e Sathi UP: उत्तर प्रदेश ई साथी आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

UP e Sathi Portal Online ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, eSathi Uttar Pradesh आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन करे – हम जानते है कि हमारे देश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सभी राज्य सरकारें अपने नागरिकों के लिए कई अन्य तरह की योजना और पोर्टल को आरम्भ कर रही है, जिसके द्वारा अधिक काम ऑनलाइन ही किया जा रहा है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के लोगो को सहायता प्रदान करने के लिए e Sathi UP की शुरुआत की है। यूपी ई साथी पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिको को जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी, पेंशन, छात्रवृत्ति और कई अन्य तरह के पत्र की ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए UP e Sathi Portal के माध्यम से राज्य के नागरिक पंजीकरण करके अपने दस्तावेजों के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे, साथ ही इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक है तो आपको हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ना होगा। [यह भी पढ़ें- UP Bhulekh: यूपी भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल@upbhulekh.gov.in]

e Sathi UP क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी नागरिक e Sathi UP पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते है उन सभी नागरिक को पहले उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में अपना पंजीकरण करना होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए UP e Sathi Portal पर स्वयं को पंजीकृत करके आप सभी तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत राज्य के नागरिको को प्रमाण पत्रों से सम्बंधित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करने के की गयी है। राज्य सरकार द्वारा UP Online e Sathi पोर्टल नागरिकों तक सेवाओं को सुगमता से प्रदान करने हेतु एक अहम योगदान देगा। यूपी ई साथी पोर्टल 2024 में राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग और अन्य तरह की सभी सेवाओं की सुविधा दी गई है, यदि आप e Sathi UP के तहत लाभ लेना चाहते है तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा उसके बाद ही UP e Sathi Portal का लाभ दिया जाएगा। [यह भी पढ़ें- यूपी राशन कार्ड लिस्ट: UP Ration Card List | APL/BPL New List, राशन कार्ड सूची]

e Sathi UP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं

Overview of UP e Sathi Portal

योजना का नामयूपी ई साथी पोर्टल
वर्ष2024
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को कई अन्य तरह की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/

यूपी ई साथी पोर्टल 2024 का उद्देश्य

हम जानते है कि e Sathi UP को उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगो को सहायता व लाभ प्रदान करने के उदेश्य से आरम्भ किया है। इस यूपी ई साथी पोर्टल के द्वारा राज्य के सभी लोगो तक सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध की जाएगी। पहले के समय में नागरिको को प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन UP e Sathi Portal की सहायता से हम सभी अपने घर बैठे ही अपने दस्तावेज बनवा सकते है जिसके लिए हमे किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही, यूपी ई साथी पोर्टल की सहायता से नागरिको का समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। [यह भी पढ़ें- (Registration) मानव सम्पदा पोर्टल: ehrms.upsdc.gov.in छुट्टी के लिए आवेदन]

ई साथी यूपी पोर्टल 

राज्य के नागरिको को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने ई-साथी पोर्टल का आरम्भ किया है। इस पोर्टल पर नागरिको के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा का इंतजाम किया गया है। ई साथी पोर्टल पर मौजूद सुविधाओ का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक ले सकता है। इस पोर्टल पर मौजूद सुविधाओं की सूचि इसके लाभ और इसका मुख्य उद्देश्य इन सब चीज़ो की जानकारी इस आर्टिकल में मौजूद है। तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से इस पोर्टल में उपलब्ध सभी सुवधाओ की जानकारी प्राप्त कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

ई-साथी यूपी वेबसाइट 

उत्तर प्रदेश के नागरिको के लिए ई-साथी वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्रों के लिए राज्य के नागरिक ई साथी पोर्टल से आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधिवास प्रमाण पत्र आदि के लिए भी इस पोर्टल से आवेदन कर सकते है। ई-साथी ऑनलाइन पोर्टल का लाभ राज्य का कोई भी नागरिक ले सकता है। इस पोर्टल पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, खतौनी की नक़ल ये सुविधा भी उपलब्ध है। ई साथी वेबसाइट पर राज्य का कोई भी नागरिक लॉगिन करके इस पोर्टल का लाभ ले सकता है। [यह भी पढ़ें- fcs.up.gov.in | यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, UP FCS आधिकारिक वेबसाइट, नई सूची]

