(Sampark Portal) राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023: ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण

Rajasthan Sampark Complaint कैसे करे, हेल्पलाइन नंबर | राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत पंजीकरण, स्टेटस देखे @ sampark.rajasthan.gov.in -किसी भी देश या राज्य की सरकार आम जनता के लिए कई योजनाओं की घोषणा करती है। राजस्थान राज्य सरकार द्वारा योजना के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में अपने विचारो को साझा करने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल की शुरुआत की गयी है। आप  इस Rajasthan Sampark Portal के माध्यम से योजना से सम्बंधित किसी भी विभाग में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत के बाद जनता और सरकार के बीच कोई बिचौलिया नहीं होगा, लोग अपनी समस्याओं को Rajasthan Sampark Portal 2023 के द्वारा सीधे राज्य सरकार तक पहुंचा सकते हैं। आप संपर्क पोर्टल राजस्थान पोर्टल पर पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर राजस्थान सम्पर्क केन्द्रों पर शिकायतों को नि:शुल्क दर्ज  करा सकते हैं। [यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ]

Rajasthan Sampark Portal 2023

यदि आप राजस्थान राज्य के नागरिक है और आप अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप अपनी किसी भी तरह की शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा Rajasthan Sampark Portal 2023 के द्वारा राजस्थान के स्थायी निवासियों की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जाएगा। अब आपको अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, आप Sampark Portal पर ऑनलाइन मोड में अपनी शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने संपर्क पोर्टल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है जिसके माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 के द्वारा आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और दर्ज होने के बाद 6 माह के अंदर आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा जिससे आपका समय बचेगा और आपको सरकार दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। [यह भी पढ़ें- राजस्थान मातृत्व पोषण योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म]

Rajasthan Sampark Portal

PM Modi Yojana

Overview of the Sampark Portal Rajasthan 2023

योजना का नामRajasthan Sampark Portal
वर्ष2023
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के निवासी
शिकायत पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यलोगो की शिकायत का निवारण करना
लाभजनसमस्याओं का त्वरित समाधान
श्रेणीराजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटsampark.rajasthan.gov.in/

संपर्क पोर्टल राजस्थान 2023 का उद्देश्य

हम सभी नागरिक जानते हैं कि पहले के समय में हमें किसी भी समस्या की शिकायत करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। जिसके कारण नागरिकों का समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद होता था, तो इन सभी समस्याओं को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने बहुत ही आसान तरीके से शिकायत दर्ज करने के लिए Rajasthan Sampark Portal 2023 शिकायत पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के लोगों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना है, ताकि इस सुविधा के माध्यम से राजस्थान के लोगों का समय बचाया जा सके। [यह भी पढ़ें- विद्या संबल योजना 2023: Rajasthan Vidya Sambal Yojana, Application Form PDF]

Statistics of Rajasthan Sampark Portal

Registered77.52 lakhs
Disposed76.07 lakhs
Disposal98.13 %

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे?

आपके द्वारा ऊपर दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा किये जाने की स्थिति में आप दिए गए चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको “Register Grievance” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal Register Grievance
  • इस दिए गए फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण जैसे- मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि दर्ज करनी है और फिर अपने दस्तावेज़ों को अपलोड करके “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपका राजस्थान संपर्क पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सफल हो जायेगा।

संपर्क पोर्टल राजस्थान शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे जांचे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति देखे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Rajasthan Sampark Portal शिकायत पंजीकरण की स्थिति
  • इस पेज पर आपको  “Grievance Id / Mobile No” दर्ज करके और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको “View” के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने आवेदक की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।

Feedback/Suggestion देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार में “Feedback ” के लिंक पर क्लिक कर देना है। अब आप Feedback & Suggestion के लिंक पर क्लिक करें।
Feedback/Suggestion
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना Grevience आईडी, मोबाइल नंबर, फीडबैक आदि को भर देना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें, इस प्रकार आप आसानी से अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं।

Suggestion Status चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “फीडबैक“ के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको सजेशन स्टेटस पर क्लिक करना है अब नए पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों जैसे: – सजेशन आईडी और कैप्चा कोड आदि को भर देना है।
Suggestion Status
  • सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप दिए गए व्यू के बटन पर क्लिक कर दे। इस प्रकार आप सजेशन स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटीजन कार्नर में Download Application Form के विकल्प पर क्लिक कर दे।
एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, इस पेज पर आप अपनी इच्छा के अनुसार इंग्लिश और हिंदी में एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको गेट ऐप के लिंक पर क्लिक कर देना है। अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ऐप लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करे ।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें ऐप की लिंक होगी।
  • आपको इस ऐप के लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।

शिकायत का पुनस्मरण की स्थिति कैसे जांचे?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिकायत का पुन स्मरण के लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
शिकायत का पुनस्मरण की स्थिति
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों  को भर देना है।   सभी जानकारियों के विवरण को भरने के बाद आप व्यू के बटन पर क्लिक कर दे।

Contact Us

आप राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं से सम्बंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए विभागीय अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं।

Department of Administrative Reforms   

  • Government Secretariat        
  • Jaipur- 302005 (Raj.), India   
  • Phone : 91(141) 2227889      
  • E-mail : [email protected]

Department of Information Technology and Communications

  • IT Building,Yojana Bhawan, Tilak Marg, C-Scheme   
  • Jaipur- 302005 (Raj), India    
  • Phone : 91(141)-5153222 (Ext. -Rajasthan Sampark – 21388, 21371; Tour – 21121)
  • Fax : 91(141) 2222011
  • E-mail : [email protected]

Helpline Number

इस लेख में आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल से सम्बंधित जानकारियां दी गयी है। अगर आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तब राजस्थान संपर्क पोर्टल की की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment