताओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता का लाभ केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।  

Balika Samriddhi Yojana का उद्देश्य और लाभ

  • समाज में बालिकाओं की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है। 
  • इसके माध्यम से लड़कियों की विवाह योग्य आयु को बढ़ाया जाएगा तथा देश में बाल विवाह को रोका जाएगा। 
  • स्कूलों में लड़कियों की संख्या में नामांकन में सुधार के साथ-साथ वृद्धि भी इस योजना के माध्यम से की जा सकेगी। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से बेटियों का शैक्षिक विकास हो सकेगा। 
  • बालिका की मां को नवजात शिशु के जन्म के बादसरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। 
  • पहली कक्षा से 10वीं कक्षा तक बालिकाओ की शिक्षा हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 
  • बालिका की आयु 18 वर्ष होने के बाद शेष राशि में से आवेदकों के द्वारा पैसो को निकाला जा सकता है।  

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

इस योजना को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा संचालित किया गया है, देश की बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा हेतु इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना के माध्यम से देश की उन सभी बालिकाओ को आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, जिनके द्वारा कक्षा 8 को उत्तीर्ण किया जा चुका है और वह एससी एवं एसटी वर्ग से सम्बंधित है। इस योजना का आरंभ सरकार द्वारा साल 2008 में बालिकाओं को माध्यमिक शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने हेतु आरंभ किया गया था।  

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना के उद्देश्य एवं लाभ

  • विशेष रूप से भारत के पिछड़े वर्गों की बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • इस योजना में 8वीं पास करने पर देश की एससी और एसटी की सभी बालिकाओं को आर्थिक लाभ दिया जाता है। 
  • इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को 3000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। 
  • सरकार द्वारा यह राशि बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ब्याज के साथ प्रदान की जाती है। 

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना

देश की बालिकाओ को बचत संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना को आरंभ किया गया है, इस योजना को वर्ष 2007 में राज्य की बालिकाओ हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया था। पात्र बालिका के परिवार को इस योजना के तहत 6000 रुपए की राशि को 5 साल की निश्चित अवधि के लिए निवेश करना होता है, बालिका को इस योजना के अंतर्गत निश्चित अंतराल में शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर जमा राशि को आसानी से निकाला जा सकेगा। 

Mukhyamantri Ladli Lakshmi Yojana का उद्देश्य एवं लाभ

  • देश में बाल विवाह कन्या और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। 
  • इस योजना के तहत 5 साल तक हर साल 6 हजार रुपए जमा किए जाएंगे।
  • इसके अंतर्गत 2000 की राशि बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश के समय सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से करीब 4000 रुपए कक्षा 9 में प्रवेश करने पर तथा 6- 6 हजार रुपए की राशि कक्षा 11वीं और 12वीं में प्रवेश करने पर पात्र छात्राओं को प्रदान की जाती है। 
  • बालिका की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर या कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी लेकिन बालिका की शादी 18 वर्ष से पूर्व न की गई हो तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा बेटियों को सुरक्षित रखने एवं उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु मुख्यमंत्री राजश्री योजना को आरंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 में इस योजना को घोषित किया गया था, राज्य की ऐसी बालिकाएं जिनका जन्म 1 जून 2016 के बाद हॉस्पिटल में हुआ है, उन सभी बालिकाओ को 50,000 रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग किस्तों में बालिका के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को राज्य सरकार द्वारा 6 किस्तों में प्रदान किया जाता है, इसके माध्यम से राज्य की बालिकाओ का पालन पोषण आसानी से हो सकेगा।  

Mukhyamantri Rajshri Yojana का उद्देश्य एवं लाभ

  • राज्य की बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश करने में सहायता प्रदान करने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को आरंभ किया गया है। 
  • जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक बालिकाओं के परिवार को आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • बेटी की मां को 2500 रुपए की धनराशि इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म पर प्रदान की जाती है। 
  • इसके अतिरिक्त बालिका के 1 साल के होने पर दोबारा 2500 रुपए की राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाती है। 
  • करीब 4000 की सहायता बालिका के कक्षा 1 में प्रवेश करने पर तथा 5000 रुपए की राशि कक्षा 5वी में प्रवेश करने पर और 11,000 रुपए की सहायता राशि इस योजना के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर प्रदान की जाती है। 
  • एक परिवार की केवल दो बालिकाओ को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।  

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

राज्य की बालिकाओ को लाभ प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को आरंभ किया गया है, कन्या के जन्म के समय माता-पिता को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर परिवार इस योजना का लाभ अपनी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र को दिखाकर प्राप्त कर सकते है, इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म पर 2000 रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। 

Mukhymantri Kanya Suraksha Yojana के उद्देश्य और लाभ 

  • राज्य में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकने के उद्देश्य से सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है। 
  • इसके माध्यम से राज्य के परिवार को बालिकाओं के जन्म पर प्रोत्साहित किया जाता है। 
  • गरीब परिवार की बेटियों के जन्म होने पर 2000 रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाती है। 
  • आंगनवाड़ी केंद्र में आवेदन पत्र जमा कर इस योजना का लाभ सभी पात्र नागरिको के द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से समाज में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

Leave a Comment