आवेदन फीस 

यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते है। तो इसके लिए आपको प्रमाण पत्र की फीस भी ऑनलाइन ही देनी होती है। इसके लिए किस प्रमाण पत्र के लिए कितनी फीस है। यहां ये बताया जा रहा है। 

प्रमाण पत्र शुल्क 
जाति प्रमाण पत्र 10 रुपए  
आय प्रमाण पत्र 10 रुपए 
निवास प्रमाण पत्र 10 रुपए 
जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र 10 रुपए 

UP Online e Sathi Portal के लाभ एवं विशेषताएँ

  • e Sathi UP की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को सहायता और सभी सरकारी सेवाओं को एक जगह डिजिटल माध्यम से प्रदान करवाने के लिए की गई है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक ही UP Online e Sathi का लाभ उठा सकते है।
  • यूपी ई साथी पोर्टल 2024 में उपलब्ध सेवाओं के लिए आवेदन करने के लिए राज्य के लोगो को संबंधित विभाग के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह सभी घर बैठे इस के तहत लाभ उठा सकते है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए UP e Sathi Portal के द्वारा राज्य के नागरिकों को घर बैठे 29 सेवाओं का लाभ दिया जाएगा और यह लाभ केवल राज्य के नागरिको को ही मिलेगा।
  • यूपी ई साथी पोर्टल 2024 के द्वारा जारी हुए प्रमाण पत्रों को सरकार के डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत किया जाएगा।
  • e Sathi UP पोर्टल में राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से संबंधित सेवाएं की सुविधा मिलेगी।
  • यूपी ई साथी पोर्टल राज्य के लोगो को ऑनलाइन मोड में आसानी से सेवाएं प्रदान करता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए यूपी ई साथी पोर्टल के साथ ही साथ मोबाइल एप्लिकेशन को भी आरम्भ किया गया है और इस ऐप के द्वारा भी राज्य के नागरिक घर बैठे सभी सेवाएं ले सकते है।
  • UP e Sathi Portal में पंजीकृत सभी लोग उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकते है।

UP e Sathi Portal पर उपलब्ध सुविधाएँ

उतर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगो के लिए यूपी ई साथी पोर्टल पर बहुत सी सेवाओं को प्रदान किया गया है, जो हमने आपकी सहायता के लिए नीचे दी है :-

विभाग का नाम (Department)उपलब्ध सेवाएँ (Available Services)
1. राजस्व विभागआय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र अधिवास प्रमाण पत्र हैसियत प्रमाण पत्र खतौनी की नकल
2. पंचायती राज विभागकुटुंब रजिस्टर की नक़ल के लिए आवेदन
3. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदिव्यांग प्रमाण पत्र          
4. गृह विभागलाउड स्पीकर/ लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) विस्फोटक- भंडारण लाइसेंस (LE-3) विस्फोटक- परिवहन (Transport) लाइसेंस (LE-4) विस्फोटक- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) आतिशबाजी- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) आतिशबाजी- भंडारण लाइसेंस (LE-2) आतिशबाजी- परिवहन (Transport) लाइसेंस (LE-4) आतिशबाजी- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)   
5. समाज कल्याण विभागशादी और बीमारी अनुदान योजना के लिए आवेदन अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन        
6. महिला कल्याण एवं बाल कल्याण विकास विभागदहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना दम्पति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना  
7. दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभागदिव्यांजन व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान       
8. कृषि विभागमा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना

यूपी ई साथी पोर्टल 2024 की पात्रता

यदि आप UP Online e Sathi के तहत लाभ लेना चाहते है और उसके लिए आप आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दी गई पात्रता का पालन करना होगा :-

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी ई साथी पोर्टल 2024 के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक यूपी के स्थाई निवासी ही होना चाहिए।
  • UP e Sathi Portal पर आवेदक जिस भी सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, उसके पूरे दस्तावेज उनके पास होने चाहिए, उसके बाद ही उनको उस  प्रदान किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा e Sathi UP के तहत अन्य राज्य के आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

UP Online e Sathi आवश्यक दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

e Sathi UP के तहत पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक है और आप ऊपर दी गई सभी पात्रता तो फॉलो है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके पंजीकरण कर सकते है :-

