पेट्रोल पंप कैसे खोले 2024: जाने लाइसेंस नियम, शर्ते, खर्च, आवेदन प्रक्रिया और कमाई की जानकारी

Petrol Pump Kaise Khole पूरी जानकारी, शर्ते, खर्च, आवेदन प्रक्रिया जाने |  Petrol Pump Dealership कैसे ले, कमाई की जानकारी – डीजल और पेट्रोल की आवश्यकता किसी भी परिवहन का उपयोग करने के लिए सभी व्यक्तियों को होती है, इस स्थिति में ऐसे व्यक्ति जो पेट्रोल पंप डीलरशिप खोलना चाहते हैं। तो यह उनकी आय के लिए बहुत अच्छा विकल्प बन सकता है, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोल पंप को खोला जा सकता है। ऐसे नागरिक जो पेट्रोल पंप खोलना चाहते है, उनके पास लाइसेंस होना अनिवार्य है, इसके बाद ही आप पंप खोल सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Petrol Pump Kaise Khole से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे पेट्रोल पंप खोलने के फायदे क्या है तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- (Vivah Panjikaran) विवाह पंजीकरण: शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक]

Petrol Pump Kaise Khole

वह सभी नागरिक जो Petrol Pump Dealership खोलना चाहते है, उन सभी नागरिको को पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है। विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से इच्छुक नागरिको के द्वारा लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है, नियम एवं शर्तें  पूरी करने पर देश की विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आवेदक को पेट्रोल पंप खोलने हेतु लाइसेंस प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त देशभर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने हेतु समय-समय पर डीलरशिप देने हेतु विज्ञापन जारी किए जाते है, वह सभी नागरिक जो पेट्रोल पंप डीलरशिप लेना चाहते है उन सभी नागरिको के द्वारा इसके तहत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।[Read More]

Petrol Pump Kaise Khole

Overview of Petrol Pump Kaise Khole

योजना का नामपेट्रोल पंप कैसे खोले
आरम्भ की गई
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के नागरिक  
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यपेट्रोल पंप खोलना 
लाभपेट्रोल पंप खोल कर आय में वृद्धि की जाएगी 
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटwww.petrolpumpdealerchayan.in

भारत में 10 प्रमुख पेट्रोल कंपनियों के नाम

  • ऑयल इंडिया लिमिटेड
  • केयर्न इंडिया एस्सार ऑयल लिमिटेड
  • टाटा पेट्रोडाइन
  • भारत पैट्रोलियम
  • ओएनजीसी
  • इंडियन ऑयल कारपोरेशन
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन
  • रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड
  • अदानी वेलस्पन
  • एक्सप्लोरेशन लिमिटेड 

पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस

देश के वह सभी नागरिक जो Petrol Pump Dealership लेना चाहते है, तो उन सभी नागरिको को इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने हेतु शुल्क का भुगतान करना है। इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने हेतु अलग अलग वर्ग के नागरिको के लिए अलग अलग शुल्क का निर्धारण किया गया है।  

ग्रामीण इलाकों के लिए

  • ऐसे नागरिक जो सामान्य वर्ग के है उन्हें इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने हेतु 8000 के शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन हेतु पिछड़े वर्ग के लिए आपको 4000 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। 
  • इसके अतिरिक्त 2000 रुपए के शुल्क का भुगतान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिको को करना होगा।  

शहरी इलाकों के लिए

  • सामान्य वर्ग के नागरिकों को 10,000 रुपए के शुल्क का भुगतान Petrol Pump Dealership के लिए करना होगा।  
  • करीब 5000 रुपए का पेट्रोल पंप ऑनलाइन आवेदन शुल्क पिछड़े वर्ग के नागरिको को देना होगा। 
  • इसके अतिरिक्त 3000 रुपए के शुल्क का भुगतान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिको को करना होगा।  

