MP Gehu Panjiyan 2023-24: गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग @ mpeuparjan.nic.in

MP Gehu Panjiyan 2023 Kaise Kare, Last Date for Rabi | मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन at mpeuparjan.nic.in | एमपी गेहूं पंजीयन की पूरी प्रकिया जाने – देश के किसानो की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Gehu Panjiyan की प्रक्रिया को रबी फसल का उचित दाम प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है। इस कार्य के लिए वर्ष 2023 में गेहूं की खरीद के भाव को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कर दिया गया है, इसके लिए सभी किसानो को ऑनलाइन पंजीयन अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने हेतु करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी गेहूं पंजीयन से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) सरल जीवन बीमा योजना 2023: Saral Jeevan Bima, एप्लीकेशन फॉर्म व लाभ] 

MP Gehu Panjiyan 2023

राज्य के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु MP Gehu Panjiyan प्रक्रिया को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस कार्य के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, इसके साथ ही राज्य के 3480 केंद्रों पर सरकार द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को चालू किया गया है। राज्य के सभी किसान नागरिको के द्वारा अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर अपनी इच्छा अनुसार बेचा जा सकता है, इसके लिए सभी किसानो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी 2023 तक करना होगा। एमपी गेहूं पंजीयन के बाद 25 मार्च के बाद से रबी फसल की खरीद को आरंभ कर दिया जाएगा, तथा रबी फसल की खरीद 25 मई 2023 तक की जाएगी। वह सभी किसान जिनके द्वारा फसल बेची जाएगी, उनके बैंक खाते में राशि को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। [यह भी पढ़ें- (RSBY) राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म] 

एमपी गेहूं पंजीयन 2023 का उद्देश्य 

मध्यप्रदेश गेहूं पंजीयन का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने हेतु राज्य के किसानों के लिए इस सुविधा को आरंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त MP Gehu Panjiyan 2023 की प्रक्रिया को राज्य के 3480 केंद्रों पर राज्य सरकार द्वारा आरंभ कर दिया गया है।[यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना: PMSYM Registration 2023, ऑनलाइन आवेदन]  

MP Gehu Panjiyan

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम

रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 में गेहूं के दाम को निर्धारित किया गया है, शासन द्वारा गेहूं के न्यूनतम दाम इस वर्ष 2023 में 2125 रुपए क्विंटल के भाव को निर्धारित किया गया है। पिछले साल के मुकाबले गेहूं के समर्थन मूल्य में इस साल 110 रुपए की वृद्धि की गई है, गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को सरकार द्वारा पिछले साल 2015 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2125 रुपए कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे की सहायता से अपना पंजीकरण कराया जा सकता है। [यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम 2023: डाकघर बचत योजना आवेदन फॉर्म (PPF, NSC, FD ब्याज दर)] 

Overview of MP Gehu Panjiyan

आर्टिकल का नामएमपी गेहूं पंजीयन
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2023
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना
लाभसमर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान की जाएगी 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpeuparjan.nic.in/

किसान कहां करवाएं मध्यप्रदेश गेहूं पंजीयन

राज्य के सभी किसानो को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु पंजीयन करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए MP Gehu Panjiyan प्रक्रिया को राज्य सरकार द्वारा आसान बनाया गया है। राज्य के सभी किसानो के द्वारा गेहूं बिक्री के लिए भिन्न भिन्न तरीको से पंजीकरण कराया जा सकता है, इसके अतिरिक्त किसानो के द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर अपने रबी गेहूं फसल बेचने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ऐसे किसान जो विपरण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री हेतु पंजीयन करना चाहते हैं, उनके द्वारा माय किसान ऐप के माध्यम से भी मुफ्त पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र का आयोजन भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए किया गया है।  

मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन 2023 पात्रता मानदंड

  • इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • मध्य प्रदेश किसानों को उचित मूल्य पर फसल बेचने हेतु ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।  

एमपी गेहूं पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पंजीयन करने के लिए बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका

मध्यप्रदेश गेहूं पंजीयन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य के वह सभी नागरिक जो MP Gehu Panjiyan 2023 करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके पंजीकरण कराया जा सकता है: – 

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
MP Gehu Panjiyan
MP Gehu Panjiyan
  • इस पेज पर आपको किओस्क पंजीयन निर्धारण के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। 
MP Gehu Panjiyan
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, आपको ओटीपी बॉक्स में ओटीपी दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है, इसके बाद आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप  मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से MP Gehu Panjiyan कर सकते है।

Leave a Comment