Madarsa Portal : उत्तर प्रदेश मदरसा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Madarsa Portal

UP Madarsa Board Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कैंडिडेट लॉगिन | उत्तर प्रदेश मदरसा वेब पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण, उद्देश्य व पात्रता जाने – उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक नागरिकों के उत्थान हेतु समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया जाते रहा है। इसी दिशा में हाल ही में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा मदरसा पोर्टल को विधान भवन के तिलक हॉल में लॉन्च किया है। यह ऑनलाइन पोर्टल राज्य के मदरसों के लिए बनाया गया है, जिसके माध्यम से शिक्षा सम्बंधित विभिन्न सुविधाएँ एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से UP Madarsa Portal से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएँ, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे। [यह भी पढ़ें- (Registration) मानव सम्पदा पोर्टल: ehrms.upsdc.gov.in छुट्टी के लिए आवेदन]

UP Madarsa Portal Registration

योगी सरकार द्वारा UP Madarsa Board Portal की शुरुआत उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक छात्रों को लाभान्वित करने हेतु किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने पहली बार प्रदेश के मदरसों के लिए एक अलग से पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से सभी मदरसों को ऑनलाइन किया जायेगा। राज्य में चल रहे 560 सरकारी मान्यता प्राप्त एवं 10,000 से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसों को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Madarsa Portal पर अपनी सभी जानकारी देना अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की इस ऑनलाइन पोर्टल पर मदरसों के अल्पसंख्यक छात्रों हेतु शिक्षा से सम्बंधित अनेक सुविधाओं को उपलब्ध किया गया है। इसके साथ ही इस पोर्टल के ऑनलाइन होने के कारण मदरसों के प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जिससे मदरसों में होने वाले भ्रष्टाचार एवं धांधली पर रोक लगायी जा सकती है। [यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म: UP Caste SC/ST OBC Certificate Apply]

Madarsa Portal

PM Modi Scheme

Overview of  UP Madarsa Board Portal

पोर्टल का नाम मदरसा पोर्टल
आरम्भ की गयी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थी राज्य के सभी मदरसें 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड 
उद्देश्य  प्रदेश के मदरसों की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करना
लाभ ऑनलाइन सुविधा 
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटmadarsaboard.upsdc.gov.in

Madarsa Portal का उद्देश्य 

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UP Madarsa Portal Registration एक ऑनलाइन पोर्टल सुविधा है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में चल रही मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़े सभी मदरसों को ऑनलाइन करना है। राज्य सरकार की इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मदरसों में होने वाले भ्रष्टाचार एवं धांधली को आसानी से रोका जा सकता है एवं इसके साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। इस पोर्टल पर राज्य के मदरसों से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के अनुदानित मदरसों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनका वेतन सीधे उनके बैंक खाते में स्थांतरित किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी मदरसों के शिक्षकों के स्वीकृत पद, सभी कार्यरत कर्मचारी और रिक्त पदों का ब्योरा भी ऑनलाइन उपलब्ध किया है। [यह भी पढ़ें- यूपी राशन कार्ड लिस्ट: UP Ration Card New List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची]

मदरसों का नियंत्रण 

राज्य में मौजूद मान्यता ग्रहण किये हुए, मदरसों पर नियंत्रण उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी, फ़ारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन सेवा विनियमावली 2016 में निहित व्यवस्था का पालन करना आवश्यक होता है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदरसों के नियंत्रण हेतु नियुक्त किये गए है, इसके साथ ही पूरे राज्य के मदरसों पर नियंत्रण हेतु उत्तर प्रदेश के मदरसा शिक्षा परिषद स्तर पर निरीक्षक और उप रजिस्ट्रार पहले से ही नियुक्त है। परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रजिस्ट्रार कहते है। इस योजना के अंतर्गत सभी मदरसा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे और इसी पोर्टल के माध्यम से अनुदानित मदरसों के शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, तथा मिनी आईटीआई योजना के अंतर्गत शिक्षक, आधुनिकरण और कर्मचारियों को भी सरकार द्वारा मानदेय का भुगतान किया जायेगा। परिषद के मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फ़ाज़िल स्तर 2018 की परीक्षा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण कराई जाएगी। इस पोर्टल के ज़रिये योजनाओ के ऑनलाइन किर्यान्वयन से परिषद के कामो में पारदर्शिता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाने का प्रयास किया गया है। [यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना | हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन]

मदरसा बोर्ड का कार्य 

मान्यता प्रदान करना 

मदरसा बोर्ड के द्वारा तहतानिया, फौकानिया, आलिया स्तर के मानक पूर्ण करने वाले मदरसों को मान्यता दी जाती है। (मान्यता से जुड़ी मानक और शर्तो के लिए उत्तर प्रदेश अशासकीय फ़ारसी और अरबी मान्यता प्रशासन और सेवा नियमावली 2016 को ख्यात की गई है) आज के समय में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित राज्य के मदरसों की स्थिति इस तरह है:- 

क्रमांक                मदरसे का स्तर कुल मदरसों की संख्या
1.तहतानिया(प्राइमरी स्तर )फौकानिया (जू.हाईस्कूल स्तर) 14677
2.आलिया (मुंशी,मौलवी,आलिम,कामिल,फाजिल)4536

परीक्षाओं का आयोजन एवं संचालन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षाओ का विवरण इस प्रकार है।

क्रमांकपरीक्षा का स्तर
1मुंशी/मौलवी (समकक्ष हाईस्कूल) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं नियुक्त हेतु मान्य किया गया है)
2आलिम (समकक्ष इंटरमीडिएट) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा और नियुक्त हेतु मान्य किया गया है)
3आलिम (समकक्ष इंटरमीडिएट) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा और नियुक्त हेतु मान्य किया गया है)

पाठ्यक्रम

उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम कक्षावार का विवरण इस प्रकार है।

मुंशी और मौलवी

  • अनिवार्य विषय 
    • थियोलॉजी (शिया/सुन्नी)
    • अरबी साहित्य (मौलवी अभ्यर्थी के लिए )
    • फ़ारसी साहित्य (मुंशी अभ्यर्थी के लिए)
    • उर्दू साहित्य 
    • सामान्य अंग्रेजी 
    • सामान्य हिन्दी 
  • वैकल्पिक विषय
    • गणित/गृह विज्ञान /लॉजिक एण्ड फिलासफी/सामान्य अध्ययन/विज्ञान/तिब

आलिम अरबी/फारसी

  • अनिवार्य विषय
    • थियोलाॅजी (शिया/सुन्नी)
    • अरबी साहित्य (आलिम अरबी अभ्यर्थी के लिये)
    • फारसी साहित्य (आलिम फारसी अभ्यर्थी के लिये)
    • उर्दू साहित्य
    • सामान्य अंग्रेजी
  • वैकल्पिक विषय
    • गृह विज्ञान
    • सामान्य हिन्दी
    • लाॅजिक एण्ड फिलासफी
    • सामान्य अघ्ययन
    • विज्ञान
    • टाईपिंग/तिब

कामिल अरबी, फारसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • मुताल-ए- हदीस 
    • मुताल- ए – मज़ाहिब 
    • अरबी साहित्य (कामिल अरबी अभ्यर्थी हेतु )
    • फ़ारसी साहित्य (कामिल फ़ारसी अभ्यर्थी हेतु )
    • फुनूने अदब,बलाग़त व उरूज 
    • सामाजिकअध्ययन 
  • वैकल्पिक विषय
    • लॉजिक एण्ड फिलासफी/अरबी साहित्य/उर्दू साहित्य/फ़ारसी साहित्य/सामान्य अंग्रेजी/कंप्यूटर 

कामिल अरबी और फारसी तृतीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • मुताल- ए -फ़िक़्ह इस्लामी (सुन्नी/शिया)
    • मुताल- ए- उसूले फिक़्ह (सुन्नी/शिया)
    • जदीद अरबी अदब की तारीख  (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु)
    • जदीद फ़ारसी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष अभ्यर्थी हेतु )
    • तरजुमा निगारी इंशा व ताबीर

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) प्रथम वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • मुताल- ए- कुरान
    • मुताल- ए- हदीस 
    • मुताल -ए -फ़िक़्ह इस्लामी 
    • मुताल – ए- तसव्वुफ़ या मुताल – ए – इल्मे कलाम (सुन्नी)
    • मुताल- ए- अख़लाक़ व इरफ़ान (शिया)

फाजिल दीनियात (थियोलाॅजी) द्वितीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • मज़हबी तारीख व अक़ायद 
    • इस्लामी सकाफत 
    • इस्लाम और साइंस 
    • रिसर्च प्रोजेक्ट (तहक़ीक़ी मुताला)

फाजिल मामला (लॉजिक एण्ड फिलासफी) प्रथम वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • मनतिक (कदीम व जदीद)
    • तबीआत 
    • इलाहियात 
    • तारीख फलसफ -ए -इस्लाम

फाजिल माकुलात (लाॅजिक एण्ड फिलासफी) द्वितीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • कलाम तसव्वुफ़ 
    • फ़लसफ़-ए – जदीद 
    • फ़लसफ़ -ए -अख़लाक़
    • तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल अरबी साहित्य प्रथम वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • अरबी नर्स (कदीम व जदीद)
    • अरबी नज़म (कदीम व जदीद)
    • फुनूने अदब (नहव, मआनी व ब्यान, लिसानयात )
    • तर्जुमा 

फाजिल अरबी साहित्य द्वितीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • तनक़ीद 
    • असनाफ अदब 
    • ताबीर इंशा 
    • तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल फारसी साहित्य प्रथम वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • कदीम फ़ारसी अदब 
    • जदीद फ़ारसी अदब 
    • मुतसव्वीफाना अदब 
    • तारीख फ़ारसी अदब  

फाजिल फारसी साहित्य द्वितीय वर्ष

  • अनिवार्य विषय
    • हिंदुस्तानी फ़ारसी अदब 
    • फुनूने अदब 
    • इंशा व तर्जुमा 
    • तहक़ीक़ी मुताला

मान्यता प्राप्त मदरसों के पाठ्यक्रम मदरसा शिक्षा द्वारा तैयार किये जाते है, और पाठ्यक्रमों का अनुमोदन किया जाता है। इस काम के लिए पाठ्यक्रम समिति बनाई गई है।

madarsaboard.upsdc.gov.in पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • इस पोर्टल पर राज्य के कुल 6,725 मान्यता प्राप्त मदरसों की सभी जानकारी प्रदान की गयी है। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी UP Madarsa Board Portal एक ऑनलाइन पोर्टल सुविधा है, जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार की इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के मदरसों की प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं मदरसों में होने वाली अनियमितता पर रोक लगायी जा सकेगी। 
  • इसके साथ ही इस पोर्टल की सहायता से मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार किया जा सकेगा। 
  • मदरसा पोर्टल के माध्यम से मदरसों के शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान, छात्रों के छात्रवृत्ति सहित अन्य परेशानियों का समाधान भी ऑनलाइन किया जायेगा। 
  • राज्य सरकार की इस पोर्टल की सहायता से मदरसों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खातें में स्थांतरित की जाएगी। 
  • इसके साथ ही राज्य सरकार की इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों के शिक्षकों के स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी एवं नियुक्ति हेतु  रिक्त पदों से संबंधित जानकारियाँ भी उपलब्ध की जाएगी। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस पोर्टल के ऑनलाइन होने के कारण आवेदकों अथवा लाभार्थियों को किसी सरकारी विभाग या दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत भी होगी। 

मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक आवेदक जो madarsaboard.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
आधिकारिक वेबसाइट
  • इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए  “मदरसा पंजीकरण”  के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण
  • इस नए पेज पर आपको अपने इच्छानुसार पंजीकृत मौजूदा मदरसों में से किसी एक मदरसे के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपके सामने मदरसा आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर देने के बाद आपको कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देना होगा। अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आपने पंजीकरण कर सकते है। 

मदरसा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”मदरसा लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
मदरसा पोर्टल पर लॉगिन
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप मदरसा पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है। 

मदरसा पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लिस्ट देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पब्लिक रिपोर्ट के सेक्शन में से मदरसा इंन्टीट्यूशन रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
मदरसा इंन्टीट्यूशन रिपोर्ट
  • इस पेज पर आपको जिले का चुनाव करके, प्रिंट रिकॉर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब  आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको इंस्टीट्यूट लिस्ट प्राप्त हो जाएगी। इस प्रकार आप मदरसा पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लिस्ट देख सकते है। 

UP Madarsa Board Portal स्टाफ रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया 

ऐसे इच्छुक आवेदक जो मदरसा पोर्टल पर स्टाफ रिपोर्ट देखना चाहते है, उन्हें निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक होगा:-

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पब्लिक रिपोर्ट”  के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको “मदरसा स्टाफ रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
स्टाफ रिपोर्ट
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस नए पेज पर पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपके सामने मदरसा आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- जिले एवं मदरसे के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर स्टाफ रिपोर्ट की एक लिस्ट प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

मदरसा वाइज़ ऑनलाइन स्टूडेंट रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “पब्लिक रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको ”मदरसा वाइज़ स्टूडेंट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
मदरसा वाइज़ ऑनलाइन स्टूडेंट रिपोर्ट
  • इस पेज पर आपको जिले का चुनाव करना है। अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जायेगा। यहां आपको उस जिले के सभी मदरसे के स्टूडेंट के नाम और उनके बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 
  • इस प्रकार आप मदरसा वाइज़ ऑनलाइन स्टूडेंट रिपोर्ट देख सकते है। आप चाहे तो इस रिपोर्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।

Leave a Comment