(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024: ऑनलाइन फॉर्म, एप्लीकेशन स्टेटस

Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana Form PDF, एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस, उद्देश्य व लाभ – भारत सरकार द्वारा देश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया गया है। इसी बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी हाल ही में MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2024 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा, जिनके पास रोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) MP Rojgar Portal mprojgar.gov.in रोजगार पंजीयन]

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब वर्ग के नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को उनके स्वयं के रोजगार स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थी नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार स्थापित करने के लिए कम लागत के उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेरोजगार गरीब नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु इच्छुक नागरिकों के पास बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य होगा। [यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजन: MP Free Laptop Yojana, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म]

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना

PM Modi Scheme

Overview of Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana

योजना का नामएमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना
आरम्भ की गयीमध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थी राज्य के गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर नागरिक 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन मोड
उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता 
लाभ 50000 रुपये तक की वित्तीय सहायता एवं कम लागत के उपकरण 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटmsme.mponline.gov.in

MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2024 का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं बेरोजगार बीपीएल वर्ग के नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर नागरिकों को उनके स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी नागरिकों को 50,000 रुपये की धनराशि वित्तीय सहायता के तौर पर मुहैया की जाती है। इसके साथ ही इस योजना के मध्यम से लाभार्थियों को उनके उद्योग से सम्बंधित कम लागत के उपकरण भी प्रदान किये जाते है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक अपने स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है, जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। [यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना: MP Jansunwai Complaint Registration Online]

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लाभार्थी

  • ‌केश शिल्पी
  • स्ट्रीट वेंडर
  • हाथ ठेला चालक
  • साइकिल रिक्शा चालक
  • कुम्हार

Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024 की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब एवं आर्थिक रुप से अक्षम नागरिकों को लाभवंतित किया जायेगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब बीपीएल वर्ग के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के अवसर उपलब्ध किये जायेंगे। 
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत पात्र नागरिकों को उनके खुद के रोजगार स्थापित करने हेतु  50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
  •  इसके साथ ही राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थियों को उनके व्यवसाय से सम्बंधित कम लागत के उपकरण भी उपलब्ध किये जायेंगे। 
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के केश शिल्पी, स्ट्रीट वेंडर, हाथ ठेला चालक, साइकिल रिक्शा चालक, कुम्हार आदि व्यवसाय से सम्बंधित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा। 
  • मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024 से मिलने वाले लाभों को मध्य प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, श्रमिक आदि से सम्बंधित नागरिक ही प्राप्त कर सकते है। 
  • इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 15% एवं बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 50% अनुदान प्रदान किया जायेगा। 
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2024 के माध्यम से राज्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे नागरिक अपने आय के स्रोत में वृद्धि कर सकते है। 
  • राज्य सरकार की इस योजना की सहायता से प्रदेश के नागरिक आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनेंगे। 
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य की बेरोजगारी दर में भारी गिरावट भी देखने को मिलेगी।  
  • राज्य के नागरिक एमपी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिससे उनके पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी। 
  • इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने के इच्छुक नागरिकों को किसी विभाग अथवा दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, वें घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना 2024 हेतु पात्रता मापदंड 

किसी भी सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ताओं को उस योजना से सम्बंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना होता है। इसी प्रकार Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana के लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिकों को इस योजना से जुड़ी निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-

  • इस योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक होगा 
  • आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए 
  • आवेदक किसी अन्य स्वरोजगार योजना से मिलने वाले लाभों को प्राप्त न कर रहा हो 
  • यदि आवेदनकर्ता किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या फिर वित्तीय संस्था, सहकारी संस्था का डिफॉल्टर पाया जाता है तो इस परिस्थिति में उसे इस योजना के लिए अपात्र माना जायेगा

MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो MP Mukhyamantri Arthik Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा: –

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने विभागों की एक सूची प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 
आवेदन करें
  • इसके बाद आपको इस सूची में से अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विभाग के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक पॉपअप बॉक्स खुल कर आ जायेगा। 
  • अब आपको इस पॉपअप बॉक्स में दिए गए “ओके” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको साइन अप नाउ के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
आवेदन करे
  • इस पेज आपको विभागों की सूचि खुल जाएगी। अब आपको विभाग का चुनाव करना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  •  अब आपको लॉगिन के सेक्शन में से योजना का चुनाव करना है।  इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है। इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको विभागों की सूचि मिलेगी। आपको विभाग का चुनाव करना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। 
  • अब आपको ”ट्रेक एप्लीकेशन” के सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको ”गो” के विकल्प पर क्लीक कर देना है। इस प्रकार आप एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते है।  

आई एफ एस कोड प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर ”आवेदन करे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। 
  • इस पेज पर आपको विभागों की सूचि मिलेगी। इसमें आपको विभाग का चुनाव करना है। अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। 
  • अब आपको आईएफएस कोड के सेक्शन में आईएफएस कोड दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप आईएफएस कोड प्राप्त कर पाएंगे। 

संपर्क करे 

तो प्रिय पाठकों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी प्रदान की है। अगर आप अभी भी इस योजना के बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है:- 

  • Helpline Number– 07556720200/07556720203

Leave a Comment