उन्नति पोर्टल उत्तराखंड 2024: Unnati Portal Uttarakhand Login @ eservices.uk.gov.in

Unnati Portal Uttarakhand Application Status, Login & Helpline @ itda.uk.gov.in – उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उन्नति पोर्टल उत्तराखंड का आरम्भ नवंबर को किया गया है। यह पोर्टल सरकारी योजनाओ की निगरानी हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा निर्माणित किया गया एकल मंच है (सिंगल विंडो प्लेटफार्म), वास्तविक समय में किसी भी योजना के बारे में जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। Unnati Portal का प्रयोग उत्तराखंड रोज़गार उपलब्ध कराने के संबंध में भी किया जा सकता है। आजकल भारत देश के करीब सभी राज्यों की सरकार द्वारा इस प्रकार के पोर्टल समाज कल्याण के द्रश्य से बनाये जा रहे है। नागरिको की काफी हद तक परेशानी, सरकारी कार्यो के ऑनलाइन हो जाने से कम हो जाती है। (यह भी पढ़ें- Uttarakhand Free Bus Travel Scheme for Girl Students – Apply for Pass)

उत्तराखंड उन्नति पोर्टल क्या है 

उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड उन्नति पोर्टल को आरंभ करने के कार्य की अगस्त को शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के द्वारा नवंबर को अपणी सरकार पोर्टल के साथ-साथ उन्नति पोर्टल का भी आरम्भ किया गया है, लेकिन इस पोर्टल के पूर्ण रूप से कार्य संचालन में अभी कुछ समय लगेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी ने इस पोर्टल के उद्घाटन के मौके पर बताया कि, इस Unnati Portal Uttarakhand को विशेष रूप से सरकारी योजनाओ की निगरानी हेतु उपयोग में लाया जायेगा। मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्य सचिव द्वारा इस पोर्टल की निगरानी की जाएगी, जिससे प्रदेश में होने वाली योजनाओ का संचालन भली-भांति किया जा सकेगा। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण: ऑनलाइन आवेदन, Employment Registration][Read More]

उत्तराखंड उन्नति पोर्टल

पीएम मोदी स्कीम

Overview of Unnati Portal Uttarakhand

पोर्टल का नामउन्नति पोर्टल उत्तराखंड
आरम्भ की गईउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 
वर्ष2024 
लाभार्थीउत्तराखंड के नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यसरकारी योजनाओ की निगरानी करना 
लाभउत्तराखंड के नागरिक सरकारी योजनाओ की जानकारी घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। 
श्रेणीउत्तराखंड सरकार  
आधिकारिक वेबसाइट

उत्तराखंड उन्नति पोर्टल का उद्देश्य 

डिजिटलीकरण के इस दौर में दुनिया की सभी सरकारी और बड़ी-बड़ी कंपनिया अपने कार्य को ऑनलाइन कर रही है। आज के युग में ऑनलाइन कार्य करने के बहुत से फायदे है, जिसमे से एक यह है कि सरकार द्वारा कम कर्मचारियों के साथ कार्य किया जा सकता है। इसके अंतर्गत कर्मचारी कम होने से सरकार का बजट भी समान्य रहेगा, इसके अतिरिक्त सभी योजनाओ से सम्बंधित जानकारी आम नागरिको को घर बैठे आसानी से प्राप्त हो जाती है। सीधे मुख्यमंत्री द्वारा इस उन्नति पोर्टल के संचालन से कार्य में तेज़ी आएगी, इसके अंतर्गत सभी नागरिक किसी भी सरकारी  योजना के अंतर्गत इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन कर सकते है, जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी और उनके कार्य में भी पारदर्शिता आएगी। इस प्रकार के पोर्टलों को आरम्भ करने से सरकार और आम जनता दोनों को ही लाभ प्राप्त होता है। (यह भी पढ़ें- उत्तराखंड उदयमान छात्र योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभार्थी सूची)

उन्नति पोर्टल उत्तराखंड के लाभ और विशेषताएं 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा अपने राज्य के नागरिको को घर बैठे सभी योजनाओ की जानकारी प्रदान करने हेतु Unnati Portal Uttarakhand को आरंभ किया गया है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा बुधवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल का आरंभ किया गया है। 
  • इस पोर्टल का आरंभ निगरानी करने हेतु इंफार्मेशन डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा किया गया है, इस पोर्टल के तहत अभी केवल 75 सेवाओं को ही आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जोड़ा जा रहा है। 
  • इसके माध्यम से अब राज्य में संचालित हो रही सभी सरकारी योजनाओ की निगरानी राज्य के मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक सभी कर सकेंगे। 
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह पोर्टल राज्य की जनता को समर्पित है, तथा इस पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिको को प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त उन्नति पोर्टल के तहत नागरिको को चरित्र, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी करीब 75 सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। 
  • इसके तहत प्राप्त होने वाले सभी प्रमाण पत्र डीजी लॉकर में सुरक्षित रहेंगे, इसके अतिरिक्त राज्य के सभी नागरिको को डैशबोर्ड प्राप्त होगा। 
  • नागरिको की शिकायत कहा तक पहुंची तथा उनकी शिकयतों की कितनी कार्रवाई हुई है, इससे सम्बंधित सभी जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होंगी।  
  • इसके साथ ही इस पोर्टल के तहत ऑनलाइन, कैशलेस, फेसलेस और पेपरलेस कार्य होगा, तथा इसके अंतर्गत रीयल टाइम स्टेटस ट्रैकिंग और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा भी सरकार द्वारा नागरिको को प्रदान की जाएगी। 
  • राज्य सरकार द्वारा आरंभ सभी योजनाओं की पूरी प्रक्रिया को इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा, इसके अंतर्गत निचले स्तर से लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के द्वारा भी अपना अप्रूवल दिया जाएगा। 
  • इस दिशा में कार्य बहुत तेजी से होगा, इसके साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से विभागों में आपस में समन्वय आसानी से होगा, इसके अंतर्गत प्रार्थना पत्रो को भी समय से निपटाया जाएगा। 

उन्नति पोर्टल उत्तराखंड की पात्रता 

  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 
  • राज्य के ऐसे नागरिक जिनके द्वारा राज्य में संचालित की जा रही किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, वह नागरिक इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है।  

उन्नति पोर्टल पर विभागीय लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई सर्विस उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”उन्नति पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको विभागीय लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे – यूज़र आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप उन्नति पोर्टल पर विभागीय लॉगिन कर सकते है।  

Leave a Comment