RC Status कैसे देखें @parivahan.gov.in: गाड़ी नंबर से गाड़ी मालिक का नाम पता करे

RC Status Online Check by Name & Vehicle Number @parivahan.gov.in | RC स्टेटस की जाँच कैसे करे, उद्देश्य व कार्यान्वयन – रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को आरसी कहा जाता है, यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। देश के जिन भी नागरिको के द्वारा आरटीओ ऑफिस में अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया जा चुका है, उन सभी नागरिको के द्वारा RC स्टेटस की जाँच की जा सकती है। इसके माध्यम से आप इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते है कि उनकी गाड़ी उनके नाम पर रजिस्टर हो गई है अथवा नहीं। वर्तमान समय में सरकार द्वारा सभी कार्यों को डिजिटली संपन्न करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है, देश के सभी नागरिको के द्वारा घर बैठे ही RC Status Online Check किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस सुविधा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। (यह भी पढ़ें – (रजिस्ट्रेशन) बाल आधार कार्ड: ऑनलाइन आवेदन, ब्लू आधार कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म)

RC Status Online Check

जब देश के किसी नागरिक द्वारा नवीन गाड़ी की खरीद की जाती है, तो नागरिको को आरटीओ ऑफिस में जाना पड़ता है जिससे गाड़ी को अपने नाम पर रजिस्टर कराया जा सके। इसके अंतर्गत आरटीओ ऑफिस में जाकर नागरिको को गाड़ी के रजिस्टर हेतु आवेदन करना होता है, गाड़ी को नागरिक के नाम पर रजिस्टर करने हेतु थोड़ा वक्त लगता है। इसके अतिरिक्त नागरिको के द्वारा RC Status को विभिन्न तरीको से देखा जा सकता है, इस कार्य के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल को आरम्भ किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से देश  सभी नागरिको के द्वारा अपनी गाड़ी के आरसी स्टेटस को थोड़े ही वक्त में देखा जा सकता है।[Read More]

RC Status Online Check

प्रधानमंत्री सरकारी योजनाएं

Overview of RC Status Online Check

आर्टिकल का नामआरसी स्टेटस डिटेल्स चेक
आरम्भ की गईपरिवहन विभाग द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीदेश के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यगाड़ी की आरसी स्थिति की जानकारी प्रदान करना 
लाभगाड़ी की आरसी स्थिति की जानकारी प्रदान की जाएगी  
श्रेणीकेंद्रीय सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://parivahan.gov.in

RC स्टेटस की जाँच का उद्देश्य 

आरसी स्टेटस डिटेल्स चेक का मुख्य उद्देश्य नागरिको को उनकी गाड़ी की आरसी स्थिति की जानकारी प्रदान करना है। जब कोई नागरिक नई गाड़ी खरीदता है तो इस स्थिति में गाड़ी को अपने नाम पर रजिस्टर करवाने नागरिको को आरटीओ ऑफिस जाना पड़ता है, और इसके तहत रजिस्टर करने के लिए आवेदन करना होता है। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा देश के नागरिको के लिए आरसी स्टेटस डिटेल्स चेक करने से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु आधिकारिक पोर्टल को जारी किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से नागरिको के द्वारा इस बात की जानकारी प्राप्त की जाती है कि उनकी गाड़ी रजिस्टर हुई है या नहीं। (यह भी पढ़ें – E Challan Status: Pay e Challan Online (echallan.parivahan.gov.in)

RC स्टेटस की जाँच करने की प्रक्रिया 

जिन भी नागरिको के द्वारा अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन हेतु आरटीओ ऑफिस में आवेदन किया जा चुका है, उन सभी नागरिको के द्वारा RC Status Online Check किया जा चुका है, इसके तहत स्थिति की जाँच करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: – 

  • सबसे पहले आपको परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको इन्फॉर्मेशनल सर्विस के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको नो योर व्हीकल डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपको वाहन नंबर दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने आरसी स्टेटस से जुड़ी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी, आप चाहे तो आरसी स्थिति को अपनी डिवाइस में डाउनलोड भी कर सकते है।  

मोबाइल एप से आरसी स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में mParivahan App को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको इस एप में अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कर देना है। 
  • इसके बाद आपको आरसी नंबर दर्ज कर देना है, और इसके साथ ही आपको सर्च विकल्प पर भी क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपके सामने आरसी स्थिति से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप एक एप के माध्यम से सुविधाजनक रूप से आरसी स्टेटस डिटेल्स चेक कर सकते है।  

mParivahan App पर मौजूद अन्य सुविधाएं

परिवहन विभाग द्वारा देश के नागरिको के लिए इस मोबाइल एप में अन्य प्रकार की सेवाओं को भी उपलब्ध कराया गया है, इस एप पर मौजूद विभिन्न सेवाएं इस प्रकार है:-

  • निकटतम आरटीओ से संबंधित जानकारी
  • निकटतम प्रदूषण केंद्र की जानकारी
  • आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी
  • भुगतान की रसीद संबंधी जानकारी
  • ड्राविंग लाइसेंस बनाने के लिए मॉक टेस्ट जैसी सुविधा
  • चालान से संबंधित जानकारी को भी परिवहन विभाग द्वारा इस एप पर उपलब्ध कराया गया है। 
  • लाइसेंस की जानकारी का विवरण भी जन्म तिथि के माध्यम से नागरिको द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। 
  • अब नागरिक घर बैठे ही इस एप की सहायता से इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।  

Leave a Comment