Atal Ayushman Yojana Apply | अटल आयुष्मान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Uttarakhand Atal Ayushman Yojana Hospital List | अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022
हमारे राज्य की सरकार कई योजनाओं को लागू करती रहती है, जिससे की उसके राज्य का और भी विकास हो सके, ऐसी योजनाओ से उस राज्य के लोगों को सीधा फायदा होता है। ऐसी ही एक सराहनीय योजना जिसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुरू किया है, अटल आयुष्मान योजना का नाम दिया गया है। Atal Ayushman Yojana के तहत एक लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य के गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी या राज्य के 175 सरकारी और निजी अस्पतालों को इसमें शामिल किया गया है। इस अटल आयुष्मान योजना का लाभ कैसे लें? इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते है? इस लेख में सारी जानकारी विस्तार से दी गई है। कृपया इसे ध्यान से देखें और इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना नाम दर्ज कराए।[यह भी पढ़ें- एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी क्या है | पंजीकरण फॉर्म, पात्रता जानकारी]
Table of Contents
Atal Ayushman Yojana Uttarakhand
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयुष्मान उत्तराखंड योजना को अटल आयुष्मान योजना का नाम बदलने की मंजूरी दे दी गई है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान योजना के तहत, राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सभी लोग 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्राप्त करेंगे। लोग अब किसी भी सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों या स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में नकद रहित और पेपरलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं। इस सराहनीय Uttarakhand Atal Ayushman Yojana की तहत राज्य के लगभग 18 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। जिसकी सहायता से गरीब परिवार अपना इलाज करा पाएगे, उन्हे किसी प्रकार की धनराशि जमा नहीं करानी होगी।[यह भी पढ़ें- बाल आधार कार्ड: ऑनलाइन आवेदन, ब्लू आधार कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म]

कैंसर पीड़ित 27112 मरीजों का किया गया उपचार
उत्तराखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गयी अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड के अंतर्गत राज्य के कैंसर पीड़ित मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत अभी तक 27112 कैंसर मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है, जिसके लिए सरकार ने लगभग 50 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की है। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके है, जिसके अंतर्गत कुल 3.38 लाख लाभर्थोियों द्वारा 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त की जा चुकी है। इन सभी लाभार्थी नगरिकों में से 27112 नागरिक कैंसर पीड़ित एवं 1.33 लाख नागरिकों द्वारा डायलिसिस करवाया गया है। [यह भी पढ़ें- उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस]
अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022 रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड राज्य के इक्छुक नागरिकगण जो अटल आयुष्मान योजना 2022 के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करना चाहते, उन्हें इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गयी है कि इस योजना को प्रारम्भ किये हुए 1 वर्ष हो चुके है तथा अब तक 1 लाख 10 हजार मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत अब तक लाभार्थियों के उपचार में 104.86 करोड रुपए की धनराशि खर्च किये जा चुके है। [यह भी पढ़ें- अटल आयुष्मान योजना 2022 रजिस्ट्रेशन, (Atal Ayushman) पात्रता व हॉस्पिटल लिस्ट]
Overview of Atal Ayushman Yojana
योजना का नाम | अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड |
आरम्भ की गई | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | राज्य के गरीब परिवार |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करना |
लाभ | 5 लाख की सहायता राशि |
श्रेणी | उत्तराखंड सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ayushmanuttarakhand.org/index.php |
अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड का मुख्य उदेश्य
यह योजना भी पंजाब राज्य में चल रही आयुष्मान भारत योजना की तरह ही राज्य के लोगो को अपने बीमारी का इलाज करवाने के लिए 5 लाख रूपये का निशुल्क चिकत्सा सुविधा प्रदान करती है। इस तरह ही Atal Ayushman Yojana भी लोगो को आर्थिक रूप से मदद करती है जिसके माध्यम से परिवार में चाहे कितने भी सदस्य हो महिला अथवा पुरुष, सभी अपना इलाज आसानी से करवा सकेंगे। सरकार का मुख्य उदेश्य यही है के लोगो की सेवा की जाए, जो लोग इलाज न होने की वजह से इस दुनिया से चले जाते है, ऐसी स्तिथि में किसी और के साथ बुरा न हो। इस अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड के अंतर्गत किसी भी सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में निशुल्क 500000 तक का इलाज कराया जा सकता है।[यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2022: (PMKMY) किसान पेंशन योजना फॉर्म]
Atal Ayushman Yojana गोल्डन कार्ड
Uttarakhand Atal Ayushman Yojana के तहत प्रदेश के लाभार्थी नागरिकों को विभिन्न गंभीर बिमारियों, जैसे:- ब्रेन ट्यूमर, कैंसर, गुर्दा रोग, बाइपास सर्जरी, न्यूरो आदि का निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाए जायेगे। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपये का निशुल्क इलाज गोल्डन कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक लाभार्थी मरीजों को स्वयं के गोल्डन कार्ड पर ही निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा, कोई भी अस्पताल मरीज को उसके पिता, पुत्र या किसी अन्य रिश्तेदार के कार्ड पर उपचार प्रदान नहीं कर सकता है।
- राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान सोसायटी की तरफ से उत्तराखंड राज्य में 25 जनवरी तक एक विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके अंतर्गत राज्य के नागरिकगणों ने बड़ी संख्या में अपना गोल्डन कार्ड बनवाया था।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक बिना गोल्डन कार्ड की बिना सरकारी अथवा निजी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार करवाने के पात्र नहीं माने जायेगे।
Uttarakhand Atal Ayushman Yojana के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाने वाले मरीजों की संख्या
बीमारी | मरीज की संख्या |
डायलिसिस | 133015 |
कैंसर | 27112 |
सीटी स्कैन, एम आर आई | 10043 |
मोतियाबिंद ऑपरेशन | 9346 |
फेफड़े का इलाज | 5277 |
गुर्दे की बीमारी का इलाज | 5426 |
अटल आयुष्मान योजना 2022 के तहत जिलेवार गोल्डन कार्ड एवं लाभार्थियों की संख्या
जिला | कार्ड | लाभार्थी | व्यय राशि |
अल्मोड़ा | 2.37 | 7439 | 9.44 |
बागेश्वर | 1.01 | 3293 | 3.32 |
चमोली | 1.8 | 10138 | 14.31 |
चंपावत | 0.97 | 3382 | 4.35 |
देहरादून | 9.54 | 108338 | 157.19 |
हरिद्वार | 7.26 | 56920 | 89.86 |
नैनीताल | 4.08 | 31715 | 29.35 |
पौड़ी | 3.24 | 27563 | 34.67 |
पिथौरागढ़ | 1.82 | 8659 | 7.44 |
रुद्रप्रयाग | 1.09 | 5709 | 9.90 |
बिहारी | 2.91 | 21357 | 31.75 |
यूएस नगर | 6.67 | 43111 | 47.88 |
उत्तरकाशी | 1.69 | 10377 | 16.81 |
अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड के अंतर्गत लाभार्थी को जिन-जिन बीमारियों में उपचार मिलेगा
अटल आयुष्मान योजना 2022 के अन्तर्गत उपचार के लिए कुल 1350 प्रकार के रोग अवस्थाओं को चिन्ह्ति किया है, जो निम्न प्रकार से हैः-
क्रमांक संख्या | रोग अवस्था/बीमारी का विवरण | पैकेजो की संख्या |
1 | हृदय रोग | 130 |
2 | नेत्र रोग | 42 |
3 | नाक कान गला रोग | 94 |
4 | हडडी रोग | 114 |
5 | मूत्र रोग | 161 |
6 | महिला रोग | 73 |
7 | शल्य रोग | 253 |
8 | न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलोजी एवं फ्लास्टिक सर्जरी, बर्न रोग | 115 |
9 | दन्त रोग | 09 |
10 | बाल रोग | 156 |
11 | मेडिकल रोग | 70 |
12 | कैन्सर रोग | 112 |
13 | अन्य | 21 |
उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना विशेषताएं और लाभ
- Uttarakhand Atal Ayushman Yojana के माध्यम से गरीब परिवार किसी भी अस्पताल में 500000 तक का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार प्राप्त कर सकते है ।
- सरकार द्वारा 600 सार्वजनिक संस्थानों में गोल्डन कार्ड बनवाने की व्यवस्था की गई है, जहां लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते है
- अटल आयुष्मान योजना 2022 के तहत उत्तराखंड के लोग गंभीर बीमारियों का सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज करा सकते हैं|
- यह योजना बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करती है और स्वास्थ्य प्रणाली पर वित्तीय बोझ को कम करती है ,जिससे लोगो की आर्थिक रूप से भी मदद होती है ।
- राज्य के नागरिक को अगर जरुरत पड़ेगी तो सरकारी अस्पताल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में रेफर किया जाएगा |
- इस Atal Ayushman Yojana 2022 के अंतर्गत वह इनमें से किसी एक अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।
- गंभीर बीमारियों का इलाज भी इस योजना के माध्यम से कवर किया जाएगा ।
- लाभार्थी किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए सीधे 104 हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है।
- सरकार द्वारा लागु इस योजना की मदद से उत्तराखण्ड राज्य के लगभग 23 लाख परिवारों को सामान्य एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
- राज्य के लोगो को अपना गोल्डन कार्ड भी बनवाना होगा, इस गोल्डन के माध्यम से ही लोग सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज करवा सकेंगे, इस कार्ड से उन्हे सहायता मिलेगी।
- इस Atal Ayushman Yojana 2022 के तहत पात्र लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्य लाभ ले सकते हैं, किसी भी आयु के लिए कोई मापदंड नहीं है।
अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022 के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए स्थान
उत्तराखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Atal Ayushman Yojana के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए पूरे राज्य में कुल 600 स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें से कुछ निम्न स्थान भी है:-
- राज्य के सभी मेडिकल कालेज
- प्रदेश के जिला/उप जिला चिकित्सालय
- कलैक्ट्रेट
- विकास खण्ड कार्यालय
- नगर निगम/ पालिका/पंचायत
- तहसील
Atal Ayushman Yojana Uttarakhand के तहत पात्रता
- सरकार द्वारा लागु इस Uttarakhand Atal Ayushman Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- केवल गरीब परिवारों अथवा जरुरतमंदो को ही इस सुविधा का पात्र माना जायेगा।
- जब भी कभी उपचार कराना हो उस समय लाभार्थी को अपना गोल्डन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ में रखना चाहिए।
- किसी कारणवश अगर लाभार्थी का गोल्डन कार्ड पूर्व में नही बना है तो लाभार्थी को राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र /आधार कार्ड पहचान पत्र हेतु साथ ले जाना आवश्यक होगा, तभी वह अपना इलाज करा पाएगा।
- उत्तराखंड राज्य के वह परिवार जिन्होंने सीजीएचएस अथवा केन्द्रीय या अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वारा अपना नामकरण कराया है, वह इस अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड में लाभ नहीं ले पाएगे।
- आवेदन करते समय अपना ओरिजनल दस्तावेज साथ रखे, तभी आप इस अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022 के तहत आवेदन कर पाएगे।
अटल आयुष्मान योजना 2022 के तहत दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- NFSA राशन कार्ड .
- वोटर आई डी कार्ड
- निवास का स्थाई प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में मुख्यमंत्री का पत्र,
- SECC डाटा में हाउसहोल्ड आई.डी. HH ID
अटल आयुष्मान योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
आप निम्नलिखित विकल्पों का पालन करके इस अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे आपको अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर जाने पर आपको अपने परिवार की पात्रता जांचने का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर अगला पेज खुल जाएगा।
- जैसे ही आप परिवार खोज पृष्ठ पर पहुंचेंगे, आपसे परिवार के बारे में प्रासंगिक जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- यदि आप मोबाइल नंबर या नाम से खोज रहे हैं, तो एक जिला चयन अनिवार्य है, जैसा कि आपके एनएफएसए (राशन कार्ड) या मतदाता पहचान पत्र द्वारा खोजा जा रहा है।
- इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, नाम, जिला, एनएफएसए राशन कार्ड, एमएसबीवाई कार्ड नंबर, वोटर आईडी 2012, एसईसीसी 2011, पीपीएफ नंबर आदि जैसी सभी जानकारियां होती हैं।
- यदि परिवार के विवरण MSBY कार्ड नंबर, SECC 2011, या NFSA राशन कार्ड के माध्यम से ज्ञात नहीं हैं,
- तो दूसरा विकल्प 2012 की मतदाता सूची पहचान संख्या का उपयोग करके अपना नाम खोजना है।
- अगर आप एनएफएसए या राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड 2012 से सर्च कर रहे हैं तो आपको अपना नाम देना होगा।
- इसलिए MSBY कार्ड नंबर जिला चयन अनिवार्य नहीं है। फॉर्म मोबाइल नंबर, नाम, जिला, एनएफएसए राशन कार्ड और एमएसबीवाई कार्ड नंबर जैसी सभी जानकारी मांगता है और पेंशनभोगी को कार्ड और वोट आईडी भी भरना होगा।
- वोटर लिस्ट में नाम सर्च करने के बाद यदि आपके परिवार का विवरण वेबसाइट पर आ जाता है तो उस विवरण में अंकित NFSA ID अथवा MSBY ID अंकित होगी।
- इस NFSA ID अथवा MSBY ID आईडी के आधार पर आप अपने और परिवार का गोल्डन कार्ड बनवा सकते है। यदि आपके परिवार का विवरण मोबाइल ऍपऔर ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाते है तो आपको कही भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की करने की आवश्यकता नहीं होगी।
अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों की सूचि की जाँच करना चाहते है, तो उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आपको अटल आयुष्मान योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए Empanelled Hospitals List के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। इस नए पेज पर आपको अस्पतालों की सूचि खुल कर आ जाएगी।
कंप्लेंट दर्ज करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए बेनेफिशरी कम्प्लेंट्स बॉक्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
- अब आपको इस नए पेज शिकायत दर्ज करने हेतु एक आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा। इसके बाद आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सारी जानकारी, जैसे:- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शिकायत का विषय, शिकायत का विवरण, कैप्चा कोड आदि विवरण दर्ज कर देने है।
- आवेदक द्वारा सारी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज कर देने के बाद जमा करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
कवर की गई बीमारी की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए List of Disease Covered के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
- अब आपके सामने इस नए पेज पर अस्पतालों की सूचि खुल कर आ जाएगी।
पैकेज और दरें देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए पैकेज और दरें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
- अब आपके सामने इस नए पेज पर पैकेज और दरें पीडीएफ के रूप में आ जाएगी। इसके बाद आप इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को अपने एंड्राइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- अब आपकों गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में अटल आयुष्मान योजना लिख कर सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आवेदक के सामने Atal Ayushman Yojana का ऐप खुल कर आ जायेगा। अब आपको इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Contact Us
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना कार्यालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय ग्राम डंडा लखौंड, डाकघर गुजरड़ा सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, 248013
- फोन नंबर 0135 – 2608646
- ईमेल आईडी- [email protected]