UP Jal Sakhi Yojana 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जल सखी योजना में मिलेगा ₹6000 वेतन

जल सखी भर्ती 2024 आवेदन, UP Jal Sakhi Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व पात्रता मानदंड – राज्य में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने UP Jal Sakhi Yojana की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतेक लाभान्वित महिला को वेतन स्वरूप छह हजार तक की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। यूपी जल सखी योजना के अंतर्गत रोजगार करने वाली महिला को प्रशिक्षण का लाभ भी प्रदान किया जाएगा तांकि उन्हे काम में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाली दसवीं एवं बाहरवीं पास पात्र महिला इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन कर सकती है। इसकी जानकारी आगे आर्टिकल में बताई गई है, अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें। [यह भी पढ़ें- UP Bhulekh: यूपी भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल@upbhulekh.gov.in]

UP Jal Sakhi Yojana 2024

अपने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा यूपी जल सखी योजना 2024 का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतेक लाभार्थी महिला को रोजगार का लाभ दिया जाएगा। इस रोजगार के तहत उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बिल का विवरण एवं वसूली का कार्य करना होगा, जिसके लिए उन्हें विशेष तौर पर प्रशिक्षण का लाभ भी मुहैया कराया जाएगा। UP Jal Sakhi Yojana 2024 का सफल संचालन ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्राथमिकता इससे जुडी महिला को ही दी जाएगी। इस योजना के जारी हो जाने से इसके पहले चरण में लगभग 20000 महिलाओं को रोजगार का लाभ प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाली गरीब एवं असहाय महिलाऐं यूपी जल सखी योजना से जुड़कर शहरी महिलाओं की तरह आत्मनिर्भर एवं सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित हो सकेंगी। [यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना: ऑनलाइन आवेदन, UP Viklang Pension]

यूपी जल सखी योजना

Overview of UP Jal Sakhi Yojana

योजना का नामयूपी जल सखी योजना
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश राज्य की सरकार द्वारा
वर्ष2024 में
लाभार्थीग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन
उद्देश्यमहिलाओं को रोजगार का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाना
लाभरोजगार
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jalshakti-ddws.gov.in/

यूपी जल सखी योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करके शहरी महिलाओं की तरह आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयोजन से ही UP Jal Sakhi Yojana 2024 की शुरुआत की गई है। जिसमे आवेदन करके प्रतेक लाभार्थी महिला को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, और इससे प्राप्त होने वाले वेतन से वह अपना आर्थिक जीवन यापन आसानी से कर पाएगी। यूपी जल सखी योजना के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हर ग्राम पंचायत में एक जल सखी को तैनात करने का कार्य करेगी जो नल कनेक्शन का बिल एवं उसकी वसूली के लिए कार्यरत की जाएंगी। इसके इलावा इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार का लाभ प्रदान होगा, और उनकी स्थिति भी समाज में बेहतर होगी। [यह भी पढ़ें- |niveshmitra.up.nic.in| यूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण (UP Nivesh Mitra)]

लगभग 20 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ 

UP Jal Sakhi Yojana 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले चरण में लगभग बीस हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी, जिन्हे राज्य के लगभग हर एक ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। वह अपने इलाके के प्रत्येक घरों में पानी के कनेक्शन से जुड़े बिलो की वसूली के लिए कार्य करेगी। इससे नागरिकों को पानी से सम्बंधित बिल के भुगतान के लिए किसी सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही सरकार ने यूपी जल सखी योजना के माध्यम से आने वाले 2024 वर्ष तक प्रत्येक घर को हर घर नल योजना के साथ जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। [यह भी पढ़ें- Bhu Abhilekh | भू अभिलेख उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कैसे करे]