Petrol Pump Dealership लेकर ऑपरेट करने के लाभ

  • कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप खोलने पर आपको 2 या 3 रुपए प्रति लीटर की दर से कमीशन प्रदान किया जाता है। 
  • किसी व्यक्ति के द्वारा यदि 5000 लीटर पेट्रोल की प्रतिदिन बिक्री की जाती है, तो उस हिसाब से व्यक्ति की प्रतिदिन की आय लगभग 10,000 रुपए होगी।
  • बैंक से आपके द्वारा पेट्रोल पंप खोलने हेतु 50  हजार रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का ऋण भी प्राप्त किया जा सकता है। 
  • पेट्रोल पंप के व्यवसाय में नागरिको के लिए कम जोखिम होता है।  

पेट्रोल पंप खोलने के लिए मुख्य बातें

  • स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर यदि आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते है, तो इस स्थिति में व्यक्ति को 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। 
  • करीब 15 लाख से 20 लाख रुपए आपको उस स्थिति में निवेश करने होंगे यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं। इस राशि में से कंम्पनी द्वारा 5 प्रतिशत आपको लौटा दिया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त जो नागरिक शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है, उन नागरिको को 30 से 35 लाख रुपए खर्च करने होते है। 
  • नागरिको के पास पेट्रोल पंप खोलने के लिए मेन रोड के पास जमीन होनी अनिवार्य है। उस जमीन पर बिजली की व्यवस्था आसानी से होनी चाहिए, इससे पेट्रोल पंप संबंधी कार्य आसानी से हो सकेंगे।

पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए पात्रता मानदंड

  • पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक व्यक्ति को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • आवेदक व्यक्ति की आयु कम से कम 21 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इच्छुक व्यक्ति के पास मुख्य रूप से जमीन और पेट्रोल पंप लगाने के लिए पैसे होंने अनिवार्य है। 
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति को पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। 
  • शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त आवेदक के पास पेट्रोल पंप खोलने के लिए स्वयं की जमीन होनी चाहिए या किसी अन्य की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना है तो उसके पास जमीन के मालिक का NOC होना अनिवार्य है। 
  • ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा किराय की जमीन पर पेट्रोल पंप खोला जा रहा है, उनके पास लीज एग्रीमेंट होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना है वह जमीन ग्रीन बेल्ट में नहीं होनी चाहिए। 

Petrol Pump Dealership के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि के नक्शे से जुड़े आवश्यक दस्तावेज
  • भूमि लीज एग्रीमेंट से जुड़े आवश्यक दस्तावेज
  • बैंक पासबुक विवरण आदि 

पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वह सभी नागरिक जो Petrol Pump Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इसके तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर नाओ के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंक और जन्मतिथि, पैन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड आदि को दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। 
  • ओटीपी बॉक्स में आपको ओटीपी को दर्ज कर देना है इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएंगा। 
  • फिर आपको पासवर्ड मेल कर दिया जाएगा, अब अगले पेज पर लॉगिन पैनल खुल जाएग, इस पेज पर आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने दो विकल्प  प्रदर्शित हो जाएंगे: –
    • अवेलेबल एडवरटाइजमेंट 
    • एप्लाइड एडवरटाइजमेंट 
  • आपको इन दोनों विकल्पों में से Available Advertisement के विकल्प का चुनाव कर लेना है इसके बाद आपको पेट्रोल पंप कंपनी और स्टेट का चुनाव करना होगा। 
  • अब आपको व्यू डिटेल के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने एडवरटाइजमेंट से जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसके बाद आपको जिला, ग्रामीण/शहरी क्षेत्र और कैटेगरी का चुनाव करना होगा, अब आपको एडवर्टाइजमेंट के सामने दिए गए अप्लाई नाओ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है। 
  • इस फॉर्म के साथ आपको अपना फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करना होगा, अब आपको प्रोसेस्ड एन्ड पेय के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके साथ ही आपको शुल्क का भुगतान कर देना है, इस प्रकार आपकी पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Admin Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एडमिन लॉगिन पैनल का पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप सुविधाजनक रूप से एडमिन लॉगिन कर सकते है।

Leave a Comment