कीट रोग नियंत्रण योजना आरंभ करेगी यूपी सरकार, जानिए क्या खास है इस योजना में

Keet Rog Niyantran Yojana Online Registration, उद्देश्य व पात्रता जाने | उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 एप्लीकेशन स्टेटस, विशेषताएं व लाभ – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना को आरंभ किया गया है, अक्सर यह देखा जाता है कि बदलते हुए मौसम की वजह से किसानो के द्वारा बोई हुई फसलो में कीट-रोग लगने और खरपतवार होने की आशंका रहती है। जिस वजह से कीट रोग एवं खरपतवार से फसल को बचाने हेतु किसानो को कीट प्रबंधक रसायनों के अलावा कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ता है। इस वजह से उनकी आय में भी कमी हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया है, इस योजना को सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 से वर्ष 2021-22 के लिए आरंभ किया गया था, लेकिन अब Keet Rog Niyantran Yojana के संचालन को आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।  [यह भी पढ़े – उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म: UP Caste SC/ST OBC Certificate Apply]

Keet Rog Niyantran Yojana 2024

राज्य के किसानों को कीटनाशकों और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना का आरंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक के लिए इस योजना को राज्य में आरंभ किया गया था, अब सरकार द्वारा इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त Keet Rog Niyantran Yojana के माध्यम से फसल रोगों से 26% क्षति और कीटों से 20% होने वाले नुकसान तथा फसलों में सालाना खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति को कम किया जा सकता है। विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों के माध्यम से किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने हेतु 6 सितंबर मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है।  [यह भी पढ़े – UP Scholarship Status: यूपी स्कॉलरशिप आवेदन, छात्रवृत्ति आवेदन स्थिति]

Keet Rog Niyantran Yojana

Overview of UP Keet Rog Niyantran Yojana

योजना का नामकीट रोग नियंत्रण योजना
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन 
उद्देश्यकीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभकीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.upagriculture.com

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा पहले इस योजना को 2017-18 से 2021-22 तक के लिए आरंभ किया गया था, लेकिन UP Keet Rog Niyantran Yojana 2024 की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को वर्ष 2022-23 से  वर्ष 2026-27 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। [यह भी पढ़े – IGRS AP – Search Encumbrance Certificate (EC) at registration.ap.gov.in]

सरकार द्वारा यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना पर 19257.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे 

वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  19257.75 करोड़ रुपए का खर्च Keet Rog Niyantran Yojana 2024 के संचालन हेतु किया जाएगा। इन रुपए में से 34.17 करोड़ रुपए का खर्च मौजूदा वित्तीय वर्ष  2022-23 में किया जाएगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 11,58,321 किसानों को पहले वर्ष 2017-18 से लेकर 2021-22 अनेक कार्य मदों में लाभ प्रदान किया जा चूका है। अब राज्य के लाखों किसानों को विभिन्न कार्य मदो पर राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे राज्य के सभी किसानो की आय में बढ़ोत्तरी होगी तथा वह  सभी नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। [यह भी पढ़े – BC सखी योजना रजिस्ट्रेशन: UP BC Sakhi Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बैंकिंग सखी

किसानों को जैविक दवाइयों पर मिलेगा 75%अनुदान

कीटनाशक एवं कृषि उपकरण राज्य सरकार द्वारा किसानो को UP Keet Rog Niyantran Yojana के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा धान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस तथा बायोएजेन्ट्स पर खाधान्न उत्पादन हेतु 75% अनुदान प्रदान किया जाएगा। एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली कोराज्य में खरपतवार/कीट/रोग के नियंत्रण  हेतु इस समय  बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य में 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाओं की स्थापना की कृषि विभाग द्वारा की गई है। इसके अंतर्गत बायोपेस्टीसाइड्स जैसे कि ट्राइकोडरमा, ब्यूवेरिया वैसियाना, एन.पी.वी. और बायोएजेंट्स जैसे कि ट्राइकोग्रामा कार्ड का उत्पादन सरकार द्वारा किया जा रहा है।  [यह भी पढ़े – यूपी राशन कार्ड लिस्ट: UP Ration Card List | APL/BPL New List, राशन कार्ड सूची]

50% अनुदान पर दी जाएगी रासायनिक दवाइयां और स्प्रेयर

लघु एवं सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 के अंतर्गत कृषि रक्षा रसायनों को 50% अनुदान पर खरपतवार/कीट/रोग के नियंत्रण के लिए प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा 1.95 लाख हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किसानों को अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर आदि कृषि यंत्रों पर भी 50% सब्सिडी इन रसायनों को फसलों पर छिड़कने हेतु प्रदान की जाएगी, साथ ही 6,000 कृषि रक्षा यंत्र वित्तीय वर्ष 2022–23 में किसानो को उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके साथ ही कृषि मंत्री जी के द्वारा यह घोषणा की गई है कि विगत वर्षों में 2, 3 और 5 क्विंटल के भंडार के साधन भी लघु एवं सीमांत किसानों को उनके इस्तेमाल में आने वाले अन्न को सुरक्षित रखने के लिए 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।  [यह भी पढ़े – PMAY Gramin List UP| न्यू प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश]

UP Keet Rog Niyantran Yojana 2024 के लाभ और विशेषताएं 

  • किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में UP Keet Rog Niyantran Yojana के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। 
  • राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक उत्तर प्रदेश राज्य में इस योजना का संचालन किया जाएगा। 
  • फसलों में वार्षिक खरपतवार से होने वाली 15 से 20% नुकसान, फसल रोगों से 26% नुकसान और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से इस योजना के माध्यम से बचा जा सकेगा। 
  • सरकार द्वारा पहले इस योजना को 2017-18 से 2021-22 तक के लिए आरंभ किया गया था, इस योजना के माध्यम से विभिन्न कार्य मदो में 11,58,321 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ था। 
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत 5 वर्षों में 19257.75 करोड़ रुपए का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। 
  • इसके साथ ही इस योजना पर 34.17 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे। 
  • खाधान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस और बायोएजेन्ट्स इस योजना के तहत 75% सब्सिडी पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएगें।
  • एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली को उत्तर प्रदेश राज्य में खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, इस कार्य के लिए कृषि विभाग द्वारा 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाओ की स्थापना राज्य में की गई है। 
  • खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायन लघु एवं सीमांत किसानों को 50% अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों को भी 50% सब्सिडी पर इन रसायनों को छिड़कने के लिए किसानो को प्रदान किया जाएगा। 
  • कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2022 से लेकर 2027 तक 41 लाख 42 हजार किसानो को कवर किया जाएगा।  

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • उत्तर प्रदेश राज्य के केवल किसान नागरिक ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है।  

कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन से जुड़े कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि 

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

उत्तर प्रदेश राज्य के वह सभी किसान जो Keet Rog Niyantran Yojana 2024 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के कृषि विभाग मे जाना है, इसके बाद आपको वहां के अधिकारी से संपर्क कर लेना है। 
  • अधिकारी से आपको Keet Rog Niyantran Yojana के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र को प्राप्त कर लेना है। 
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है। 
  • अब आपको यह आवेदन पत्र कृषि विभाग में ही जमा कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप कीट रोग नियंत्रण योजना 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment