Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand एप्लीकेशन फॉर्म, झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ, लाभार्थी सूची देखे – देश के किसानो की आय में वृद्धि करने हेतु केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। इन सभी योजनाओ का लाभ किसानो को प्राप्त होता है, इसके अलावा सरकार द्वारा देश के सभी किसानो को खेती के साथ साथ पशुपालन करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 को भी आरंभ किया गया है, इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दुधारू पशु खरीदने हेतु राज्य के सभी किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी किसानो द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करके दुधारू पशुओं की खरीद हेतु सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है। इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। (यह भी पढ़ें- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023: जिलेवार ऋण माफी लाभार्थी सूची, ऑनलाइन कैसे देखें)
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023
राज्य के सभी किसानो की आय में वृद्धि करने के लक्ष्य से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानो को पशुपालन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों, विधवा महिलाओं, विकलांग आदि को प्रदान किया जाएगा, इसके अंतर्गत सब्सिडी किसान वर्ग के अनुसार निर्धारित की जाएगी। (यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन कर पाए 3500 का मुआवजा)
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से 50% से लेकर 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 को भली भांति संचालन करने हेतु करीब 660 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को भी शामिल किया गया है। राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तथा पात्र है तो वह इसके तहत आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। (यह भी पढ़ें- झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना की होगी शुरुआत, लाभ, पात्रता जाने)

Overview of Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना |
आरम्भ की गई | झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
उद्देश्य | किसानों की आय में वृद्धि करना |
लाभ | किसानों की आय में वृद्धि की जाएगी |
श्रेणी | झारखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mpvyjharkhand.in/ |
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 का उद्देश्य
झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र किसानो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी, इससे राज्य के नागरिक पशुपालन करने हेतु प्रोत्साहित होंगे। राज्य के सभी किसानो को गौ पालन, बकरी पालन, सुकर पालन, कुकुट पालन एवं बत्तख पालन आदि के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सभी पशुपालको अपने जीवनयापन का साधन प्राप्त होगा इसके साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि होगी। अक्सर देखा जाता है कि बहुत से ऐसे किसान और पशुपालक होते है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने हेतु असमर्थ होते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana का आरंभ किया गया है, इसके माध्यम से सभी योग्य किसानो को पशु खरीदने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाती है। (यह भी पढ़ें- झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | पंजीकरण फॉर्म, SC/ST/OBC Certificate)
90 प्रतिशत सब्सिडी दुधारू पशु खरीदने पर प्रदान की जाएगी
झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 के माध्यम से किसानो को दुधारू पशु खरीदने पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिला किसानो को सरकार द्वारा प्राथमिकता प्रदान की गई है, विशेष रूप से राज्य के निराश्रित, विकलांग, विधवा महिलाओं एवं निसंतान दंपत्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से पशु खरीदने हेतु किसानो को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के तहत पहले सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती थी, इस सब्सिडी को अब बढ़ा दिया गया है, जिससे इस योजना के सभी हितग्राहियो द्वारा अपनी आय में वृद्धि की जा सके। (यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट: आवेदन की स्थिति, MMKAY Beneficiary List)
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चैफ कटर वितरण अनुदान
झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सभी हितग्राहियो के अतिरिक्त अन्य किसानों को Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के माध्यम से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार द्वारा चैफ कटर वितरण एवं प्रगतिशील डेयरी कृषको की सहायता हेतु संचालित हस्तचालित चैफ कटर का वितरण योजना के तहत सभी हितग्राहियो को 50 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाता था। इसके अंतर्गत संशोधन करके अब राज्य सरकार द्वारा अनुदान राशि को बढ़ाकर 90 प्रतिशत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दुग्ध उत्पादक समिति हेतु कर दिया गया है। झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अतिरिक्त अन्य जातियों के लिए अनुदान राशि को 75 प्रतिशत तक कर दिया गया है। (यह भी पढ़ें- Aahar Jharkhand Ration Card – aahar.jharkhand.gov.in Online)
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के लाभ
- झारखंड सरकार द्वारा आरंभ Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी किसानो द्वारा अपनी आय में वृद्धि की जा सकती है।
- सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से आजीविका का साधन भी प्राप्त होगा, क्योकि झारखंड सरकार द्वारा अच्छी गुणवत्ता के पशु खरीदने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- करीब 75 प्रतिशत की अनुदान राशि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अतिरिक्त अन्य जातियों हेतु इस योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई है।
- राज्य सरकार द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य हेतु एंबुलेंस की सुविधा और उच्च गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक, अन्य परीक्षण प्रयोगशाला, मोबाइल पशु चिकित्सा के क्लीनिक की स्थापना करने का भी फैसला किया गया है।
- पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्था, कांके में पशुओं को विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाने हेतु 28.69 करोड़ रुपए की लागत से राज्य सरकार द्वारा टीका औषधि उत्पादन तथा प्रयोगशालाओ का भी विकास किया जा रहा है।
- झारखंड सरकार द्वारा विकसित की जाने वाली इन प्रयोगशालाओ में लगभग 1 करोड़ औषधि टीकों का निर्माण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ऐसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा गांव में रहते है, उन सभी नागरिको को सहायता प्रदान कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।
झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 की विशेषताएं
- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड द्वारा अपने राज्य के किसानो की आय में वृद्धि करने हेतु Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana का आरंभ किया गया है।
- पशुपालन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के भली भांति संचालन हेतु करीब 660 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
- जरूरतमंद महिलाओं एवं निराश्रित को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिको के अतिरिक्त अन्य जातियों के किसानो को इस योजना के माध्यम से 75 प्रतिशत तक के अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता महिला किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को प्रदान की जाएगी।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन और सुकर पालन आदि करने हेतु सभी हितग्राहियो को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- सभी कृषक और पशुपालक हितग्राहियो को लाभ की राशि उनके बैंक खातों में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2023 की पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक सभी नागरिको को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- राज्य के केवल पशुपालक या किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
- आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज एवं पशुपालन के लिए जगह, पानी आदि की व्यवस्था होनी आवश्यक है।
- ऐसे किसान नागरिक जिनके द्वारा इस योजना की पात्रता एवं शर्तों को पूर्ण किया जाएगा केवल वही इसके तहत पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- विकलांग प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- विधवा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण आदि।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
इच्छुक आवेदक दिए गए आसान से चरणों के द्वारा ऑनलाइन मोड में झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने पास के पशुपालन विभाग कार्यालय जाना है, इसके बाद आपको वहां के अधिकारी से संम्पर्क करना है।
- फिर अधिकारी द्वारा आपको Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Jharkhand 2023 का आवेदन फॉर्म प्रदान किया जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म पशुपालन विभाग कार्यालय में जमा कर देना है, इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।