महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024: कार्यान्वयन प्रक्रिया, उद्देश्य व लाभ

Mahila Evam Kishori Samman Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म, महिला एवं किशोरी सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन करे, उद्देश्य व कार्यान्वयन जाने – आज के युग में मनुष्य की मशीनो एवं टेक्नोलॉजी पर निर्भरता बढ़ती जा रही है, जो इंसान की सहूलियत के लिए बनाई गई है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में मनुष्य अपंनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, विशेष रूप से महिलाओ में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी भी देखी गई है। देश की सरकार स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू करती रहती है, ऐसी ही योजना की पहल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने की है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इस योजना की अतिरिक्त जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है। [यह भी पढ़ें- हरियाणा फसल विविधीकरण योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने इस Mahila Evam Kishori Samman Yojana की शुरुआत कर बहुत ही सराहनीय काम किया है, जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाली 10 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। इन महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 6 सेनेटरी नैपकिन मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे, और इसे आंगनवाड़ी केंद्र तथा स्कूलों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियों तक पहुंचाया जाएगा। हरियाणा राज्य सरकार ने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024 के सफल कार्यान्वयन के लिए 30.80 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। राज्य सरकार इस योजना के माद्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली लगभग 22.50 लाख महिलाओं एवं बच्चियों लाभ पहुंचाने जा रही है।[Read More]

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना

प्रधानमंत्री मोदी योजनाएं

Overview of Mahila Evam Kishori Samman Yojana

योजना का नाम महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 
आरम्भ की गई हरियाणा सरकार द्वारा
वर्ष 2024
लाभार्थीराज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन  
उद्देश्यमहिलाओं को सेहत प्रति जागरूक एवं बीमारी मुक्त रखना
लाभ प्रतिमाह छह सेनेटरी नैपकिन 
श्रेणी हरियाणा सरकारी योजनाए 
आधिकारिक वेबसाइट ————-

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य 

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024 का शुभारंभ 5 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया है, और इसका संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सभी महिलाओं को सेहत के प्रति शिक्षित एवं जागरूक करना है। इसके इलावा उन्हें Mahila Evam Kishori Samman Yojana के माध्यम से प्रतिमाह छह सेनेटरी नैपकिन भी मुहैया कराए जाएगी, जिनको इस्तेमाल कर वह मासिक धर्म से जुडी बीमारियों से बच सकेगी। हरियाणा सरकार की इस योजना के सफल कार्यान्वयन से राज्य में महिलाओं के स्वास्थ्य दर में सुधार देखने को मिलेगा। [यह भी पढ़ें- Haryana Saral Portal: सरल पोर्टल Login & Registration at saralharyana.gov.in]

Women and Kishori Samman Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस सराहनीय योजना का शुभारंभ हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी 5 अगस्त को किया गया है। 
  • Women and Kishori Samman Yojana के अंतर्गत 10 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। 
  • इस योजना के लाभ फलस्वरूप महिलाओं को 1 साल तक प्रतिमाह छह सेनेटरी नैपकिन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
  • राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं इस योजना का हिस्सा बन सकती है। 
  • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024 का संचालन किया जाएगा, जिसमे महिलाओं को सेहत प्रति जागरूक किया जाएगा। 
  • सरकार ने 30.80 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है, जिसके अंतर्गत लगभग 22.50 लाख महिलाओं एवं बच्चियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना के सफल कार्यान्वयन से महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी तथा राज्य में महिलाओं की स्थिति भी बेहतर बनेगी। 
  • लाभ हेतु मिलने वाले सेनेटरी नैपकिन आंगनवाड़ी केंद्र तथा स्कूलों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे। 

आवेदन हेतु पात्रता

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाएं एवं लड़किया हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य में रहने वाली पात्र औरते जिनकी आयु 10 से लेकर 45 वर्ष है, वह इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र है। 
  • गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाली औरते ही इस योजना के अंतर्गत योग्य पात्र मानी जाएगी। 

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत कहां से मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन ?

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत महिलाओं की मुश्किलों को समझते हुए एवं महिलाओं की सेहत संबंधी परेशानिओ को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य की सरकार ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। इस योजना से लाभ स्वरूप मिलने वाले सैनिटरी नैपकिन स्कूल में पढ़ने वाली छात्रों को स्कूल द्वारा ही मुहैया कराए जाएगे, और महिलाओं को यह लाभ आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस लाभ की समय अवधि एक साल है, जिसमे प्रतिमाह छह सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएगे। [यह भी पढ़ें- (फॉर्म) हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन फॉर्म, Haryana Birth Certificate Apply]

निष्कर्ष

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस Women and Kishori Samman Yojana के बारे में सारी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से साँझा कर दी गई है, इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए कमेंट करके जान सकते है। इस योजना से जुडी हर समस्या का हल इस आर्टिकल के माध्यम से बताया जाएगा। इसी प्रकार सरकार द्वारा जारी की जाने वाली योजनाओ की जानकारी भी समय समय पर मुहैया कराई जाएगी। इसी प्रकार “पीएम मोदी स्कीम” पेज के साथ बने रहे। [यह भी पढ़ें- पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है | ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता एवं आवेदन फॉर्म]

Leave a Comment