बिहार लोक शिकायत ऑनलाइन कैसे करें? | Bihar Lok Shikayat Nivaran Application

बिहार लोक शिकायत निवारण 2024 ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे |  Bihar Lok Shikayat Nivaran Portal Check Application Status – राज्य के नागरिको को शिकायतों का निवारण करने हेतु बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक शिकायत नामक पोर्टल को आरंभ किया गया है। राज्य के सभी नागरिक अपनी किसी भी शिकायत या समस्या का समाधान प्राप्त करने हेतु इस पोर्टल के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इसके पश्चात उनकी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Lok Shikayat पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इसके लाभ और विश्षेताएं क्या है आदि। [यह भी पढ़े – बिहार एक पंचायत एक बैंक योजना को मिली मंजूरी, सभी ग्राम पंचायतों में होगा एक बैंक खाता

Bihar Lok Shikayat Nivaran

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 26 जून 2016 बिहार के नागरिको को उनकी विभिन्न प्रकार की समस्याओ का समाधान प्रदान करने हेतु बिहार लोक शिकायत को आरंभ किया गया है। सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत को दर्ज करके उसका निवारण आसानी से प्राप्त कर सकते है, इस पोर्टल के तहत राज्य के असहाय तथा निर्धन नागरिको की शिकायतों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के समाधान तथा अन्य कार्यों को इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से किया जा सकेगा, इसके माध्यम से अधिकारियों, शासन, विभागों, शासकीय कार्यालयों एवं नागरिकों के बीच पारदर्शिता  उतपन्न होगी तथा राज्य में अपराध भी कम होंगे। [Read More]

Bihar Lok Shikayat Nivaran Kya Hai

Overview of Bihar Lok Shikayat Nivaran

योजना का नामबिहार लोक शिकायत निवारण
आरम्भ की गईबिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीबिहार राज्य के सामान्य नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यराज्य के जरूरतमंद नागरिको की समस्या का समाधान सही वक्त पर करना  
लाभराज्य के जरूरतमंद नागरिको की समस्या का समाधान सही वक्त पर किया जाएगा 
श्रेणीबिहार सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://lokshikayat.bihar.gov.in/

बिहार लोक शिकायत पोर्टल का उद्देश्य 

बिहार लोक शिकायत निवारण का मुख्य उद्देश्य राज्य के जरूरतमंद नागरिको की समस्या का समाधान सही समय पर करना है। राज्य में इस पोर्टल के आरंभ होने से बिहार राज्य के गरीब नागरिको का कल्याण होगा, और लोकतांत्रिक, शासन व्यवस्था पर राज्य की जनता का विश्वास मज़बूत होगा। Bihar Lok Shikayat Portal के राज्य में आरंभ होने से पूर्व नागरिको को विभिन्न प्रकार के स्थानों पर अपनी शिकायतो को लेकर जाना पड़ता था, लेकिन अब सभी नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते है। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति चाहे तो वह जिला स्तर पर लोक शिकायत निवारण केंद्र पर जाकर अपनी शिकायत को ऑफलाइन भी दर्ज कर सकते है। [यह भी पढ़े – बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ]

कौन–कौन से विषय/विभाग पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं? 

राज्य के सभी आम नागरिक अपनी समस्याओं से जुड़ी कोई भी शिकायत Bihar Lok Shikayat Nivaran पर आसानी से दर्ज कर सकते है, इसके बाद उन्ह जल्द ही उनकी शिकायत का समाधान प्राप्त हो सकेगा। राज्य सरकार द्वारा आरंभ इस पोर्टल के तहत नागरिको के द्वारा निम्नलिखित विषयो पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है:- 

  • संसदीय कार्य विभाग
  • निगरानी विभाग
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • योजना एवं विकास विभाग
  • लोक स्वास्थ्य अधियंत्रण विभाग
  • मध्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
  • पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • भवन निर्माण विभाग
  • मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग
  • वाणिज्य कर विभाग
  • खान एवं भूतत्व विभाग
  • लघु जल संसाधन विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पंचायत राज विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • पथ निर्माण विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • ग्रामीण कार्य विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग
  • विज्ञानं एवं प्रावैधिक विभाग
  • आपदा प्रबंधन विभाग
  • शिक्षा विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • विधि विभाग
  • परिवहन विभाग
  • खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग
  • सूचना एवं जन संपर्क विभाग
  • सूचना एवं प्रवेधिक विभाग
  • नगर विकास एवं आवास विभाग
  • जल संसाधन विभाग
  • निर्वाचन विभाग
  • वित्त विभाग
  • कृषि विभाग
  • गृह विभाग
  • उद्योग विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • गन्ना उद्योग विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आदि 

बिहार लोक शिकायत निवारण हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

वह सभी नागरिक जो Bihar Lok Shikayat के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आसानी से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
Bihar Lok Shikayat Nivaran
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन का प्रारूप के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने शिकायत का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको शिकायत फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है, इसके बाद आपको शिकायत फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है। 
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपनी शिकायत को विस्तार से दर्ज करना होगा, इसके बाद आपको शिकायत के संबंध में दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है। 
  • फिर आपको सभी दस्तावेज सहित शिकायत फॉर्म को अपने जिले के लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जमा कर देना है। 
  • वहां से आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से ऑफलाइन अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं। 

बिहार लोक शिकायत पोर्टल के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया परिवार दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
बिहार लोक शिकायत निवारण
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपको आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त हो जाएगा, इसे आपको वेरिफाई कर लेना है, इसके बाद आपके सामने लोक शिकायत आवेदन फॉर्म  खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है। 
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको आपकी लोक शिकायत संख्या प्राप्त हो जाएगी। जिसे आपको प्रिंट आउट कर लेना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Lok Shikayat Portal के तहत अपनी शिकायत दर्ज करके उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment