(upbhunaksha.gov.in) UP Bhu Naksha | भू नक्शा उत्तर प्रदेश (उप) ऑनलाइन कैसे देखें

भू नक्शा उत्तर प्रदेश उप रिपोर्ट (शजरा), मैप डाउनलोड करे @ upbhunaksha.gov.in UP Online Map | Bhu Naksha Uttar Pradesh Online Kaise Dekhe – उत्तर प्रदेश के भूमि स्वामियों को अपनी भूमि की रक्षा करने के साथ-साथ सभी भूमि संबंधित कार्य के लिए समय-समय पर सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, इस समस्या के समाधान हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Bhu Naksha Uttar Pradesh ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है। इस प्रकार ऑनलाइन सुविधा शुरू हो जाने से सभी नागरिक इस पोर्टल के ज़रिये घर बैठे अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सभी आवेदनकर्ताओं के समय के साथ-साथ धन की बचत होगी, और उन्हें जमीन से जुडी जानकारी को हासिल करने के लिए किसी को भी सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भू नक्शा यूपी 2024 से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गई है, इसीलिए अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें। [यह भी पढ़ें- यूपी जनसंख्या कानून: UP 2 Child Policy, जनसंख्या विधेयक मसौदे की सुविधाएं व कटौती]

भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024

राज्य सरकार द्वारा भू नक्शा यूपी पोर्टल की शुरुआत की गयी है, जिसके माध्यम से राज्य के अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों के भूमि की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित कर दी गयी है, जिससे ऑनलाइन प्रणाली में पारदर्शिता आयी है। राज्य के जो व्यक्ति अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्ति के भूमि की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराने से व्यक्ति को कार्यालय चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे व्यक्ति के समय और धन दोनों की बचत हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2024 पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति की भूमि का सारा आवश्यक विवरण ऑनलाइन ही उपलब्ध कर दिया जाएगा। [यह भी पढ़ें- यूपी इंटर्नशिप स्कीम ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, युवाओं को मिलेंगे 2500]

बहुत से सरकारी तथा गैर सरकारी कामो में खेत व भूमि के नक़्शे का प्रयोग किया जाता है, और सभी नागरिको को भू नक्शा देखने के लिए बार बार सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था। अब यूपी के सभी किसान व जमीन के मालिक अन्य राज्यों के नागरिको की तरह ही ऑनलाइन भू नक्शा निकाल सकते है, और खेत, जमीन, प्लॉट आदि के नक्शे से जुड़ी सभी जानकारी को सुविधाजनक रूप से घर बैठे ही देख सकते है। [यह भी पढ़ें- UP CM DBT Scheme: छात्रों को वर्दी, स्कूल बैग के लिए दिए जायेंगे 1,200 रुपये]

UP Bhu Naksha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

Overview of Bhu Naksha Uttar Pradesh

पोर्टल का नामBhu Naksha Uttar Pradesh
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान भाई
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यभूमि संबंधित सभी जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर देना
लाभभूमि संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन दी जाएगी
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकार योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upbhunaksha.gov.in/

भू नक्शा यूपी 2024 के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के किसान भाई अपने भूमि का नक्शा को देखने हेतु अब पटवारी, तहसील, लेखपाल आदि के चक्कर नहीं लगाने  पड़ते। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का भूमि नक्शा, खेत, जमीन, या गावं का नक्शा ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकते है। इस upbhunaksha.gov.in वेब पोर्टल के माध्यम से आप घर  पर बैठ कर ही भु नक्शा उप संबंधित सभी जानकार ले सकते है। अब उत्तर प्रदेश के किसान भाई को UP Plot Map संबंधित सभी जानकार लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क व्यय करने की जरुरत नहीं करना होगा। इसके साथ ही किसानो के के समय की बचत होगी तथा साथ ही भूमि विवाद अथवा भू माफियावों से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन माध्यम द्वारा अथवा यूपी भू नक्शा को चेक कर उसे डाउनलोड तथा प्रिंट भी कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश श्रमिक भरण पोषण योजना: मजदूर भत्ता योजना ऑनलाइन फॉर्म]

भू नक्शा उत्तर प्रदेश भूमि के प्रकार

भूमि के प्रकार एवं रंग  भूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि
1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो
6-1   अकृषिक भूमि-जलमग्न भूमि
6-2  अकृषिक भूमि-स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जो अकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो
2  भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो
5-1 कृषि योग्य भूमि-नई परती 
6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो

Bhu Naksha UP Portal की लेटेस्ट अपडेट 

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश भू नक्शा से संभंधित सुविधाओं में अपडेट किया है, जिसके अंतर्गत नागरिको को सोलह अक्षरों का यूनिक अंक प्राप्त होता है। इस प्राप्त हुए अंक की मदद से जमीन से जुडी धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा, इसके इलावा संभंधित विवादों से भी बचाव होगा। यूपी भू नक्शा से संभंधित अधिकारीयों द्वारा यह बयान भी जारी किया गया है कि राज्य में मौजूद हर प्रकार की जमीन के लिए यूनिक कोड संख्या जारी की जाएगी और इस कोड में जनसंखया, जमीन की कैटागिरी, डिवीजन को दर्शाया जाएगा। सरकार ने Bhu Naksha UP Portal को पुरे राज्य में जारी कर दिया गया है। इस सुविधा का सारा कार्यभार राजस्व विभाग के माध्यम से संचालन किया जाएगा और इस पोर्टल के सफलतापूर्वक जारी हो जाने से राज्य भर में गैर कानूनी तौर से हो रही रजिस्ट्रीओ में भी रोकथाम लगेगी। [यह भी पढ़ें- PMAY Gramin List UP | न्यू प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश]

भू नक्शा उत्तर प्रदेश जिलेवार सूची 2024

Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)Jaunpur (जौनपुर)Basti (बस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Sambhal (सम्भल)Meerut (मेरठ)
Hamirpur (हमीरपुर)Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Mau (मऊ)
Hapur (हापुड़)Sitapur (सीतापुर)Chitrakoot (चित्रकूट)
Hardoi (हरदोई)Sonbhadra (सोनभद्र)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Sultanpur (सुल्तानपुर)Varanasi (वाराणसी)Chandauli (चंदौली)
Hathras (हाथरस)Gonda  (गोंडा)Pilibhit (पीलीभीत)
Unnao (उन्नाव)Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Mathura (मथुरा)
Jalaun (जालौन)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)Bara Banki (बाराबंकी)
Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)Etawah (इटावा)Baghpat (बागपत)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Fatehpur (फतेहपुर)Mainpuri (मैनपुरी)
Saharanpur (सहारनपुर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)Banda (बाँदा)
Shamli (शामली)Ghaziabad (गाजियाबाद)Agra (आगरा)
Rampur (रामपुर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)
Shrawasti (श्रावस्ती)Bareilly (बरेली)Amroha (अमरोहा)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)Ayodhya (अयोध्या)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)Azamgarh (आजमगढ़)
Bijnor (बिजनौर)Budaun (बदायूँ)Kaushambi (कौशाम्बी)
Moradabad (मुरादाबाद)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)Auraiya (औरैया)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)Kushinagar (कुशीनगर)
Jhansi (झाँसी)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)Kasganj (कासगंज)
Aligarh (अलीगढ़)Amethi (अमेठी)Kheri (खेरी)
Kannauj (कन्नौज)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Ballia (बलिया)Lucknow (लखनऊ)
Balrampur (बलरामपुर)Maharajganj (महाराजगंज)Mahoba (महोबा)

UP Bhu Naksha के लाभ

  • इसके साथ ही किसानो के समय की बचत होगी तथा साथ ही भूमि विवाद अथवा भू माफियावों से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा।
  • राजस्व विभाग द्वारा जारी upbhunaksha.gov.in पोर्टल के जरिये भूमिखेती योग्य है या नहीं ये भी पता कर सकते है। अब किसान भाई को जमीन, खेत या प्रॉपर्टी का भू नक्शा उत्तर प्रदेश की जानकारी लेने हेतु लेखपाल या तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • भू नक्शा उत्तर प्रदेश पोर्टल के माध्यम से आपके समय के साथ साथ पैसे की भी बचत होगी।
  • किश्तबंदी या जमाबंदी नक़ल, मैप रिपोर्ट आदि सब Bhu Naksha Uttar Pradesh ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का भूमि नक्शा, खेत, जमीन, या गावं का नक्शा ऑनलाइन भु नक्शा उप पोर्टल माध्यम से आसानी से चेक कर सकते है।
  • अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन द्वारा अथवा यूपी भू नक्शा (Bhu Naksha UP) को चेक कर उसे डाउनलोड तथा प्रिंट भी कर सकते है

पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश का कोई किसान भाई इस UP Plot Map पोर्टल का लाभ लेना चाहता है, तब उसको निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है:-

  • Bhu Naksha UP की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • भू नक्शा उत्तर प्रदेश की जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास स्थायी निवास के कागजात होना अनिवार्य है।

यूपी भू नक्शा के माध्यम से जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे?

जो लाभार्थी भु नक्शा उप Bhu Naksha UP की जानकारी लेने के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, उनको नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको Bhu Naksha UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
भू नक्शा उत्तर प्रदेश
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना जिला तहसील और गांव चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने चयनित क्षेत्र का नक्शा प्रदर्शित हो जायेगा।
UP Bhu Naksha
  • अब इस नक्शे में से आपको अपने नक्शे में अपने खेत /प्लाट खसरा नंबर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपके खेत से से सम्बंधित जानकारी पेज के दायीं तरफ प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब आपको मैप रिपोर्ट लेने हेतु “मैप रिपोर्ट लिंक” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन मैप  खुल जायेगा।
  • इस मैप रिपोर्ट को आप PDF फाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं तथा इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने जिले का चुनाव करना है साथ ही तहसील और गांव का चुनाव भी करना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।  
  • इस पेज पर आपको अपनी भूमि का खसरा अथवा गाटा संख्या दर्ज कर देनी है। अब आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके पश्चात आपके सामने कोड प्रदर्शित होगा आपको उसका चुनाव करना है। इसके बाद आपके सामने उदाहरण देखे का विकल्प आएगा आपको इस पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने आपकी ज़मीन की भूलेख खसरा खतौनी प्रदर्शित हो जाएगी। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।  

यूपी भू नक्शा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर ऐप को खोलना है। इसके बाद आपको इसकी सर्च बार में “यूपी भू नक्शा” टाइप कर देना है। 
  • अब आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको सबसे ऊपर वाली यूपी भू नक्शा एप्लीकेशन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस एप्लीकेशन को इंस्टाल बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लेना है। अब आपका इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

उत्तर प्रदेश भू नक्शा डाउनलोड एवं प्रिंट करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बाई तरफ दिए फॉर्म में अपनी आवशयक जानकारी दर्ज करनी है, जैसे स्टेट, जिला, तहसील एवं गांव। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर अपने गांव का नक्शा दिखाई देगा। अब आपको “भूमि का खसरा क्रमांक” दर्ज करना है। इसके बाद आपको “ओके” बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • बटन पर क्लिक करते ही खसरा क्रमांक का पूरा विवरण आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद आप मैप के विकल्प पर क्लिक करके जमीन का नक्शा देख पाएंगे। 
  • इसे डाउनलोड करने के लिए आप “डाउनलोड बटन” पर क्लिक कर सकते है, और इसे प्रिंट भी कर सकते है।

यूपी भू नक्शा मोबाइल में कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको भू नक़्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने स्टेट, जिले, तहसील, गांव का चुनाव करना है। इसके बाद आपके सामने भूमि का नक्शा खुलकर आ जायेगा। 
  • अब आपको नक़्शे में खसरा संख्या के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप अपनी ज़मीन का नक्शा ऑनलाइन अपने मोबाइल पर देख सकते है।  

Contact Information 

उत्तर प्रदेश में किसान भाई जो इस भू नक्शा उत्तर प्रदेश योजना का लाभ लेना चाहता है तथा इसके साथ साथ इस योजना के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से सीधे  संपर्क करना चाहता है। तब वह नीचे दिए गए संपर्क के माध्यम से आसानी से संपर्क कर अपनी इस upbhunaksha.gov.in संबंधित समस्या का समाधान कर सकता है।

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

उत्तर प्रदेश भू नक्शा क्या है?

उत्तर प्रदेश भू नक्शा जमीन की सही स्थिति जानने के लिए इस्तिमाल होता है, और इसको देखने के लिए, एवं इससे जुडी जानकारी हासिल करने लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है। 

यूपी भू नक्शा को ऑनलाइन देखा जा सकता है, क्या ?

जी बिलकुल, यूपी भू नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है, इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है। इसे देखने की सारी प्रक्रिया ऊपर लेख में उपलब्ध है। 

क्या इस Bhu Naksha UP Portal पर जमीन के मालिक का नाम देखा जा सकता है ?

जी हा, इस आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जमीन से जुडी हर प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है, जैसे खसरा, खतौनी, मालक का नाम, नक्शा इत्यादि। 

Leave a Comment