नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक करें, MGNREGA Attendance कैसे भरें @nrega.nic.in

MGNREGA Attendance Online Check, रिपोर्ट डाउनलोड @ nrega.nic.in | नरेगा हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करें, Nrega Hajri App Download करे – ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आरंभ नरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिकों के द्वारा जितने दिन कार्य किया जाता है, उन दिनों की MGNREGA Attendance लगाई जाती है। इसी के आधार पर श्रमिकों को उनके कार्य की मजदूरी भी प्रदान की जाती है, एक समान व अलग-अलग नरेगा मजदूरी देश के सभी राज्यो में होती है। देश के सभी श्रमिकों को वेतन की राशि उनकी हाजिरी के आधार पर ही प्रदान की जाती है, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा  नरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिकों के द्वारा किए गए कार्य की हाजिरी को ऑनलाइन चेक करने व्यवस्था की गई है। सभी श्रमिक घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मनरेगा हाजिरी की जांच कर सकते है। [यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री रोजगार योजना | Pradhan Mantri Rojgar Yojana, आवेदन फॉर्म PDF]

MGNREGA Attendance – नरेगा की हाजिरी

मनरेगा योजना से जुड़े श्रमिकों को उनके कार्यों के भुगतान को समय पर और सही तरीके से संपन्न किए जाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट को आरंभ किया गया है। इस वेबसाइट की सहायता से नागरिको के द्वारा घर बैठे ही अपनी MGNREGA Attendance की जांच की जा सकती है, इसके साथ ही श्रमिकों के द्वारा मनरेगा का पैसा, मनरेगा जॉब कार्ड में अकाउंट नंबर, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड से नरेगा का पेमेंट आदि की सुविधाओं का लाभ भी इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को प्रदान किया जाता है, अब देश के नरेगा जॉब कार्ड धारक द्वारा नरेगा की हाजिरी की जांच ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। [यह भी पढ़ें- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट: नई MGNREGA कार्ड सूची, NREGA Card डाउनलोड]

MGNREGA Attendance

Overview of MGNREGA Attendance

योजना का नाममनरेगा हाजिरी
आरम्भ की गईग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीसभी नरेगा जॉब कार्ड धारक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यनरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कराना  
लाभनरेगा हाजिरी की ऑनलाइन जांच की जा सकेगी 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.nic.in/netnrega

MGNREGA Attendance पर कितनी वेतन मजदूरी दी जाती है

जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा योजना के तहत उनके कार्य के अनुसार ही वेतन राशि का भुगतान किया जाता है। सभी राज्यों में यह वेतन राशि अलग-अलग कार्यो के अनुसार होती है। इसके अतिरिक्त सभी श्रमिकों को वेतन की राशि को उनकी हाजिरी पर सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाता है। कम से कम 10 दिन उपस्थिति होने पर नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य हेतु उन्हें मानदेय मिलना शुरू हो जाता है, इसके अतिरिक्त 10 दिन के बाद मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से वेतन राशि सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी जाती है।आधिकारिक वेबसाइट पर श्रमिकों की सुविधा के लिए मनरेगा कार्य तथा हाजिरी से संबंधित सभी जानकारी को जारी कर दिया गया है। [यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना: फ्री सोलर पैनल योजना आवेदन]

मनरेगा हाजिरी को ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया 

वह सभी श्रमिक नागरिक जो NREGA Attendance को ऑनलाइन चेक करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके अपनी हाजरी को ऑनलाइन देखा जा सकता है: – 

  • सबसे पहले आपको ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
MGNREGA Attendance - नरेगा की हाजिरी
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत के सेक्शन में से जेनरेट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
नरेगा की हाजिरी
  • इस पेज पर आपको अपने राज्य का चुनाव कर लेना है, इसके बाद आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको प्रोसेस्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको जॉब कार्ड/रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में से जॉब कार्ड/इम्प्लॉयमेंट रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
MGNREGA Attendance
  • उसके बाद आपके सामने नए पेज पर ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी, अब आपको अपने जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने आपके जॉब कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी, इसके बाद आप रिकुवेस्टेड पीरियड ऑफ इम्प्लॉयमेंट के सेक्शन में से वर्तमान समय की नरेगा हाजिरी चेक कर सकते हैं।
  • इसमें आप देख सकते हैं कि किस तिथि से कब तक और कितने दिनों तक आपकी हाजिरी नरेगा जॉब कार्ड में दर्ज की गई है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप मनरेगा हाजिरी को ऑनलाइन चेक कर सकते है। 

Leave a Comment