Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana Apply Online, स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ व उद्देश्य – स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा भौतिक और आर्थिक प्रगति के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से चिकित्सा संबंधी सुविधाएं राज्य के सभी नागरिको को बेहतर ढंग से प्राप्त हो सकेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को किस आधार पर सम्मानित किया जाएगा, तथा उनका चुनाव किस प्रकार किया जाएगा आदि। (यह भी पढ़ें- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022: जिलेवार ऋण माफी लाभार्थी सूची, ऑनलाइन कैसे देखें)
Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2022
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लक्ष्य से झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग झारखंड के सहयोग से Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का विकास किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है, उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, इसके माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि में बेहतरी हो सकेगी। राज्य के सभी नागरिको को झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 के माध्यम से मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। (यह भी पढ़ें- Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand Form PDF: मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड फॉर्म)

Overview of Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana
योजना का नाम | स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना |
आरम्भ की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के स्वास्थ्य कर्मी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करना |
लाभ | स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | ——————- |
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु सम्मानित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वह सभी कर्मियों और कर्मी दल जिनके द्वारा झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है, उन्हें सम्मानित करके प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा आरंभ Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बेहतर मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। (यह भी पढ़ें- झारखंड ई-उपार्जन 2022-23: e Uparjan Jharkhand रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व लिस्ट)
स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित करके उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाएगा।
- झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों का आकलन भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा।
- राज्य एवं जिला स्तर पर पारदर्शिता प्रक्रिया एवं वस्तुपरक आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों हेतु निर्धारित की गई चयन प्रक्रिया स्वीकार किया जाएगा।
- झारखंड राज्य के जिलों को इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों का चुनाव करने हेतु तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा।
- राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से होंगे तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहित होकर अपने कार्य को और अच्छे तरीके से निभाएंगे।
स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को ही सम्मानित किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस आधार पर किया जाएगा स्वास्थ्य कर्मियों का चुनाव
झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भौतिक और आर्थिक उपलब्धि के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों का चुनाव किया जाएगा। इसके अंतर्गत निर्धारित चयनित प्रक्रिया को स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड, बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कर्मियों एवं दलों को पारदर्शिता प्रक्रिया और वस्तुपरक आधार पर राज्य एवं जिला स्तर स्वास्थ्य कर्मियों हेतु अपनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धि के आधार पर झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों के निर्देशों और उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर की कोशिशों को देखते हुए उत्कृष्टता का आकलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभागीय अनुमति इस योजना के भली भांति संचालन हेतु अभियान निर्देशकों के द्वारा प्राप्त की जाएगी। (यह भी पढ़ें- झारखण्ड लाइट हाउस परियोजना 2022:ऑनलाइन अप्लाई 1008 आवास, एप्लीकेशन फॉर्म)
राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप
राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप झारखंड सरकार द्वारा झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के माध्यम से गठित किया गया है। अपर अभियान निदेशक, विभागीय उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी, राज्य स्तरीय कमेटी में अभियान निदेशक, एनएचएम अध्यक्ष, NHM उपाध्यक्ष, प्रशासी पदाधिकारी, एनएचएम सदस्य तथा संबंधित कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सदस्य सचिव इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय कमेटी में शामिल होंगे। (यह भी पढ़ें- (पंजीकरण) झारखण्ड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ)
इसके अतिरिक्त उपायुक्त अध्यक्ष जिला स्तरीय कमेटी में मौजूद होंगे, इसके साथ ही इसमें उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होगे। इसके अंतर्गत सिविल सर्जन, एसीएमओ, प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी जिला कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है। (यह भी पढ़ें- HRMS Jharkhand: hrms.jharkhand.gov.in Registration, Login & Employee Salary Slip)
राज्य एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मी व दलों के चुनाव को लेकर Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के अंतर्गत समिति का गठन किया जाएगा। कर्मी व दलों के चयन हेतु इस कमेटी के द्वारा जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजन करके अपनी अनुशंसा एनएचएम का अभियान निदेशक को दिया जाएगा, इसके पश्चात कर्मचारियों का चुनाव होगा, तथा उन्हें इस योजना के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। (यह भी पढ़ें- झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2022: Shramik Rojgar Card, ऑनलाइन आवेदन)
जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को बांटा जाएगा
झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु राज्य के जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रथम श्रेणी में 11 प्रखंडों से अधिक वाले जिलों को जोड़ा गया है, दूसरी श्रेणी में 8 से 11 प्रखंडों वाले जनपदों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तीसरी श्रेणी में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है जो 8 से कम प्रखंडों के जिले हैं। इन सभी श्रेणियों में विभाजित किए गए जिलों में से स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना माध्यम से उत्कृष्ट कर्मियों एवं दलों को पारदर्शी प्रक्रिया एवं वस्तु के आधार पर चुनाव किया जाएगा। झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का आरंभ राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित करने के लिए किया गया है। (यह भी पढ़ें- झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | पंजीकरण फॉर्म, SC/ST/OBC Certificate)
झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत आवेदन कैसे करे
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिलों को तीन श्रेणियों विभाजित करके स्वास्थ्य कर्मियों का चुनाव किया जाता है, इसके बाद उनको प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा अभी केवल झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 को आरंभ करने की घोषणा की गई है, इसीलिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से सम्बंधित जानकारी को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा जैसे ही इस योजना के तहत आवेदन करने से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाता है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के मध्यान सूचित कर देंगे। (यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) झारखण्ड साइबर क्राइम प्रिवेंशन योजना 2022: Check Eligibility & Benefits)