(edistrict.up.nic.in) eDistrict UP | ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण

उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन @ edistrict.up.nic.in | UP e District Portal Certificate Download – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को लाभ व सहायता प्रदान करने के लिए e District UP को शुरू किया है, और यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ई-गवर्नेंस योजना के तहत शुरू किया गया है। UP e District पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जन केंद्रित सेवाओं का कम्प्यूटरीकरण किया जा सके। ई डिस्ट्रिक्ट यूपी के द्वारा राज्य के लोगो को प्रमाण पत्र, शिकायत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। सभी इच्छुक नागरिक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (caneup.in) यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर | UP Ganna Parchi Calendar]

Table of Contents

UP e District Registration

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रमाण पत्र बनाने के लिए e District UP पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें आवेदन पत्र, प्रमाण पत्र शिकायत एवं सूचना अधिकार जन वितरण प्रणाली पेंशन खतौनी राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं को शामिल किया गया है। अब राज्य के नागरिकों को एक ही जगह यह सारी सुविधाएं प्राप्त हो जाएंगी। यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लक्ष्य जन केन्द्रित सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करना है। यदि आप UP e District पोर्टल का लाभ उठाना चाहते है, तो इसके तहत आपको पंजीकरण करना होगा। आपके द्वारा पंजीकरण के बाद ही आप इन ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। यदि आप ई डिस्ट्रिक्ट यूपी से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको UP e District 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। [यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश विवाह/शादी अनुदान योजना: UP Shadi Anudan Yojana, ऑनलाइन आवेदन]

उत्तर प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल के द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे समय और धन को बचाया जा सकेगा। इस कम्प्यूटरीकरण के ज़रिये ऑनलाइन प्रणाली में पारदर्शिता देखने को मिलेगी, जिससे भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा। UP e District पोर्टल के अंतर्गत उपयोग में लाये जाने वाले सॉफ्टवेयर का तकनीकी संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है, साथ ही यूपी ई डिस्ट्रिक्ट तहत जारी किये गए प्रमाणपत्र को केंद्र सरकार की डिजिटल लॉकर परियोजना से भी जोड़ा जायेगा। [यह भी पढ़ें- Jagananna Videshi Vidya Deevena: Application Form, Eligibility & Payment Status]

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट

पीएम मोदी योजना

Overview of UP e District

पोर्टल का नामe District UP
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के लोग
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्यऑनलाइन मोड में प्रमाण पत्र आवेदन की सुविधा
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.nic.in

यूपी डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने e District UP को राज्य के नागरिको की सहायता के लिए शुरू किया है। राज्य सरकार द्वारा यूपी ई डिस्ट्रिक्ट को शुरू करने का मुख्य उदेश्य यह है कि राज्य के नागरिको को प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ेगे। वह सभी नागरिक अब आसानी से घर बैठे ही UP e District की सहायता से अपने किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। इसके आलावा वह सभी ई डिस्ट्रिक्ट यूपी इस पोर्टल पर आवेदन करके कंप्यूटरीकरण से संबंधित सभी तरह की जानकारी ले सकते है। इस प्रकार ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने से नागरिकों को बहुत राहत मिलेगी, इसके साथ ही उनके समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। इसके इलावा इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे। [यह भी पढ़ें- UP Voter List: यूपी मतदाता सूची, Search Panchayat Voter New List]

UP e District के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से राज्य के नागरिको को सहायता पहुचाने के लिए यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लांच किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य जन केंद्रित सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना है।
  • यूपी सरकार के माध्यम से UP e District 2024 की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है, इसके बाद अब लोगो को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पढ़ते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के लोग प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इन सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे UP e District Registration के द्वारा ले सकते है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

e District UP पोर्टल की अन्य सुविधाएं

एडिस्ट्रिक्टअप पोर्टल पर जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र के इलावा अन्य सुविधाए भी उपलब्ध है। जिसका लाभ सभी नागरिक उठा सकते है। इन सुविधाओं की सूचि इस प्रकार है:-

  • तहसील एवं ग्राम निर्देशिका
  • ई-डिस्ट्रिक्ट शासनादेश और विभागीय आदेश
  • मण्डल आयुक्त एवं जिला अधिकारी सूची
  • सी.एस.सी. 3.0 खोलने की नियमावली और निर्देश
  • ऑनलाइन आर. टी .आई.
  • उत्तर प्रदेश सूचना आयोग
  • उ.प्र. जनहित गारण्टी अधिनियम की ऑनलाइन सेवाएँ
  • सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश

प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है। इनके आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार है:- 

आय प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • सभासद या ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र

जाती प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • व्यक्ति का एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • ग्राम प्रधान द्वारा एक लिखित दस्तावेज।
  • परिवार रजिस्टर की फोटो कॉपी।
  • आय प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पानी का बिल
  • बिजली का बिल
  • 2 फोटो

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • भामाशाह आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए |

यूपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के तहत रजिस्टर करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक e District UP के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, इसकी सरल प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है:-

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
यूपी ई डिस्ट्रिक्ट
नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण
  • इस पेज पर अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा, इसके बाद आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी को दर्ज कर देना है :-
    • लॉगइन आईडी
    • आवेदक का नाम
    • जन्मतिथि
    • लिंग
    • आवासीय पता
    • पिन कोड
    • जिला
    • मोबाइल नंबर
    • मेल आईडी
    • सुरक्षा कोड
  • आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आप को सुनिश्चित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो, आपकी UP e District के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रोग्रेस मॉनिटरिंग के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन टाइप का चयन कर देना है।
प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड
  • इसके बाद आपको पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा विकल्प पर क्लिक करने के बाद, प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड से संबंधित सभी जानकारी आपके सामने खुल कर आ जाएगी।

सेवा केंद्र की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सेवा केंद्र के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको अपना क्षेत्र या फिर पिन कोड दर्ज कर देना है।
सेवा केंद्र की सूची
  • इसके बाद आपको शो के विकल्प पर क्लिक कर देना है और सेवा केंद्र की सूची आपके सामने खुल कर आ जाएगी।

विभिन्न प्रकार की सेवाओं का विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सेवाएं के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने सभी सेवाओं की सूची खुल कर आ जाएगी।
विभिन्न प्रकार की सेवाओं का विवरण
  • इसके बाद आपको संबंधित सेवा के सामने दिए गए विवरण के लिए यहां क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो सेवाओं से संबंधित विवरण आपके सामने खुल कर आ जाएगा।

जिलेवार डिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर का कांटेक्ट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको डिस्ट्रिक्ट वाइज कांटेक्ट लिस्ट ऑफ डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
जिलेवार डिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर का कांटेक्ट
  • आपके द्वारा विकल्प पर क्लिक करने के बाद, सभी डिस्ट्रिक्ट प्रोवाइडर की सूची आपके सामने खुलकर आ जाएगी।

एसएसडीजी लॉगिन कैसे करे

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एसएसडीजी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
एसएसडीजी लॉगिन
  • अब आपको इस पेज पर लॉगिन टाइप का चयन कर देना है और इसके बाद आपको यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है और आपकी एसएसडीजी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सीएससी 3.0 के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर की सूची
  • इसके बाद इस पेज पर आप डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर की सूची देख सकते हैं।

UP e-district लॉगिन करने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने डायलॉग बॉक्स खुल कर आ जाएगा।
यूपी ई डिस्ट्रिक्ट लॉगिन
  • यहां आपको दिए गए स्थान में यूजर नेम तथा पासवर्ड के स्थान पर सही जानकारी दर्ज करनी होगी। इस प्रकार आप UP e-district लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

सिटिजन लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटिजन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको लॉगइन पेज के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
सिटिजन लॉगइन
  • इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

जी वी पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको जी ए वी पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
यूपी ई डिस्ट्रिक्ट जी ए वी पंजीकरण
  • इसके बाद आपको जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज कर देनी है, और आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड वॉलेट रिचार्ज लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रिचार्ज वॉलेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको लॉगिन टाइप का चयन कर देना है।
यूपी ई डिस्ट्रिक्ट फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड वॉलेट रिचार्ज लॉगइन
  • इसके बाद आपको यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा विकल्प पर क्लिक करने के बाद, फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड वॉलेट रिचार्ज लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुल कर आ जाएगा।
प्रमाण पत्र का सत्यापन
  • अब आपको इस डायलॉग बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर तथा सर्टिफिकेट आईडी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने डायलॉग बॉक्स खुल कर आ जाएगा।
आवेदन की स्थिति
  • इसके बाद आपको इस बॉक्स में अपना एप्लीकेशन नंबर को दर्ज कर देना है अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल कर आ जाएगी।

Contact Us

  • Address-CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226 010
  • Email Id- [email protected]
  • Phone Number- 0522-2304706

पूछे गए प्रश्नों के उत्तर

e district UP क्या है?

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, यहाँ राज्य के सभी नागरिकों के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध है। इस पोर्टल पर नागरिक अपने जरूरी दस्तावेजो के लिए आवेदन कर सकते है, जैसे आय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि। 

स्वप्रमाणित घोषणा पत्र UP pdf download कैसे करे?

इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और बाकि की प्रक्रिया विस्तार से इस आर्टिकल में ऊपर बताई गई है। 

Income certificate Uttar pradesh (UP) application status कैसे देखे?

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की स्तिथि जानने के लिए आपको edistrict UP कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर “आवेदन की स्तिथि” विकल्प पर क्लिक करना है, और अपना Application number दर्ज करना है। इसके बाद स्तिथि की जाँच सामने प्रदर्शित हो जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में आय, जाती, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये?

उत्तर प्रदेश में प्रमाण पत्र को बनाने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। 

e district portal से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितने दिन का समय लगता है?

e district portal से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के बाद 2 से 3 दिन का समय लगता है। 

उत्तर प्रदेश में जाती, आय, प्रमाण पत्र बनवाने की वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर प्रदेश में जाती, आय, प्रमाण पत्र बनवाने की वेबसाइट edistrict.up.gov.in है। 

क्या ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश ऑनलाइन पोर्टल से कोई भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, इस पोर्टल से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके पास लॉगिन क्रेडेंशल होने चाहिए, और आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। 

Leave a Comment