UDAY Yojana 2024 | उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

UDAY Yojana Kya Hai | उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन आवेदन | uday.gov.in Registration | UDAY Scheme in Hindi

भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को विद्युत सुविधा उपलब्ध करने हेतु अनेक योजनाओं एवं परियोजनाओं का आरम्भ किया गया है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा UDAY Yojana 2024 का शुभारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से कई राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की विद्युत वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जायेगा। इस योजना का पूरा नाम उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना है जिसे उदय योजना के नाम से जाना जाता है। केंद्र सरकार ने उदय स्कीम से सम्बंधित आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसकी सहायता से नागरिक परिचालन प्रगति पर नजर भी रख सकते है। [यह भी पढ़ें- दीनदयाल अंत्योदय योजना: ऑनलाइन आवेदन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन फॉर्म]

उदय योजना 2024

केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Ujwal DISCOM Assurance Yojana (UDAY) के अंतर्गत विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे विद्युत कंपनियों को लाभान्वित किया जायेगा, जिन्होंने ऋण लिया है एवं वह घाटे में चल रही है। इस योजना के माध्यम से विद्युत कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जायेगा एवं संचालन क्षमता को भी बढ़ाया जायेगा। विद्युत मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना के तहत विद्युत वितरण, वित्तीय पुनर्निर्माण एवं परिचालन दक्षता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। इस योजना की सहायता से देश के ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण भी की जाएगी। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उदय स्कीम 2024 का सुचारु संचालन किया जा रहा है। [यह भी पढ़ें- (ऑनलाइन आवेदन) अग्निपथ योजना: Agneepath Yojana पात्रता, रिजर्वेशन व चयन प्रक्रिया]

उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना के माध्यम से कम हुआ लॉस 

  • उदय योजना के माध्यम से हरियाणा में कुल वाणिज्यिक और तकनीकी घाटें में सुधार देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2015-16 में वाणिज्यिक और तकनीकी घाटा 29.8% था जो वर्ष 2016-17 में घटकर 25.9% तक हो गया था। 
  • इस योजना के माध्यम से तमिलनाडु राज्य में वित्तीय वर्ष 2015-16 के घाटें की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2016-17 में 14.53% तक हो गया। 
  • केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य को भी लाभ पहुँचा है। राज्य के वाणिज्यिक और तकनीकी घाटें 27.3% से घटकर 23.6% दर्ज किये गए है। 
  • इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 33.84% से घटकर 30.21% तक का सुधार देखने को मिला है। 
  • भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी UDAY Scheme की सहायता से हरियाणा राज्य में भी विद्युत की खरीद लागत में भारी कमी दर्ज की गयी है।
उदय योजना 2022-23

 PM Modi Scheme

Overview of UDAY Scheme

योजना का नामउदय स्कीम 2024
आरम्भ की गयीविद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थी देश के सभी नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यविद्युत वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना
लाभ विद्युत वितरण सुविधाएं 
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.uday.gov.in/home.php

उदय स्कीम 2024 के उद्देश्य 

उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय की देखरेख में की गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्युत वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की ऐसी बिजली वितरण करने वाली कंपनियों को लाभान्वित किया जायेगा, जिन्होंने ऋण लिया हुआ है एवं घाटे में चल रही है। इस योजना के माध्यम से भारत सरकार विद्युत कंपनीयों के द्वारा लिए गए ऋण का भुगतान करेगी, जिससे सम्बंधित कम्पनियाँ अधिक से अधिक विद्युत खरीद सके  एवं परिचालन में सुधार आ सके।[Read More]

UDAY Yojana 2024 का प्रभाव

  • बिजली की मांग में बढ़ोतरी करना
  • उत्पादन संयंत्रों के पी एल एफ में सुधार
  • वित्तीय रूप से मजबूत डिस्कॉमस 
  • सस्ते फण्ड की उपलब्धता
  • रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का विकास
  • कैपिटल इन्वेस्टमेंट में बढ़ोतरी
  • स्ट्रेस्ड एसेट में कमी

Ujwal DISCOM Assurance Yojana (UDAY) के तहत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा समझौता ज्ञापन पर किये गए हस्ताक्षर

भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UDAY Yojana के सुचारु कार्यान्वयन हेतु निम्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है:-

  • अंडमान और निकोबार
  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • बिहार
    • उत्तर बिहार,
    • दक्षिण बिहार
  • छत्तीसगढ
  • दादर नागर हवेली
  • दमन और दीव
  • गोवा
  • गुजरात
  • जम्मू और कश्मीर
  • झारखंड
  • हरियाणा 
  • हिमाचल प्रदेश
  • कर्नाटक
  • केरल
  • लक्षद्वीप
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र (परिशिष्ट)
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • मिजोरम
  • नगालैंड
  • पंजाब
  • पाण्डुचेरी 
  • राजस्थान
    • अजमेर
    • जयपुर
    • जोधपुर
  • सिक्किम
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

राज्यों को प्राप्त होने वाले लाभ

  • बिजली की लागत में कमी
  • घरेलू कोयले की आपूर्ति में वृद्धि
  • अधिसूचित कीमतों पर कोयला लिंकेज का आवंटन
  • कोयले की कीमत युक्तिकरण
  • धुले एवं कुचले हुए कोयले की आपूर्ति
  • अधिसूचित कीमतों पर अतिरिक्त कोयला
  • ट्रांसमिशन लाइन का तेजी से पूरा होना
  • बिजली की खरीद पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से

UDAY Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र सरकार की UDAY Yojana 2024 का सुचारु संचालन विद्युत मंत्रालय द्वारा किया जाता है। 
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत वितरण कंपनियों को लाभान्वित किया जायेगा। 
  • केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से ऐसे विद्युत वितरण कंपनियों को लाभान्वित किया जायेगा, जिन्होंने ऋण ले रखा है एवं घाटे में चल रही है। 
  • भारत सरकार इन विद्युत कंपनियों के द्वारा ली गयी ऋण का भुगतान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। 
  • इस योजना के माध्यम से विद्युत कंपनियों के आर्थिक स्थिति में सुधार आने के बाद वें अधिक से अधिक विद्युत खरीद सकेंगे। 
  • केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से नागरिकों को कम दर की लागत की बिजली उपलब्ध करने में सहायता मिलेगी। 
  • उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना की सहायता से बिजली कटौती में सुधार करते हुए देश के नागरिकों को  24 घंटे विद्युत वितरण उपलब्ध करने का प्रयत्न किया जायेगा। 
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण भी किया जायेगा। 
  • वर्तमान समय में भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों को लाभान्वित किया जायेगा।

उदय स्कीम 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक आवेदकों को UDAY Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा:-

  • सबसे पहले आपको उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
उदय स्कीम 2022-23
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर एक पंजीकरण आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
  • इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको माँगी गयी सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा। 
  • अब आपको “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आवेदन कर सकेंगे।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

यदि आप केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UDAY Yojana 2024 के अंतर्गत लॉगिन करना चाहते है, तो आपको निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य होगा:-

  • सबसे पहले आपको UDAY Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक लॉगिन आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • इसके बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप लॉगिन कर सकेंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इसके बाद यदि आप एंड्राइड यूजर है तो आपको “गेट इट ऑन गूगल प्ले” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा और यदि आप आईओएस यूजर है तो आपको “अवेलेबल ऑन ऐप स्टोर” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
मोबाइल ऐप डाउनलोड
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको “इनस्टॉल” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद UDAY Scheme का मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो कर सेव हो जाएगा।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “उदय स्टेट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने विभिन्न राज्यों के नाम की एक सूची प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 
  • अब आपको इस सूची में दिए गए विभिन्न राज्यों के विकल्प में से अपने राज्य के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने “MOU” एवं “डैशबोर्ड” के दो विकल्प खुल कर आ जायेंगे। 
  • इसके बाद आपको “डैशबोर्ड” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप अपने राज्य के डैशबोर्ड से सम्बंधित सभी जानकारी देख सकेंगे।

Leave a Comment