उम्मीद करियर पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2024: umeedcareerportal.com लॉगिन, पात्रता व लाभ

Umeed Career Portal Haryana Registration & Login umeedcareerportal.com | उम्मीद करियर पोर्टल स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Umeed Career Portal Application Form – किसी भी देश की उन्नति में शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए सरकार वक्त-वक्त पर भिन्न-भिन्न योजनाओं का शुभारंभ करती रहती है। इसी दिशा में हरियाणा सरकार ने भी उम्मीद करियर पोर्टल की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के बच्चों की शिक्षा की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए इस पोर्टल का आरम्भ किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य Umeed Career Portal के माध्यम से शिक्षा स्तर को एक नए आयाम पर ले जाना है। इस पोर्टल के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा सम्बंन्धित अच्छी सुविधाएं प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया है। [यह भी पढ़ें- नेशनल एजुकेशन पॉलिसी: New Education Policy PDF, नई शिक्षा नीति]

Umeed Career Portal Haryana 2024

प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए गाइडेंस और काउंसलिंग की सुविधा देने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा उम्मीद करियर पोर्टल लांच किया गया है। राज्य सरकार 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को इस पोर्टल की सहायता से शिक्षा क्षेत्र में गाइडेंस प्रदान करेगी। Umeed Career Portal Haryana की स्थापना मेधावी प्रोफेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। इस पोर्टल से मिलने वाले लाभों को केवल हरियाणा के सरकारी विद्यालय के छात्रों को ही प्रदान किया जायेगा। हरियाणा सरकार ने डारेक्ट्रट ऑफ स्कूल एजुकेशन के तहत प्रदेश के विभिन जिलों में उम्मीद करियर पोर्टल के कॉउन्सिलिंग सेंटर भी खोले है, जिसकी सहायता से छात्रों को करियर संबंधित गाइडेंस दी जाएगी।[यह भी पढ़ें- एलआईसी आधार शिला योजना: (LIC Aadhaar Shila Plan) विशेषताएं और इंट्रेस्ट रेट]

Umeed Career Portal

Overview of Haryana Umeed Career Portal

पोर्टल का नामउम्मीद करियर पोर्टल
आरम्भ की गईहरियाणा सरकार द्वारा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सरकारी स्कूलों के 10वीं तथा 12वीं  के विद्यार्थीगण
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यछात्रों को कॉउंसलिंग और करियर गाइडेंस प्रदान करना
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://umeedcareerportal.com/

उम्मीद करियर पोर्टल का उद्देश्य

उम्मीद करियर पोर्टल का शुभारम्भ हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के शिक्षा स्तर को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेश सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं तथा 12वीं के छात्रों पर ध्यान केंद्रित कर किया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी आगे की शिक्षा के लिए मार्गदर्शित करना है। राज्य सरकार पोर्टल की मदद से छात्रों की कॉउंसलिंग करा कर उन्हें करियर सम्बंधित गाइडेंस प्रदान करती है। कई बार छात्रों को सही जानकारियाँ तथा मार्गदर्शन नहीं प्राप्त हो पाते हैं, जिसकी वजह से छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार कोर्स नहीं मिल पाते। गलत कोर्स की पढाई करने के कारण छात्रगण अपनी क्षमता के अनुरूप रोजगार भी नहीं प्राप्त कर पाते है। [यह भी पढ़ें- सर्विस प्लस पोर्टल रजिस्ट्रेशन, लॉगइन | State Wise Certificate Apply][Read More]

हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल के लाभ तथा विषेशताएँ

राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा स्तर में वृद्धि करने हेतु अनेक कदम उठाये है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आरंभ भी किया है। सरकार ने Umeed Career Portal Haryana 2024 की शुरुआत भी इसी दिशा में की है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की सहायता करने के उद्देश्य से हर संभव प्रयाशकर रही है। पोर्टल से मिलने वाले लाभ और विषेशताएँ निम्न प्रकार से है-

  • हरियाणा सरकार ने उम्मीद करियर पोर्टल का आरम्भ 10वीं तथा 12वीं के छात्रों की सहायता के उद्देश्य से किया है।
  • पोर्टल की सहायता से सरकार छात्रों को शिक्षा सम्बंधित जानकारियों का सही ज्ञान करने हेतु उन्हें कॉउंसलिंग तथा गाइडेंस प्रदान करने की सुविधा दे रही है।
  • राज्य सरकार ने अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के उद्देश्य से, प्रदेश के विभिन्न जिलों में कॉउंसलिंग केंद्र खोले है।
  • Umeed Career Portal 2024 को मेधावी प्रोफेशनल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आरम्भ किया गया है।
  • पोर्टल का लाभ केवल हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को ही प्रदान किया जायेग।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को आगे की शिक्षा से सम्बंधित सही मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा, जिससे छात्रगण अपनी रूचि अनुसार उपयुक्त कोर्स का चयन कर सकेंगे।
  • सही कोर्स का चयन करने से छात्रों को अपनी रूचि एवं काबिलियत के अनुरूप रोजगार भी प्राप्त कर सकेगें, जिसकी सहायता से वे आर्थिक तौर पर सक्षम बन सकेंगे।
  • पोर्टल के अंतर्गत 10वीं तथा 12वीं के छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। पहले चरण में छात्रों को एवं दूसरे चरण में छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

छात्र तथा शिक्षकों की ट्रेनिंग की लिंक

सेशनअटेंडीसपार्टिसिपेशन की लिंक
टीचर ट्रेनिंग सेशन ऑन यूसेज ऑफ उम्मीद करियर पोर्टलउम्मीद सेंटर्स, काउंसलर्स, पीजीटीhttp://bit.ly/umeedcareerportaltraining
स्टूडेंट इंगेजमेंट सेशन ऑन उम्मीद करियर पोर्टलकक्षा 10वीं तथा 12वीं के छात्रhttp://bit.ly/umeedcareerportalwebinar  

छात्र तथा शिक्षकों की आईडी तथा पासवर्ड

Login By IDPassword
स्कूल/ टीचरस्कूल आईडी followed by t1 eg. 1234t1123456
छात्रछात्र का एसआरएन नंबर123456

Haryana Umeed Career Portal की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

किसी भी सरकारी योजनाओं तथा पोर्टल से जुड़े लाभ लेने हेतु आवेदक को कुछ दिशा-निर्देश का पालन करने के साथ-साथ आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है। आज हम आपको उम्मीद करियर पोर्टल से सम्बंधित पात्रता मानदंड और दस्तावेजों के बारे में बता रहे हैं-

  • केवल हरियाणा का स्थायी निवासी छात्र ही उम्मीद करियर पोर्टल पर आवेदन कर सकता है।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत केवल 10वीं तथा 12वीं के छात्र ही आवेदन कर सकते है।
  • आवेदकर्ता हरियाणा प्रदेश के सरकारी विद्यालय में ही शिक्षा ग्रहण कर रहा हो, ऐसा आवश्यक है।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड भी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी के पास उनके शिक्षा संसथान द्वारा प्राप्त आईडी कार्ड भी होना आवश्यक है।
  • आवेदक के परिवार का राशन कार्ड जिसमें आवेदक का भी नाम हो।
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीद करियर पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

आज हम इस लेख में आपको उम्मीद करियर पोर्टल में आवेदन करने की कार्य-विधि की जानकारी देंगे। इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले आपको Umeed Career Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
Umeed Career Portal
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेनू में लॉगिन के विकल्प का चयन करना होगा। लॉगिन करने के बाद यदि आवेदकर शिक्षक है तो उसे अपनी स्कूल आईडी दर्ज करनी पड़ेगी और अगर आवेदक छात्र है तो उसे अपनी एसआरएन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आवेदक को दिए गए कॉलम में अपना पासवर्ड भरना होगा। आपके पासवर्ड भरने के बाद लॉगिन के विकल्प का चयन करते ही उम्मीद करियर पोर्टल में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Note- उम्मीद करियर पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आप करियर, कॉलेजेस, परीक्षाएं, वोकेशनल कोर्स, स्कॉलरशिप आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आवेदक छात्र के पास एस आर एन संख्या नहीं है तो वो इसे अपने शिक्षक या शिक्षण संसथान से प्राप्त कर सकता है।

हेल्पलाइन नंबर एवं संपर्क विवरण

  • हरियाणा राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Umeed Career Portal के अंतर्गत विभाग द्वारा उज्ज्वल भव्य हेल्पलाइन नामक एक राज्य हेल्पलाइन नंबर 7303910911 जारी की गयी है, जिस पर लाभार्थी छात्र करियर काउंसलिंग प्राप्त कर सकते है। 
  • राज्य सरकार की इस पोर्टल से सम्बंधित उपयोग के बारे में लाभार्थी छात्रगण को जागरूक करने हेतु 19 नवंबर को यूट्यूब के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया। 
  • इस पोर्टल से सम्बंधित आशान्वित परामर्श केंद्र राज्य के जिला स्तर पर भी उपलब्ध है।
  • राज्य सरकार ने छात्रों एवं शिक्षकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 6283848592 भी जारी किया है, जिसकी सहायता से वें अपनी समयों के सम्बन्ध में जिला परामर्श केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment