अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 नाम देखे | Check Name in Abua Awas Yojana List

Abua Awas Yojana List Jharkhand PDF Download | झारखण्ड अबुआ आवास योजना लिस्ट ऑनलाइन नाम देखे – ऐसे नागरिक जिनके द्वारा झारखंड सरकार द्वारा आरंभ अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन किया गया है, उन सभी नागरिको के द्वारा अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में आसानी से अपने नाम की जांच की जा सकती है। जिन नागरिको का नाम इस सूची में होगा, केवल उन्ही नागरिको को सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य के करीब 8 लाख गरीब परिवारों को प्रदान किया जाएगा, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Abua Awas Yojana List से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।[यह भी पढ़े – मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना: ऑनलाइन पंजीकरण

Abua Awas Yojana List Jharkhand 2024

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को आर्थिक लाभ प्रदान करने हेतु अबुआ आवास योजना को आरंभ किया गया है, राज्य के करीब 8 लाख गरीब परिवार के नागरिको को सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। हाल ही में सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 को जारी किया गया है, जिन नागरिको के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया गया है वह सभी नागरिक इस लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते है। इस सूची में जिन नागरिको के नाम शामिल होंगे, राज्य सरकार द्वारा केवल उन्ही नागरिको को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन नागरिको के द्वारा इस योजना के तहत 2023-24 के लिए आवेदन किया गया है, उन नागरिको में से करीब 2 लाख नागरिको को सरकार द्वारा पक्का घर बनाने हेतु राशि प्रदान की जाएगी। तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु जो नागरिक पात्र है, उन नागरिको की Abua Awas Yojana List Jharkhand राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।[यह भी पढ़े – (पंजीकरण) झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना: डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

Abua Awas Yojana List

सीएम चंपाई सोरेन 9 फरवरी को अबुआ आवास की पहली किस्त जारी करेंगे 

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोल्हान में 9 फरवरी को 25,000 गरीब लाभार्थियों को अबुआ आवास योजना की प्रारंभिक किस्त वितरित करने के लिए तैयार हैं। पहला भुगतान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। बिस्टुपुर गोपाल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी जिला प्रशासन की देखरेख में पहले से ही चल रही है, अबुआ आवास योजनामें लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए पांच किस्तों में 2 लाख रुपये प्रदान करना शामिल है, जिसमें 30,000 रुपये (कुल का 15%) की प्रारंभिक किस्त 9 फरवरी को जारी की जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग 7,500 लाभार्थी इससे लाभान्वित होंगे, यह योजना, जो उन्हें प्रदान की गई सहायता के साथ अपनी आवास निर्माण परियोजनाओं को शुरू करने में सक्षम बनाती है। [यह भी पढ़े – झारखंड 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज]

झारखंड राज्य के 20 लाख लोगों को अबुआ आवास का लाभ मिलेगा 

खूंटी जिले के तोरपा में एनएचपीसी ग्राउंड में एक समारोह के दौरान, झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने Abua Awas Yojana के प्रारंभिक चरण में खूंटी और सिमडेगा के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 20 लाख अबुआ घर बनाने का है, प्रारंभ में, राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से लगभग 8 लाख घर बनाने की योजना बनाई। हालाँकि, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान, लगभग 30 लाख आवास आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 लाख योग्य आवेदकों की गहन सत्यापन के बाद पहचान की गई। [Read More]

Overview of Abua Awas Yojana List Jharkhand

आर्टिकल का नामअबुआ आवास योजना लिस्ट झारखण्ड
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के गरीब नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यराज्य के गरीब नागरिको को पक्के आवास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना 
लाभराज्य के गरीब नागरिको को पक्के आवास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी 
श्रेणीझारखंड सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx 

अबुआ आवास योजना लिस्ट झारखण्ड 2024 का उद्देश्य 

अबुआ आवास योजना लिस्ट का मुख्य उद्देश्य जिन नागरिको का नाम इस लिस्ट में है उन सभी नागरिको को पक्का मकान बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। वह सभी नागरिक जिनके द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया गया है, वह सभी नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से Abua Awas Yojana List Jharkhand 2024 में अपने नाम की जांच आसानी से कर सकते है।[यह भी पढ़े – मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना: ऑनलाइन आवेदन कर पाए 3500 का मुआवजा]

Abua Awas Yojana List की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • ऐसे नागरिक जिनके पास रहने के लिए खुद का मकान नहीं है, वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। 
  • इसके अतिरिक्त ऐसे नागरिक जिनको अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है, केवल वही नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। 
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए। 
  • जिन नागरिको के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया जाएगा, उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदक के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।  

आवश्यक दस्तावेज 

  • जॉब कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयकर दाता नहीं होने का प्रमाण पत्र आदि 

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?

वह सभी नागरिक जो अबुआ आवास योजना लिस्ट झारखण्ड में अपने नाम की जांच करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस सूची में अपने नाम की जांच की जा सकती है:- 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
Abua Awas Yojana List Jharkhand
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Awaassoft के विकल्प पर क्लिक कर करके रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपको बेनेफिशियरी डिटेल्स फॉर वेरिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा, यहां आपको कुछ जानकारी का चुनाव करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने अबुआ आवास योजना लिस्ट आ जाएगी, अब आप आसानी से इस सूची में से अपने नाम की जाँच कर सकते है।  

झारखंड अबुआ आवास योजना के लाभार्थी कौन होंगे?

  • कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार
  • आवास कार्यक्रम और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित गरीब परिवार
  • विशेषकर जनजातीय समूहों में रक्षाहीन परिवार
  • कानूनी रूप से बंधुआ मजदूरों के परिवार
  • इन परिवारों को संघीय या राज्य सरकारों द्वारा प्रशासित आवास कार्यक्रम से लाभ नहीं मिला है।

Abua Awas Yojana List 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • अबुआ आवास योजना का लक्ष्य राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों के लिए बुनियादी घरों को मजबूत घरों से बदलना है।
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से पात्र परिवारों को तीन कमरों का स्थायी घर मिलेगा।
  • झारखंड सरकार इस पहल के तहत घर निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना को लागू करने के लिए सरकार द्वारा 15,000 करोड़ रुपये का पर्याप्त बजट आवंटित किया गया है।
  • इस योजना के शुरुआती चरण में वित्तीय वर्ष 2024 में 2 लाख परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान मिलेगा।
  • यह योजना समावेशी है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और वर्गों के लोगों को लाभ प्रदान करती है।

Leave a Comment