UP Police Salary Slip 2024: Monthly Salary Slip Download @uppolice.gov.in

UP Police Salary Slip 2024 Download Karmchari Monthly Payslip, Login & Nominal Roll @ uppolice.gov.in – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अच्छे और पारदर्शी शासन को लागू करने हेतु डिजिटलीकरण के साथ UP Police Salary Slip को आरंभ किया गया है। इसके माध्यम से राज्य के सभी यूपी पुलिस के कर्मचारियों को उनसे सम्बंधित भुगतान प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने हेतु एक ऑनलाइन मंच का आरंभ किया गया है। इस योजना का आरंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से राज्य के पुलिस कर्मियों को सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी पुलिस सैलरी स्लिप से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है तथा इसके लाभ और विशेषताएं क्या है आदि। [यह भी पढ़ें- (शिकायत) उत्तर प्रदेश जनसुनवाई: UP Jansunwai Portal, jansunwai.up.nic.in]

UP Police Salary Slip 2024

भारत देश में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग सबसे बड़ा है, जिसकी स्थापना 1863 में हुई थी, यूपी पुलिस विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी में नियमित प्रगति के साथ अपनी प्रक्रियाओं और प्रणालियों को डिजिटल किया जा रहा है। राज्य के किसी भी पुलिस अधिकारी के द्वारा यूपी पुलिस विभाग पोर्टल के माध्यम से UP Police Salary Slip तथा मासिक वेतन, वेतन पर्ची, भत्ता विवरण, ऋण और भुगतान संबंधी विवरण आदि प्राप्त किया जा सकता है। राज्य के सभी अधिकारियो के डेटा को इस पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित रूप से संभाला जाता है। राज्य के जो भी पुलिस कर्मचारी यूपी पुलिस सैलरी स्लिप प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इसके अंतर्गत एक खाता और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन करना होगा। [यह भी पढ़ें- eMandi UP: ई मंडी उत्तर प्रदेश, emandi.up.gov.in Portal लॉगिन, लाइसेंस अप्लाई]

UP Police Salary Slip 2023

PM Modi Yojana

Overview of the UP Police Salary Slip

योजना का नामयूपी पुलिस सैलरी स्लिप
आरम्भ की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी पुलिस कर्मचारी 
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यउपयोगकर्ताओं को कर्मचारी वेतन प्रणाली की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करना 
लाभउपयोगकर्ताओं को कर्मचारी वेतन प्रणाली की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा 
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppolice.gov.in

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप 2024 का उद्देश्य  

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप का मुख्य उद्देश्य राज्य के उपयोगकर्ताओं को कर्मचारी वेतन प्रणाली की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से बहुत ही सुविधाजनक रूप से अपने भुगतान से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है।  [यह भी पढ़ें- ehrms upsdc.gov.in Registration, Login, eHRMS Manav Sampada UP]  

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप 2024 क्या है?

मासिक आधार पर वेतन पर्ची कर्मचारी के वेतन के विभिन्न घटकों का विस्तृत विवरण होती है, यह पर्ची नागरिको के लिए विभिन्न माध्यमों के लिए आवश्यक होती है। Uttar Pradesh Police Salary Slip के माध्यम से आयकर रिटर्न, किसी ऋण का लाभ उठाना, नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना आदि कार्यो को आसानी से किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेतन पर्ची प्राप्त करने की सुविधा को ऑनलाइन किया जा चुका है, अब राज्य के पुलिस विभाग के कर्मचारियों को यूपी पुलिस सैलरी स्लिप प्राप्त करने हेतु प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, वह आसानी से अपनी वेतन पर्ची प्राप्त कर सकते है। [यह भी पढ़ें- (रजिस्ट्रेशन) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना  : ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन स्टेटस]

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप पर उपलब्ध सेवाएं 

  • वेतन स्थानांतरण 
  • नाममात्र रोल लॉगिन
  • यूपी पुलिस की पर्ची
  • सैलरी स्लिप और स्टेटमेंट
  • भत्ता
  • ऋण और कटौती
  • कर विवरण आदि 

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप 2024 पर वर्णित विवरण

  • विभाग का नाम
  • जन्म की तारीख
  • नाममात्र रोल नंबर
  • कर्मचारी कोड
  • अधिकारी का नाम
  • कमाई का विवरण
  • कटौती, यदि कोई हो
  • शुद्ध राशि आदि। 

यूपी पुलिस सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

राज्य के वह सभी पुलिस कर्मचारी जो Uttar Pradesh Police Salary Slip को डाउनलोड करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके वेतन पर्ची को डाउनलोड किया जा सकता है:- 

  • सबसे पहले आपको यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कर्मचारी की पे-स्लिप के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे 9 अंकों की व्यक्तिगत संख्या, महीना और वर्ष आदि दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको शो रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने UP Police Salary Slip प्रदर्शित हो जाएगी। इस प्रक्रिया का पालन करके आप वेतन पर्ची प्राप्त कर सकते है।  

बायोडाटा चेक करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कर्मचारी का बायो डाटा के विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको नौ अंकों का व्यक्तिगत नंबर दर्ज कर देना है, अब आपको शो रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने कर्मचारी का बायोडाटा प्रदर्शित हो जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप कर्मचारी का बायोडाटा खोज सकते है।  

यूपी पुलिस कर्मचारी पंजीकरण करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम   की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नया पंजीकरण या साइन अप के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- लॉगिन आईडी और उपयोगकर्ता नाम दर्ज कर  देना है, इसके बाद आपको पासवर्ड तैयार कर लेना है। 
  • अब आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर देनी है, इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर देना है। 
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके कर्मचारी पंजीकरण कर सकते है। 

यूपी पुलिस पोर्टल लॉगिन पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको यूपी पुलिस नॉमिनल रोल सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके पासवर्ड भूल गए के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपको पूछी गई जानकारी का विवरण जैसे- नाममात्र रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड आदि दर्ज कर देना है। 
  • अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज कर देनी है, अब आपको नया पासवर्ड आपकी ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा, इस प्रक्रिया का पालन करके आप पासवर्ड रिसेट कर सकते है।  

Leave a Comment