ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन व रजिस्ट्रेशन

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana Apply, लॉगिन प्रकिया | ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उद्देश्य व पात्रता – केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के उत्थान एवं विकास हेतु विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की शुरुआत की गयी है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 का आरम्भ किया है, जिसके माध्यम से राज्य के गरीब एवं श्रमिक नागरिकों की कन्याओं के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में ज्ञान साँझा करेंगे।[यह भी पढ़ें- (OTS रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश एकमुश्त समाधान योजना: EK Must Samadhan आवेदन फॉर्म]

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक पृस्ठभूमि से कमजोर एवं श्रमिक परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को उनकी बेटियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध की जाती है, जिसकी सहायता से वें विवाह में होने वाले खर्चों का वहन बिना किसी पर निर्भर हुए आसानी से कर सकें। ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 के तहत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा 51,000 रुपये की धनराशि वित्तीय सहायता के रुप में प्रदान की जाती है। इस योजना का सुचारु संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद द्वारा किया जाता है।[Read More]

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना की उपलब्धियाँ 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana की नींव वर्ष 2017 में रखी गयी थी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के कामगरों की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की यह योजना लगातार पाँच वर्षों से सुचारु रुप से संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से श्रमिकों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक रुप से होने वाली समस्याओं के प्रतिशत में कुछ कमी का अर्धगणन किया गया है। इस योजना के माध्यम से वर्तमान समय तक प्रदेश के कुल 769 श्रमिक परिवारों की बेटियों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिसके लिए लाभार्थी परिवारों को 1 करोड़ 44 लाख रुपये की कुल धनराशि आवंटित की जा चुकी हैं।[Read More]

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

Overview of Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana

योजना का नाम   ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना
आरम्भ की गयी श्रम कल्याण परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थी   राज्य के गरीब एवं श्रमिक नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया  ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यकन्या के विवाह पर अनुदान प्रदान करना
लाभ 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता
श्रेणी  उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.skpuplabour.in/

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 के उद्देश्य 

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कल्याण परिषद द्वारा किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक एवं बीपीएल नागरिकों को उनकी बेटियों के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी श्रमिकों को उनकी कन्याओं की शादी करने हेतु 51,000 रुपये की धनराशि अनुदान के तौर पर प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहयता के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक अपनी बेटियों की शादी बिना किसी प्रकार का ऋण लिए एवं बिना किसी पर निर्भर हुए हर्षोउल्लास के साथ कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि राज्य सरकार द्वारा सीधे बेटियों के बैंक खातें में स्थांतरित कर दी जाएगी। [यह भी पढ़ें- fcs.up.gov.in | यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, UP FCS आधिकारिक वेबसाइट, नई सूची]

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 के माध्यम से प्रदेश के गरीब एवं श्रमिक नागरिकों को लाभान्वित किया जाता है। 
  • इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों को उनकी बेटियों के विवाह के समय वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 
  • राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के तहत लाभार्थी श्रमिकों को कन्याओं के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 
  • लाभार्थियों को प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि राज्य सरकार द्वारा सीधे बेटियों के बैंक खातें में हस्तांतरित कर दी जाती है। 
  • इस योजना का सुचारु संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के श्रम कल्याण परिषद द्वारा किया जाता है। 
  • ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता के माध्यम से लाभार्थी श्रमिक परिवार अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकेंगे। 
  • लाभार्थी श्रमिक परिवारों को अब अपनी बेटियों के विवाह हेतु किसी प्रकार के ऋण लेने अथवा किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 769 श्रमिकों की बेटियों को लाभान्वित करते हुए उनका विवाह करवाया जा चुका है। 
  • इस योजना के सुचारु संचालन हेतु राज्य सरकार ने अब तक कुल 1 करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि खर्च किये है। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में प्रदेश के 240 श्रमिकों को लाभान्वित करते हुए 36 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। 
  • वर्ष 2018-19 की अवधि में राज्य सरकार द्वारा 164 लाभार्थियों को 24.60 लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रुप में उपलब्ध करवाई गयी है। 
  • इसके साथ ही वर्ष 2019-20 में 154 श्रमिकों को  23.10 लाख रुपये एवं वर्ष 2020-21 में प्रदेश के 74 लाभार्थियों को 11.10 लाख रुपये प्रदान किये गए है। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में कुल 137 श्रमिक लाभार्थियों को 50 लाख रुपए प्रदान किए गए है। 

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के पात्रता मापदंड

किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को उस योजना से सम्बंधित कुछ पात्रता मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक होता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024 के तहत मिलने वाले लाभों को उठाने हेतु प्रदेश के नागरिकों को निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-

  • केवल उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी आवेदक ही इस योजना में आवेदन के लिए पात्र है।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के लिए राज्य के केवल श्रमिक अथवा मजदूर नागरिकों को ही पात्र माना जायेगा। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत राज्य के केवल ऐसे नागरिक ही आवेदन कर सकते है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहें हो। 
  • इसके साथ ही आवेदक श्रमिक अथवा मजदूर श्रमिक कारखाना अधिनियम 1948 के तहत पंजीकृत होना चाहिए। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत जिस कन्या का विवाह हो रहा हो, उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष अथवा इससे अधिक होनी चाहिए। 
  • ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024से मिलने वाले लाभों को एक श्रमिक द्वारा केवल दो कन्याओं के विवाह हेतु ही प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इस योजना हेतु आवेदक श्रमिक अपनी बेटी के विवाह की तिथि से तीन माह पूर्व एवं एक वर्ष उपरांत तक ही आवेदन कर सकता है। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु श्रमिक आवेदक की मासिक वेतन 15000 रुपये एवं वार्षिक वेतन 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • इसके साथ ही आवेदक की पुत्री के विवाह होने के पश्चात कन्या के बैंक खातें में 51000 की धनराशि स्थांतरित कर दी जाती है। 

Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana 2024 हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • कन्या का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • शादी के कार्ड की छाया प्रति
  • बैंक की पासबुक की छायाप्रति
  • ऑनलाइन भरे गए फॉर्म की सत्यापित छाया प्रति
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के ऐसे इच्छुक श्रमिक नागरिक जो राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा: –

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
श्रम कल्याण परिषद
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको श्रमिक लॉगिन के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपको “न्यू यूजर रजिस्टर करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
न्यू यूजर रजिस्टर करें
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पंजीकरण फॉर्म प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। उसके बाद आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार संख्या आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको अपने यूजरनेम तथा पासवर्ड के विवरण दर्ज कर के पुनः लॉगिन कर लेना होगा। 
  • अब आपको “ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको माँगी गयी सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आवेदन का प्रिंट निकल लेना होगा। 
  • उसके पश्चात आपको अपने आवेदन की प्रति को शिक्षण संस्थान एवं कारखाना/ प्रतिष्ठान से सत्यापन करवा लेना होगा। अब आपको अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड के माध्यम से पुनः लॉगिन करना होगा। 
  • अब आपको “योजना के आवेदन का विवरण” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको सत्यापित प्रति की स्कैन कॉपी अपलोड कर देनी होगी |
  • इस प्रकार आप Jyotiba Phule Shramik Kanyadan Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

विभागीय लॉग इन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “विभागीय लॉग इन” के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
विभागीय लॉग इन
  • अब आपको इस नए पेज पर अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। उसके पश्चात आपको “लॉग इन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप विभागीय लॉग इन कर सकेंगे।

एडमिन लॉग इन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “एडमिन लॉग इन” के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
एडमिन लॉग इन
  • अब आपको इस नए पेज पर अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके पश्चात आपको “लॉग इन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप एडमिन लॉग इन कर सकेंगे।

श्रमिक लॉग इन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको श्रमिक लॉग इन के खंड के अंतर्गत अपने यूजर नेम एवं पासवर्ड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
श्रमिक लॉग इन
  • इसके पश्चात आपको “लॉग इन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप श्रमिक लॉग इन कर सकेंगे।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “संपर्क सूत्र” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
संपर्क विवरण
  • अब आप इस नए पेज पर संपर्क सूत्र से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment