उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2024 | डाउनलोड Uttarakhand Voter List पीडीऍफ, नई मतदाता सूची

Uttarakhand New Voter List PDF Online @ ceo.uk.gov.in | उत्तराखंड वोटर लिस्ट पीडीऍफ डाउनलोड, नई मतदाता सूची में नाम देखे – भारत के चुनाव आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूची जारी की जाती है, जिसके माध्यम से नागरिक मतदाता सूची से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसी दिशा में भारत निर्वाचन आयोग ने Uttarakhand Voter List 2024 की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य जानकारी आसानी से देख सकते हैं। इस सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने की वजह से उत्तराखंड राज्य के नागरिक मतदाता सूची से सम्बंधित सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते है। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल: ऑनलाइन चेक करे, Parivar Nakal Form Download]

उत्तराखंड मतदाता सूची 2024

भारत के प्रत्येक नागरिकों को कुछ महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनमें से एक मतदान का अधिकार भी है। हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तराखंड वोटर लिस्ट जारी की है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। उत्तराखंड राज्य के नागरिकों के द्वारा मतदान करने हेतु उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए एवं इसके साथ ही उनका नाम मतदाता सूची में होना भी अनिवार्य होता है। राज्य सरकार की इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु आवेदन भी कर सकते है। इसके साथ ही इस सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों को अब किसी भी विभाग अथवा कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनके समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ₹1 पानी कनेक्शन योजना: (Tap Water Connection) ऑनलाइन आवेदन]

उत्तराखंड वोटर लिस्ट

 PM Modi Scheme

Overview of Uttarakhand Voter List

नाम उत्तराखंड वोटर लिस्ट
आरम्भ की गयी  चुनाव आयोग द्वारा
वर्ष  2024
लाभार्थीउत्तराखंड राज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 
उद्देश्य   मतदाता सूची से सम्बंधित सभी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करना 
लाभ मतदाता सूची में नाम देखने की ऑनलाइन सुविधा
श्रेणीउत्तराखंड सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटceo.uk.gov.in

उत्तराखंड वोटर लिस्ट के उद्देश्य 

उत्तराखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Uttarakhand Voter List सेवा का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं की सूची ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के नागरिक घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए अब नागरिकों को किसी विभाग अथवा कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। प्रदेश के ऐसे इच्छुक नागरिक जो मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते है अथवा मतदाता सूची से सम्बंधित अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें उत्तराखंड वोटर लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व वित्तीय सहायता]

Uttarakhand Voter List 2024 के लाभ और विशेषताएं

  • उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी उत्तराखंड वोटर लिस्ट एक प्रकार की सुविधा है, जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिकों को मतदाता सूची से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध की जाती है। 
  • राज्य के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष अथवा इससे अधिक है, उन्हें मतदान करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त होता है।
  • यदि उत्तराखंड राज्य के किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं पाया जाता है तो इस परिस्थिति में उस नागरिक को मतदान देने के पात्र नहीं माना जायेगा। 
  • इस सुविधा के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के मतदाता ऑनलाइन मतदाता सूची में अपने नाम की जाँच घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही इस सुविधा के ऑनलाइन होने की वजह से नागरिकों को अब किसी विभाग अथवा दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
  • साथ ही साथ इस सुविधा के माध्यम से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, जिससे भ्रष्टाचार से मुक्ति भी मिलेगी।
  • उत्तराखंड राज्य के इच्छुक नागरिक इस सुविधा के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मतदाता सूची से सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी, जैसे:- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विवरण, ब्लॉक अधिकारी विवरण आदि के बारे में भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। 

उत्तराखंड मतदाता सूची 2024 से संबंधित पात्रता मापदंड 

उत्तराखंड राज्य के ऐसे इच्छुक नागरिक जो Uttarakhand Voter List के तहत अपने नाम की जाँच करना चाहते है अथवा इससे सम्बंधित अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उन्हें निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना आवश्यक होगा:-

  • आवेदनकर्ता के द्वारा इस ऑनलाइन सुविधा का प्रयोग करने हेतु उन्हें उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • इस सुविधा हेतु 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को ही पात्र माना जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आई कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Uttarakhand Voter List के तहत अपने नाम की जाँच करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
Uttarakhand Voter List
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “वोटर सर्च” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप बॉक्स  खुल कर आ जायेगा। 
वोटर सर्च
  • अब आपको इस पॉप अप बॉक्स में दिए गए “ओके” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। 
  • इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, कैप्चा कोड आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “खोजें” के विकल्प पर क्लीक कर देना होगा, जिसके बाद आप अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते है। 

फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “डाउनलोड फॉर्म्स” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने सभी फॉर्म की सूची प्रदर्शित हो कर आ जायेगी। 
फॉर्म डाउनलोड
  • अब आपको प्रदर्शित सूची के अंतर्गत दिए गए विभिन्न विकल्पों में से अपनी आवश्यकतानुसार फॉर्म के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर सम्बंधित फॉर्म पीडीएफ प्रारुप में खुल कर आ जाएगी। अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आप फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे।

इलेक्टोरल रोल देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “इलेक्टोरल रोल” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप बॉक्स प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
इलेक्टोरल रोल
  • अब आपको इस पॉप अप बॉक्स के अंतर्गत दिए गए “ओके” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। 
  • इस नए पेज पर आपको “सेलेक्ट रोल” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक ड्रॉप बॉक्स प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 
  • इसके बाद आपको इस ड्रॉप बॉक्स में दिए गए विभिन्न रोल विकल्पों में से अपने आवश्यकनातुसार किसी एक रोल के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।  
  • उसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट, एसी तथा पार्ट के विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद आपको कैप्चा कोड के विवरण दिए गए कैप्चा बॉक्स में दर्ज कर देने होंगे। 
  • अब आपको “व्यू पीडीएफ” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद इलेक्टोरल रोल से सम्बंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो कर आ जाएगी। 

डिलीटेड एलेक्ट्रोंस लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “डिलीटेड एलेक्ट्रोंस लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
डिलीटेड एलेक्ट्रोंस लिस्ट
  • अब आपको इस पेज पर दिए गए विभिन्न डिलीटेड एलेक्ट्रोंस के विकल्पों में से अपनी इच्छानुसार किसी एक डिलीटेड एलेक्ट्रोंस के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने डिलीटेड एलेक्ट्रोंस लिस्ट से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित हो कर आ जाएगी।

माइग्रेटेड ईपीआईसी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “माइग्रेटेड ईपीआईसी” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पॉप अप बॉक्स प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
माइग्रेटेड ईपीआईसी
  • अब आपको इस पॉप अप बॉक्स के अंतर्गत दिए गए “ओके” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। 
  • इस नए पेज पर आपको दिए गए विभिन्न जिलों के विकल्पों में से अपने जिले के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल कर आ जाएगी। 
  • अब आप इस पीडीएफ फाइल के माध्यम से माइग्रेटेड ईपीआईसी से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।

एनुअल ऑडिट रिपोर्ट ऑफ़ अनोर्गनाइज्ड पार्टी देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Annual Audit Report of Unrecognized Party” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। 
एनुअल ऑडिट रिपोर्ट ऑफ़ अनोर्गनाइज्ड पार्टी
  • इस नए पेज पर आपको दिए गए विभिन्न विकल्पों में से अपने आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल कर आ जाएगी। 
  • अब आप इस पीडीएफ फाइल के माध्यम से चयनित Annual Audit Report of Unrecognized Party से सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं।

संपर्क विवरण

  • Address- Office of the Chief Electoral Officer, Uttarakhand, Vishwakarama Bhawan, first Floor, Secretariat Campus, 04 Subhash Road, Dehradun, 248001
  • CEO Office:-
    • Phone No:- 0135-2713551, 2713552
    • Mobile No:- 9412055880
  • Fax:- 0135- 2713724
  • E-Mail:- [email protected]

Leave a Comment