 UP Jal Sakhi Yojana 2024 से सम्बंधित आवश्यक तथ्य 

  • यूपी जल सखी योजना के सफल संचालन से उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं की स्तिथि में काफी सुधार देखने को मिलेगा। 
  • इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा जारी हर घर नल योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है। 
  • सभी पात्र महिलाऐं इस योजना के लाभ लेने के लिए अपना आवेदन ग्राम पंचायत में जाकर कर सकती है। 
  • प्रतेक लाभार्थी महिला को इस योजना द्वारा रोजगार का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमे उसे 6000 तक का वेतन मुहैया कराया जाएगा। 
  • इस धनराशि के साथ वह अपना आर्थिक जीवन आसानी से कर पाएंगी एवं उन्हे अन्य किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 
  • UP Jal Sakhi Yojana के तहत महिला को जल कनेक्शनों के बिल का भुगतान, विवरण एवं वसूली से जुड़ा कार्य करना होगा। 
  • इस रोजगार को करने के लिए एवं बिल सम्बन्धी हर प्रकार की जानकारी एवं प्रशिक्षण महिला को प्रदान किया जाएगा। 
  • ग्राम पंचायत स्तर पर पहले चरण में लगभग 20,000 महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिसके तहत उन्हे हर एक ग्रामीण क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। 
  • स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को यूपी जल सखी योजना के तहत मिलने वाले रोजगार में पहली प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

यूपी जल सखी योजना के तहत पात्रता मानदंड

उत्तर प्रदेश राज्य की महिलांए जो UP Jal Sakhi Yojana के साथ जुड़ कर अपना आर्थिक जीवन यापन आसान करना चाहती है, उन्हें आवेदन करते समय निम्न बताई पात्रता मानदंड का पालन करना होगा जो इस प्रकार है: –

  • उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाली केवल महिलाएं ही इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकती है, अन्य राज्य से कोई महिला आवेदक पात्र नहीं होंगी।
  • आवेदिका का 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पास होना आवश्यक है तभी वह इस योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त कर पाएगी। 

जल सखी भर्ती 2024 आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं/12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  •  बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UP Jal Sakhi Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राज्य की महिलाऐं जो इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहती है, उन्हें नीचे बताई सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा जो इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता महिला को अपने ग्राम पंचायत के महिला स्वयं सहायता समूह के पास अथवा विकास खंड कार्यालय में जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको वहां से जल सखी योजना से सम्बंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और अब इसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
  • अब आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संग्लन कर देना है और वही जमा कर देना है। 
  • अंत इस प्रकार से आपका यूपी जल सखी योजना के तहत आवेदन सफलतापूर्ण तरीके से पूरा हो जाएगा। 

नोट UP Jal Sakhi Yojana 2024 के तहत आवेदन करने के लिए किसी प्रकार की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, इसीलिए जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना से सम्बंधित कोई अपडेट आया या आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई तो सभी श्रोताओं को इस आर्टिकल के द्वारा सूचित कर दिया जाएगा। इसीलिए सबसे सादर निवेदन है कि वह अपडेट के लिए इस आर्टिकल के साथ बने रहे। [यह भी पढ़ें- श्रमिक पंजीकरण क्या है | मजदूर पंजीकरण के लाभ और बनाये UP Labour Card Online]

FAQ’s

जल सखी योजना के तहत वेतन क्या है?

बिजली सखी योजना मुख्य रूप से Jal Sakhi Scheme का ही एक प्रारूप है, इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को लगभग 6000 हजार रुपए वेतन स्वरूप दिए जाएंगे। 

जल सखी योजना का फार्म कहां मिलेगा?

जल सखी योजना का फार्म बीसी सखी महिला स्वयं सहायता समूह एवं  ग्राम प्रधान के पास से मिलेगा, जिसमे पूछी जानकारी को भर कर वह अपना आवेदन कर सकती है। 

UP Jal Sakhi Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए कहाँ जाएं ?

UP Jal Sakhi Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को ग्रामीण महिला स्वयं सहायता ग्रुप से संपर्क करना होगा। 

यूपी जल सखी में कितनी भर्तियां निकली है?

इस योजना के तहत योगी सरकार द्वारा लगभग 20000 भर्ती निकाली गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा |

जल जीवन मिशन की शुरुआत किसने और कब तथा इसकी शैक्षणिक योग्यताएं क्या है?

जल जीवन मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में की थी। 10वीं तथा 12वीं कक्षा में पास महिलाऐं ही इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकती है। 

Leave a Comment