Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें निवारण पोर्टल

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal Kya Hai, रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल शिकायत पंजीकरण @ rakshapension.desw.gov.in, स्थिति देखे – केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर देश के सभी ज़रूरतमंद नागरिको के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है जैसे-  वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि इन सभी योजनाओ का लाभ जरूरतमंद नागरिको को सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इसी दिशा के केंद्र सरकार द्वारा पेंशन योजना रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए लागू की गई, इस पेंशन योजना के लाभार्थियों को यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो उस कार्य के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal नामक पोर्टल को आरंभ किया गया है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) Pradhan Mantri Solar Panel Yojana: फ्री सोलर पैनल योजना आवेदन]

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2024

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा पेंशन से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने हेतु Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal को आरंभ किया गया है। रिटायर हो चुके सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओ का समाधान इस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आर्म्ड फोर्सेज वेटरनस डे के मौके पर रक्षा मंत्री जी के द्वारा इस पोर्टल को आरंभ करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही मंत्री जी ने कहा है कि अब रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से सभी पूर्व सैनिक अपनी शिकायत पूर्व सेनानी कल्याण विभाग के सामने दर्ज कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (Vivah Panjikaran) विवाह पंजीकरण: शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक]

  • इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा है कि मुझे इस पोर्टल को आरंभ करते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है, जिसके माध्यम से पीएसएम की परिवारिक पेंशन से जुड़ी शिकायतों और उनके आश्रितों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी पेंशनभोगियो को वर्तमान और भविष्य में काफी सहायता प्राप्त हो सकेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म]
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

प्रधानमंत्री मोदी योजनाएं

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों की सभी समस्याओ का समाधान करना है। इसके अतिरिक्त रिटायर हुए सैनिकों और उनके आश्रितों को यदि उनकी पेंशन से सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के जरिए से उनकी सभी समस्याओ का निवारण सरकार द्वारा किया जाता है। देश के सभी पेंशनभोगियों को इस पोर्टल के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी और उनकी सभी समस्याओ का निवारण किया जाएगा। [यह भी पढ़ें- सुमन योजन : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ कैसे ले पूरी जानकारी]

Overview of Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal

पोर्टल का नामरक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
आरम्भ की गईरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के सैनिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यसैनिकों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण करना
लाभसैनिकों और उनके आश्रितों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rakshapension.desw.gov.in/  

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal के लाभ

  • भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की संबंधी शिकायतों सहित परिवारिक पेंशन और निवारण हेतु देश के रक्षा मंत्री जी के द्वारा Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2024 को आरंभ किया गया है। 
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी आवेदक सैनिक कल्याण विभाग के पास अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को दर्ज करा सकते है। 
  • पोर्टल पर पूर्व सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है तभी सभी पात्र आवेदकों इस पोर्टल का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त जब व्यक्ति द्वारा इस पोर्टल पर आवेदन किया जाता है तो इस स्थिति में आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ईमेल और एसएमएस के द्वारा चल रही कार्यवाही की जानकारी प्रदान की जाएगी। 
  • आवेदक द्वारा शिकायतों के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु फीडबैक भी प्रदान किया जा सकता है। 
  • रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ देश के लगभग 25 लाख सैन्य पेंशनभोगियो द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की पात्रता

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति को पूर्व सैनिक होना अनिवार्य है। 
  • इसके अतिरिक्त सैनिक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • साथ ही आवेदक सैनिक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल के अंतर्गत शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉज योर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए दो विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे।
    • क्या शिकायत भूतपूर्व सैनिक से संबंधित है?
    • क्या शिकायत पेंशन मामलों से संबंधित है?
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • इसके बाद आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चुनाव करके येस के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने शिकायत रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है इसके बाद आपको टाइप ऑफ रिटायरमेंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपको अपनी शिकायत दर्ज कर देनी है, इसके साथ ही आपको कैप्चा कोड भी दर्ज कर देना है। अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal 2024 के तहत शिकायत करने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

Leave a Comment