  • सबसे पहले आपको यूपी ई साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
e Sathi UP
नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण
  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। अब आपको इस पेज पर निम्नलिखित जानकारी को दर्ज कर देना है :-
    • लॉगइन आईडी
    • आवेदक का नाम
    • जन्मतिथि
    • लिंग
    • आवासीय पता
    • पिन कोड
    • जिला
    • मोबाइल नंबर
    • मेल आईडी
    • सुरक्षा कोड
  • आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, अब आपको सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। यह ओटीपी आपका पासवर्ड होगा।
  • अब आपको लॉगइन पेज पर जाकर अपना यूजरनेम, ओटीपी तथा सुरक्षा कोड को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको नया पासवर्ड बनाना होगा, और नया पासवर्ड बनाने के बाद आप पोर्टल पर लॉगइन कर सकते है।

यूपी ई साथी पोर्टल 2024 पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको सिटिजन लॉगइन (ई साथी) के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
e Sathi UP
  • आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है और आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगे।

ई-साथी पोर्टल पर सेवाकेंद्र की लिस्ट खोजने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको ई साथी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”सेवाकेंद्र” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।  
सेवाकेंद्र
  • यहां आपको दो विकल्प प्राप्त हो जायेगे, एक ”पिनकोड” दूसरा ”क्षेत्र” आपको इन दोनों में से किसी एक का चुनाव कर लेना है। 
  • अगर आपने पिनकोड का चुनाव किया है तो, अब आपको पिनकोड दर्ज कर देना है। और अगर आपने क्षेत्र का चुनाव किया है तो आपको, डीएसपी का चुनाव, जिले का चुनाव, तहसील का चुनाव, ब्लॉक का चुनाव आदि करना। 
  • इसके बाद आपको ”शो” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप अपने क्षेत्र के सेवाकेंद्र की लिस्ट देख सकते है। 

ई-साथी रिसेट पासवर्ड 

यदि आप ई साथी पोर्टल का पासवर्ड भूल जाते है तो आप इसे रिसेट कर सकते है। पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया ये है। 

  • सबसे पहले आपको ई-साथी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”सिटीजन लॉगिन(ई- साथी)” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
सिटीजन लॉगिन(ई- साथी)
  • इस पेज पर आपको पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन विकल्प के नीचे दिए गए फॉरगेट पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। 
फॉरगेट पासवर्ड
  • अब इस नए पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है, जैसे – यूज़र नेम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर। इसके बाद आपको पासवर्ड रिसेट के विकल्प पर क्लीक कर देना है। 
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आप यूपी ई साथी पोर्टल पर अपना लॉगिन पासवर्ड रिसेट कर पाएंगे।

ई-साथी यूपी मोबाइल एप डाउनलोड प्रक्रिया 

  • ई-साथी यूपी मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्लेस्टोर पर जाना है। 
  • प्लेस्टोर पर जाने के बाद आपको ऊपर सर्च के विकल्प में आपको ई साथी यूपी एप लिख कर सर्च करना है। 
  • अब आपके सामने बहुत सारे ऐप के विकल्प आ जायेगे। आपको इनमे पहले नंबर के एप को खोलना है। 
  • इसमें इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप ई साथी ऑनलाइन पोर्टल एप डाउनलोड कर सकते है।

Contact Us

  • Address- CeG Helpdesk, CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow
  • Phone number- 0522-2304706
  • Email ID- ceghelpdesk@admin

ई-साथी पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक्स 

सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेशयहां क्लिक करे 
मण्डल आयुक्त, जिला अधिकारी सूचीयहां क्लिक करे 
सीएससी 3.0 खोलने की नियमावली,निर्देशयहां क्लिक करे 
ऑनलाइन आरटीआईयहां क्लिक करे 
उत्तर प्रदेश सूचना आयोगयहां क्लिक करे 
उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम की ऑनलाइन सेवाएं यहां क्लिक करे 
ई-डिस्ट्रिक्ट शासनादेश, आदेशयहां क्लिक करे 
तहसील, ग्राम निर्देशिकायहां क्लिक करे 
प्रमाण पत्र प्राप्‍त करनायहां क्लिक करे 
आवेदन प्रपत्र यहां क्लिक करे 
स्वप्रमाणित घोषणा पत्रयहां क्लिक करे 
ई-डिस्ट्रिक्ट एफएक्यू (FAQ)यहां क्लिक करे 
ई-साथी एफएक्यू (FAQ)यहां क्लिक करे 
सेवा केन्द्र फोटो अपलोड मोबाइल एप-गाइडलाइनयहां क्लिक करे 
सेवा केंद्र फोटो अपलोड मोबाइल एपयहां क्लिक करे 
ई-साथी यूपी मोबाइल एप (वर्ज़न 3.1)यहां क्लिक करे 

Leave a Comment